मेनु

You are here: होम> विभिन्न व्यंजन >  भारतीय व्यंजन >  दक्षिण भारतीय व्यंजन | दक्षिण भारतीय रेसिपी | >  विभिन्न प्रकार के डोसा, दक्षिण भारतीय डोसा >  वेजिटेबल नीर डोसा रेसिपी (इंस्टेंट राइस फ्लोर डोसा)

वेजिटेबल नीर डोसा रेसिपी (इंस्टेंट राइस फ्लोर डोसा)

Viewed: 21349 times
User Tarla Dalal  •  Updated : Jul 22, 2025
   
Share icon
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK
Neer Dosa, Vegetable Neer Dosa - Read in English

Table of Content

वेजिटेबल नीर डोसा रेसिपी | झटपट चावल के आटे का डोसा | चावल के आटे का दोसा | vegetable neer dosa recipe in hindi | with 22 amazing images.

इंस्टेंट नीर डोसा एक हेल्दी और झटपट बनने वाला नाश्ता है, जिसे मिनटों में कुछ सामग्री मिलाकर बनाया जाता है। जानिए वेजिटेबल नीर डोसा रेसिपी | झटपट चावल के आटे का डोसा | चावल के आटे का दोसा बनाने की विधि।

नीर डोसा भारतीय राज्य कर्नाटक का एक लोकप्रिय डोसा संस्करण है। "नीर" का अर्थ तुलु भाषा में "पानी" है, जिसका अर्थ है कि इस व्यंजन को शाब्दिक रूप से "पानी डोसा" के रूप में जाना जाता है। इस चावल के आटे का दोसा नरम बनावट के साथ हर बाईट में सब्जियों का करारापन है।

इस इंस्टेंट नीर डोसा रेसिपी में, चावल के आटे का उपयोग पतला बैटर तैयार करने के लिए किया जाता है जो पूरी भिगोने और पीसने की प्रक्रिया को कम कर देता है। आप इस झटपट चावल के आटे का डोसा सुबह के व्यस्त नाश्ते के लिए बना सकते हैं या लंच या डिनर में सब्जी के साथ इसका आनंद ले सकते हैं।

वेजिटेबल नीर डोसा बनाने के लिए टिप्स: 1. डोसा बनाते समय हर बार तवे को चिकना कर लें। 2. प्रत्येक डोसा बनाने से पहले बैटर को अच्छी तरह से मिला लें, क्योंकि चावल का आटा नीचे बैठ जाता है। 3. बैटर चास की कंसिस्टेंसी का होना चाहिए, न ज्यादा गाढ़ा और न ज्यादा पतला।

आनंद लें वेजिटेबल नीर डोसा रेसिपी | झटपट चावल के आटे का डोसा | चावल के आटे का दोसा | vegetable neer dosa recipe in hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।

वेजिटेबल नीर डोसा रेसिपी - Neer Dosa, Vegetable Neer Dosa recipe in hindi

Soaking Time

0

Preparation Time

10 Mins

Cooking Time

30 Mins

Baking Time

0 Mins

Baking Temperature

0

Sprouting Time

0

Total Time

40 Mins

Makes

6 डोसे

सामग्री

विधि

नीर डोसा के लिए
 

  1. वेजिटेबल नीर डोसा बनाने के लिए, एक गहरे बाउल में चावल का आटा, प्याज, गाजर, जीरा, हरी मिर्च, करीपत्ता, धनिया, नमक, काली मिर्च और ३ कप पानी डालें।
  2. गांठ रहित बैटर बनाने के लिए अच्छी तरह से फेंट लें।
  3. एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें, घी से चुपड़ लें और तवे पर थोड़ा पानी छिड़कें और एक कपड़े से पोंछ लें।
  4. डोसा बनाने के लिए गरम तवे पर एक चम्मच भर बैटर डालें।
  5. इसके ऊपर थोडा़ सा घी समान रूप से डालें और डोसे को दोनों तरफ से मध्यम आंच पर ४ मिनट तक भूरा और कुरकुरा होने तक पका लें।
  6. बचे हुए ५ वेजिटेबल नीर दोसा बनाने के लिए विधी क्रमांक ३ से ५ तक दोहराएं।
  7. वेजिटेबल नीर डोसा को चटनी और सांभर के साथ गरमा गरम परोसें।

वेजिटेबल नीर डोसा रेसिपी (इंस्टेंट राइस फ्लोर डोसा) Video by Tarla Dalal

×
ऊर्जा 134 कैलोरी
प्रोटीन 1.5 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट 19.5 ग्राम
फाइबर 0.9 ग्राम
वसा 5.3 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल 0 मिलीग्राम
सोडियम 3 मिलीग्राम

वेजिटेबल नीर डोसा रेसिपी कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Your Rating*

User

Related Recipes

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ