मेनु

You are here: होम> विभिन्न व्यंजन >  भारतीय व्यंजन >  गुजराती व्यंजन >  गुजराती ब्रेकफास्ट रेसिपी >  मसाला खिचड़ी पराठा रेसिपी

मसाला खिचड़ी पराठा रेसिपी

Viewed: 22824 times
User 

Tarla Dalal

 02 January, 2025

Image
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK
મસાલા ખીચડી પરાઠા - ગુજરાતી માં વાંચો (Masala Khichdi Paratha, Leftover Khichdi Paratha in Gujarati)

Table of Content

मसाला खिचड़ी पराठा रेसिपी | बची हुई खिचड़ी के मसाले परांठे | गुजराती खिचड़ी की रोटी | खिचड़ी थेपला | masala khichdi paratha in Hindi | with 31 amazing images.

मसाला खिचड़ी पराठा रेसिपी | बची हुई खिचड़ी के परांठे | गुजराती खिचड़ी की रोटी | खिचड़ी थेपला एक तृप्त करने वाली भारतीय रोटी है जो निश्चित रूप से सभी को पसंद आएगी - चाहे वह बच्चा हो या वयस्क। जानिए बची हुई खिचड़ी के परांठे बनाने की विधि।

मसाला खिचड़ी पराठा बनाने के लिए, सभी सामग्री को एक गहरे बाउल में अच्छी तरह मिला लें और थोड़े पानी का प्रयोग कर नरम आटा गूँथ लें। आटे को १० बराबर भाग में बाँट लें और थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर, १२५ मिमी (५") व्यास के गोल आकार में बेल लें। एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और प्रत्येक पराठे को, १/२ टी-स्पून तेल का प्रयोग कर, दोनो तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लें। दही के साथ गरमा गरम परोसें।

बहुत से बुज़ुर्ग यह मानते हैं कि अगर आपको झटपट पौष्टिक खाना चाहिए, तो खिचड़ी से बेहतर और कुछ नहीं है! वह बिल्कुल गलत नहीं है। खिचड़ी इतनी पौष्टिक होती है कि बची हुई खिचड़ी भी फेंकनी नहीं पड़ती। इसलिए, गेहूं के आटे और बेसन का प्रयोग कर बची हुई खिचड़ी के मसाले परांठे बनाने का यह एक अच्छा तरीका है।

सुबह के नाशते के लिए, यह खिचड़ी थेपला एक पर्याप्त सुझाव है, जिसे आप चाहें तो काम पर भी ले जा सकते हैं। यह पेट भरने वाले, पौष्टिक और स्वादिष्ट भी होते हैं…जिसका श्रेय आटे में मिली स्वादिष्ट सामग्रीयों के मेल को जाता है।

दही के एक कप या दही वाले आलू की सब्जी इन गुजराती खिचड़ी की रोटी के साथ परोसकर एक संपूर्ण आहार बनाऐं।

मसाला खिचड़ी पराठा के लिए टिप्स। 1. मसाला खिचड़ी पराठे को दही के साथ परोसिये और खाइये। देखिए दही कैसे बनता है। 2. मसाला खिचड़ी पराठा बनाने में हमें मूंग दाल की खिचड़ी या तुवर दाल नी खिचड़ी का इस्तेमाल करना अच्छा लगता है। 2. बचे हुए खिचड़ी परांठे को अचार के साथ परोसें। 3. गुजराती खिचड़ी की रोटी को लहसून की चटनी के साथ परोसिये और खाइये।

आनंद लें मसाला खिचड़ी पराठा रेसिपी | बची हुई खिचड़ी के मसाले परांठे | गुजराती खिचड़ी की रोटी | खिचड़ी थेपला | masala khichdi paratha in Hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।

Preparation Time

15 Mins

None Time

15 Mins

Total Time

30 Mins

Makes

10 पराठे। के लिये

सामग्री

Main Ingredients

परोसने के लिए

विधि

  1. मसाला खिचड़ी पराठा बनाने के लिए, सभी सामग्री को एक गहरे बाउल में अच्छी तरह मिला लें और थोड़े पानी का प्रयोग कर नरम आटा गूँथ लें।
  2. आटे को 10 बराबर भाग में बाँट लें और थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर, 125 मिमी (5") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
  3. एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और प्रत्येक पराठे को, 1/2 टी-स्पून तेल का प्रयोग कर, दोनो तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लें।
  4. दही के साथ गरमा गरम परोसें।

पोषक मूल्य प्रति (Abbrv) per paratha
ऊर्जा131 कैलरी
प्रोटीन4.2 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट18.9 ग्राम
फाइबर3.4 ग्राम
वसा4.4 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल0 मिलीग्राम
सोडियम10.8 मिलीग्राम

Your Rating*

user

Related Recipes

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ