मेनु

This category has been viewed 47633 times

विभिन्न व्यंजन >   भारतीय व्यंजन >   दक्षिण भारतीय व्यंजन | दक्षिण भारतीय रेसिपी | >   विभिन्न प्रकार के डोसा, दक्षिण भारतीय डोसा  

36 विभिन्न प्रकार के डोसा, दक्षिण भारतीय डोसा रेसिपी

User Tarla Dalal  •  Updated : Jan 03, 2026
      
Different Types of Dosa
Different Types of Dosa - Read in English
દક્ષિણ ભારતીય ઢોંસા - ગુજરાતી માં વાંચો (Different Types of Dosa in Gujarati)

दक्षिण भारतीय भोजन अपनी विविध डोसा किस्मों के लिए प्रसिद्ध है, जो स्वादिष्ट, हल्की और कुरकुरी होती हैं। प्लेन डोसा सबसे पारंपरिक और लोकप्रिय डोसा है, जिसे इसके पतले और खमीरयुक्त स्वाद के लिए पसंद किया जाता है। वहीं मसाला डोसा मसालेदार आलू की स्टफिंग के साथ एक संतोषजनक विकल्प है।

तीखे स्वाद पसंद करने वालों के लिए मैसूर मसाला डोसा खास होता है, जिसमें लाल चटनी की परत होती है। रवा डोसा सूजी से बनाया जाता है और अपनी कुरकुरी बनावट के लिए जाना जाता है। हल्का और मुलायम होने के कारण सेट डोसा बच्चों और बुज़ुर्गों दोनों के लिए उपयुक्त है।

आजकल ओट्स डोसा और मल्टीग्रेन डोसा जैसे हेल्दी विकल्प भी काफी लोकप्रिय हैं। नीर डोसा पतला और हल्का होता है, जबकि चीज़ डोसा आधुनिक स्वाद का प्रतिनिधित्व करता है।

ये सभी डोसा रेसिपी दक्षिण भारतीय भोजन की समृद्ध परंपरा और विविधता को दर्शाती हैं।

 

सबसे लोकप्रिय डोसा व्यंजनों

 

रवा डोसा रेसिपी | सूजी का डोसा | झटपट रवा डोसा | | दक्षिण भारतीय रवा डोसा | क्रिस्पी सूजी डोसा | Rava Dosa, How To Make Rava Dosa

 

 

डोसा पतला होता है, कुरकुरे पेनकेक को बनाने के लिए कम तेल में तवा पर बनाया जाता है। जबकि डोसा आमतौर पर चावल और उरद दाल के आटे / मिश्रण के साथ बनते हैं और कुछ डोसा के व्यंजन क्षेत्रीय प्रांत के अनुसार अन्य दालें और अनाज का उपयोग करते हैं। मैसूर मसाला डोसा से रावा डोसा तक और सादा डोसा से गेहूं डोसा (wheat dosa recipe ) तक बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। ताकि आप सुबह या शाम के नाश्ते या रात के खाने के लिए आप चुन सकते है।

 

पेपर डोसा रेसिपी | क्रिस्पी पेपर डोसा | दक्षिण भारतीय पेपर डोसा | बाजार जैसा पेपर डोसा घर पर कैसे बनाएं | crispy paper dosa in hindi

 

 

मुंबई स्ट्रीट डोसा रेसिपी संग्रह, Mumbai street food dosa recipes

 

मैसूर डोसा रेसिपी | सादा मैसूर डोसा | मुंबई स्ट्रीट फूड - मैसूर डोसा | होटल जैसा मैसूर डोसा | mysore sada dosa in hindi

 

 

मैसूर मसाला डोसा रेसिपी | रेस्टोरंट स्टाइल मैसूर मसाला डोसा | मुंबई स्टाइल मैसूर मसाला डोसा | मैसूर डोसा | mysore masala dosa recipe in hindi

 

 

डोसा रेसिपी | सादा डोसा | डोसा बैटर के साथ | दक्षिण भारतीय डोसा | Dosa

 

 

विविध डोसा व्यंजनों का हमारा संग्रह है जो कॉर्न डोसा से मूंगदाल डोसा या डोसा लसानी है। हमारे पास मुंबई रोडसाइड डोसा रेसिपी जैसे की  स्प्रिंग डोसा, पनीर डोसा, मैसूर मसाला डोसा, सादा डोसा हमारे विशेष ओनियन रावा डोसा (onion rava dosa recipe) जो सड़क के किनारों पर लोकप्रिय मुंबई मसाला डोसा और चीनी शैली में शेजवान चॉप्सी डोसा है।

 

स्वस्थ डोसा व्यंजनों, healthy dosa recipes in hindi

हमारे बहुत विभिन्न डोसा के सग्रंह में से यह पता लगाना मुश्किल है कि कौन सा डोसा स्वस्थ है। हमारे लेख से आप को पता चलेगा की कौन से डोसे स्वास्थ्य हैं। ओट्स डोसा एक यह दक्षिण भारतीय स्वास्थ्य रेसिपी है जो ब्रेकफास्ट स्नैक्स है। यह इसलिए स्वास्थ्य रेसिपी है क्योंकि चावल की जगह ओट्स का उपयोग हुआ है और यह रेसिपी फाइबर से समृद्ध और मधुमेह के लिए अच्छा है।

एक अनोखा डोसा, जिसे भिगोए और पीसे उड़द दाल के खमीर वाले घोल को 4 तैयारआटे के पर्याप्त मात्रा के साथ मिलाकर बनाया गया है, यह 4 फ्लॉर डोसा रेसपी बेहद स्वादिष्ट और पेट भरने वाला व्यंजन है!

 

४ फ्लॉर डोसा रेसिपी | मिक्स आटा डोसा | आटे का हेल्दी डोसा | ज्वार, बाजरे, रागी और गेहूं के आटा का डोसा | 4 Flour Dosa, Mixed Flour Dosa

 

 

कुट्टू के आटे का डोसा | झटपट बक्वीट डोसा | buckwheat dosa in hindi

 

 

झटपट डोसा बनाने की रेसिपी, quick dosa recipes in hindi

य़दि आप झटपट बनाना चाहते है तो सोया डोसा एक बेहतरीन रेसिपी है। इसे बनाने के लिए लगने वाले आटा बजार में आसानी से उपलब्ध है। क्योंकि इसे भिगोने या पीसने की आवश्यकता नहीं होती है। झटपट चावल डोसा बनाने के लिए भिगोना या खमीर करने की आवश्यकता नहीं होती है। पारंपरिक डोसा को बनाना आसान है।

 

क्विक राईस डोसा रेसिपी | झटपट चावल का डोसा | झटपट चावल के आटे का डोसा  - Quick Rice Dosa

 

 

गेहूं के आटे का डोसा रेसिपी | हेल्दी आटे का डोसा | आटा डोसा| गोधुमा डोसा | wheat dosa in hindi | 

 

 

झटपट रावा डोसा को सूजी और मक्खन के मिश्रण के साथ बनाया जाता है। चूंकि मिश्रण को लंबे समय तक खमीर नहीं किया जाना चाहिए, यह अचानक आय हुए मेहमान की सेवा करने के लिए एक उत्तम नाश्ता है। झटपट ओट्स डोसा को पीसने और खमीर करने की आवश्यकता नहीं होती है।

 

पोहा मूंग दाल डोसा रेसिपी | घर पर बनाएं पोहा मूंग दाल डोसा | मूंग दाल पोहा डोसा | पोहा पीली मूंग दाल का डोसा | poha yellow moong dal dosa in hindi.

 

 

डोसा आटा से बनने वाले रेसिपी जब हम डोसा रेसिपी या विभिन्न प्रकार के डोसा रेसिपी को देखते हैं, तो हमे डोसे के आटे का उपयोग करके बनाए हुए रेसिपी को नहीं भूल सकते हैं।

 

कुछ जो जल्दी से दिमाग में आते हैं वे मुंबई स्ट्रीट फूड से अनियन टमॅटो उपत्तपम और पनीर डोसा हैं।

 

प्याज टमाटर उत्तपम रेसिपी | प्याज टमाटर उथप्पम | उत्तपम मुंबई स्टाइल | दक्षिण भारतीय मसाला उत्तपम | Onion Tomato Uttapam, Tomato Onion Uttapa

 

 

मीठा डोसा रेसिपी | SWEET DOSA recipes

गुड़ डोसा रेसिपी | वेल्ला डोसा | झटपट गेहूं के आटे का गुड़ डोसा| भारतीय स्टाइल चावल गुड़ डोसा | गुड़ डोसा रेसिपी हिंदी में | jaggery dosa recipe in hindi | गुड़ डोसा एक मीठा दक्षिण भारतीय स्टाइल डोसा है जिसे नाश्ते या शाम की चाय के नाश्ते के रूप में परोसा जा सकता है। गुड़ डोसा रेसिपी |

 

गुड़ डोसा रेसिपी | वेल्ला डोसा | झटपट गेहूं के आटे का गुड़ डोसा | भारतीय स्टाइल चावल गुड़ डोसा | Jaggery Dosa

 

 

डोसा के साथ साइड डिश | Side dishes with dosa

 

 इडली रेसिपी | इडली बनाने की विधि | इडली बैटर कैसे बनाएं | दक्षिण भारतीय इडली | Idli

 

 

रेस्टोरेंट स्टाइल सांबर रेसिपी | इडली के लिए सांभर रेसिपी | सांबर मसाला के साथ सांबर | होटल सांभर | साम्भर | Restaurant Style Sambar, Sambar with Sambar Masala

 

 

FAQs – विभिन्न प्रकार की डोसा रेसिपी FAQs – Different Types of Dosa Recipes

 

1. डोसा क्या है?

डोसा एक पतली और कुरकुरी भारतीय पैनकेक जैसी डिश है, जिसे पारंपरिक रूप से चावल और उड़द दाल से बने खमीर उठे हुए बैटर से तैयार किया जाता है। इसे गर्म तवे पर कम तेल में सेंका जाता है और नारियल की चटनी व सांभर के साथ परोसा जाता है।

 

2.  पर कितने प्रकार की डोसा रेसिपी उपलब्ध हैं?

इस पेज पर 120 से अधिक विभिन्न प्रकार की डोसा रेसिपी उपलब्ध हैं, जिनमें लोकप्रिय, स्ट्रीट-स्टाइल, हेल्दी, क्विक और स्वीट डोसा शामिल हैं।

 

3. इसमें कौन-कौन से लोकप्रिय डोसा शामिल हैं?

इस संग्रह में मसाला डोसा, सादा डोसा, पेपर डोसा, रवा डोसा, मैसूर मसाला डोसा, नीर डोसा, मूंग दाल डोसा जैसे क्लासिक और कई क्षेत्रीय व नए प्रकार के डोसा शामिल हैं।

 

4. क्या इसमें हेल्दी डोसा विकल्प भी हैं?

हाँ। इसमें ओट्स डोसा और कुट्टू (बकव्हीट) डोसा जैसे हेल्दी डोसा शामिल हैं, जो वैकल्पिक अनाज और दालों से बनाए जाते हैं तथा अधिक फाइबर और ग्लूटेन-फ्री विकल्प प्रदान करते हैं।

 

5. क्या इसमें इंस्टेंट या क्विक डोसा रेसिपी मिलती हैं?

बिल्कुल। इसमें ऐसे क्विक डोसा भी शामिल हैं जिनमें खमीर उठाने की आवश्यकता नहीं होती, जैसे इंस्टेंट मूंग दाल डोसा, क्विक राइस डोसा और इंस्टेंट गेहूं डोसा।

 

6. क्या सभी डोसा बैटर को फर्मेंट करना जरूरी होता है?

नहीं। पारंपरिक चावल-उड़द दाल डोसा में फर्मेंटेशन स्वाद और टेक्सचर के लिए जरूरी होता है, लेकिन रवा डोसा और कई इंस्टेंट डोसा बिना फर्मेंटेशन के भी बनाए जाते हैं।

 

7. डोसा के साथ कौन-से साइड डिश अच्छे लगते हैं?

डोसा के साथ नारियल की चटनी, सांभर और अन्य चटनियाँ या रिलिश बहुत अच्छे लगते हैं, जो इसके कुरकुरे स्वाद को और बढ़ाते हैं।

 

8. क्या इसमें मीठे डोसा भी शामिल हैं?

हाँ। इसमें गुड़ डोसा (वेला डोसा) जैसे स्वीट डोसा भी शामिल हैं, जो मिठाई या चाय-टाइम के लिए उपयुक्त होते हैं।

 

9. क्या एक ही बैटर से कई प्रकार के डोसा बनाए जा सकते हैं?

हाँ। बेसिक चावल और उड़द दाल का फर्मेंटेड बैटर काफी बहुउपयोगी होता है, जिससे सादा डोसा के अलावा उत्तपम, पनियारम और अन्य डिश भी बनाई जा सकती हैं।

 

10. परफेक्ट डोसा बैटर बनाने की जानकारी कहाँ मिलेगी?

 वेबसाइट पर “How to Make a Perfect Dosa Batter” नाम से एक अलग पेज उपलब्ध है, जिसमें भिगोने, पीसने और फर्मेंटेशन की पूरी जानकारी दी गई है।

 

निष्कर्ष – विभिन्न प्रकार की डोसा रेसिपी Conclusion – Different Types of Dosa Recipes

विभिन्न प्रकार की डोसा रेसिपी दक्षिण भारतीय भोजन की विविधता और लचीलापन दर्शाती हैं। पारंपरिक फर्मेंटेड डोसा से लेकर इंस्टेंट, हेल्दी और मीठे डोसा तक, हर स्वाद और जरूरत के लिए विकल्प उपलब्ध हैं। सरल सामग्री, हल्की बनावट और आसानी से पचने वाली प्रकृति के कारण डोसा नाश्ते, भोजन या स्नैक के लिए उपयुक्त है। यही कारण है कि डोसा आज भी भारतीय रसोई में बेहद लोकप्रिय बना हुआ है।

दक्षिण भारतीय ब्रेकफास्ट रेसिपी

दक्षिण भारतीय चटनी की रेसिपी

दक्षिण भारतीय करी / सब्जी़ रेसिपी

दक्षिण भारतीय पचड़ी रेसिपी 

दक्षिण भारतीय पोडी़ रेसिपी

दक्षिण भारतीय रसम रेसिपी

दक्षिण भारतीय सांबर

दक्षिण भारतीय मिठाई

दक्षिण भारतीय वड़ा

दक्षिण भारतीय व्यंजन

कर्नाटक प्रदेश के विविध व्यंजन की रेसिपी

केरला प्रदेश की विविध व्यंजन की रेसिपी

तमिलनाडु प्रदेश की विविध व्यंजन की रेसिपी

 

हैप्पी पाक कला!

 

Recipe# 1909

20 September, 2014

0

calories per serving

ads
user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ