You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > खाने के साथ परोसे जाने वाले रेसिपी > लो कॅल अचार / सॉस / चटनी > हाई फाइबर चटनी रेसिपी (हरी मटर फाइबर युक्त चटनी)
हाई फाइबर चटनी रेसिपी (हरी मटर फाइबर युक्त चटनी)
Table of Content
खाद्य रेशांक पाचन के लिए लाभदायक होता है। साथ ही यह आपका पेट लबे समय तक भरा रखता है, जो अनचाहे नाश्ते खाने से बचाता है। इस हाई फाईबर चटनी में रेशांक का मुख्य स्रोत हरे मटर हैं, जिसमें धनिया का स्वाद भरा गया है। लहसुन, नींबू और थोड़ी बहुत शक्कर इसके स्वाद को चटपटा बनाते हैं। इस विटामीन भरपुर चटनी को उनके द्वारा खाया जा सकता है, जो मधुमेह और उच्च कलेस्ट्रॉल को संतुलित रखना चाहते हैं।
Tags
Soaking Time
0
Preparation Time
5 Mins
Cooking Time
0 Mins
Baking Time
0 Mins
Baking Temperature
0
Sprouting Time
0
Total Time
5 Mins
Makes
0.75 कप के लिये
सामग्री
Main Ingredients
1 कप कटा हुआ हरा धनिया (chopped coriander)
1/2 कप उबले हुए हरे मटर (boiled green peas)
1 टेबल-स्पून कटी हुई हरी मिर्च (chopped green chillies)
25 मिलीमीटर अदरक (ginger, adrak)
1 to 2 लहसुन की कली (garlic cloves) , कटी हुई
2 टी-स्पून शक्कर (sugar)
1 1/2 टी-स्पून नींबू का रस (lemon juice)
नमक (salt) स्वादअनुसार
विधि
- सभी सामग्री को मिलाकर, थोड़े पानी का प्रयोग कर, मिक्सर में पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें।
- पेस्ट को बाउल में निकालकर, कम से कम एक घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
- ज़रुरत अनुसार प्रयोग करें।
हाई फाइबर चटनी रेसिपी (हरी मटर फाइबर युक्त चटनी) Video by Tarla Dalal
| ऊर्जा | 166 कैलोरी |
| प्रोटीन | 8.0 ग्राम |
| कार्बोहाइड्रेट | 32.4 ग्राम |
| फाइबर | 9.8 ग्राम |
| वसा | 0.5 ग्राम |
| कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
| सोडियम | 27 मिलीग्राम |
हाई फाईबर चटनी कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें