You are here: होम> झटपट व्यंजन > झटपट सूप रेसिपीज > गाज़पाचो
गाज़पाचो
Tarla Dalal
23 June, 2015
Table of Content
गर्मी के दिनों में दोपहर के खाने से पहले परोसने के लिए यह ठंडा सूप पर्याप्त है। यह आपकी ज़ूबान को स्वाद से भर देते हैं, वह भी आपके माथे में पसीना आए बिना! जब ठंडे सूप की बात आती है, यह लो-कॅल स्पॅनिश सूप गाज़पाचो एक बेहतरीन चुनाव है। ककड़ी और शिमला मिर्च से बना एक करारा सूप, यह रेशांक, विटामीन ए और फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत है। इसे ठंडा रखें और करारी सब्ज़ी की टॉपिंग डालने के बाद इसे तुरंत परोसें।
Tags
Soaking Time
0
Preparation Time
20 Mins
None Time
0 Mins
Baking Time
0 Mins
Baking Temperature
0
Sprouting Time
0
Total Time
20 Mins
Makes
3 मात्रा के लिये
सामग्री
Main Ingredients
2 कप हल्का उबला और कटा हुआ टमाटर ( blanched and chopped tomatoes )
1 कप कटी हुई ककड़ी (chopped cucumber)
1/2 कप कटी हुई शिमला मिर्च (chopped capsicum)
1/4 कप टबैस्को सॉस ( tabasco sauce )
नमक (salt) स्वादअनुसार
टॉपिंग के लिए
विधि
- टमाटर, ककड़ी और 1 कप पानी को मिक्सर में मिलाकर, मुलायम होने तक पीस लें।
- इस मिश्रण को बाउल में निकाल ले, टबैस्को सॉस, नमक और शक्कर डालकर अच्छी तरह मिला ले।
- कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
- शिमला मिर्च, प्याज़, ककड़ी और टमाटर से सजाकर ठंडा परोसें।
| ऊर्जा | 43 कैलरी |
| प्रोटीन | 1.8 ग्राम |
| कार्बोहाइड्रेट | 8 ग्राम |
| फाइबर | 4.1 ग्राम |
| वसा | 0.4 ग्राम |
| कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
| सोडियम | 21.6 मिलीग्राम |
गाज़पाचो की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें