मेनु

You are here: होम> बच्चों के लिए >  बच्चों के लिए फाइबर युक्त आहार >  बच्चों के लिए स्प्रिंग वेजिटेबल रिसोटो रेसिपी | टॉडलर्स के लिए वेजिटेबल रिसोटो

बच्चों के लिए स्प्रिंग वेजिटेबल रिसोटो रेसिपी | टॉडलर्स के लिए वेजिटेबल रिसोटो

Viewed: 14308 times
User

Tarla Dalal

06 May, 2020

Image
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK

Table of Content

बच्चों के लिए स्प्रिंग वेजिटेबल रिसोटो रेसिपी | टॉडलर्स के लिए वेजिटेबल रिसोटो | बच्चों के लिए आसान रिसोटो | बच्चों के लिए वेजिटेबल रिसोतो | spring vegetable risotto for babies and toddlers in hindi | with 19 amazing images.

यह पारंपरिक इटॅलियन व्यंजन बच्चों के लिए एक सौम्य मसालेदार व्यंजन बनाता है, जिन्हें अकसर फीका लेकिन सवादिष्ट खाना पसंद आता है। सब्ज़ीयाँ इसमें विटामीन और रेशांक प्रदान करते हैं और वहीं चीज़ आपके बच्चे के आहार में कॅल्शियम प्रदान करता है।

Soaking Time

0

Preparation Time

15 Mins

Cooking Time

9 Mins

Baking Time

0 Mins

Baking Temperature

0

Sprouting Time

0

Total Time

24 Mins

Makes

1 कप के लिये

सामग्री

बच्चों के लिए स्प्रिंग वेजिटेबल रिसोटो के लिए सामग्री

विधि

बच्चों के लिए स्प्रिंग वेजिटेबल रिसोटो की विधि

1. बच्चों के लिए स्प्रिंग वेजिटेबल रिसोटो बनाने के लिए, एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें प्याज और लहसुन की पेस्ट डालें और मध्यम आँच पर १ मिनट के लिए भून लें।
2. चावल और ¾ कप पानी डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 4 से 5 मिनट या चावल के पूरी तरह पकने तक पका लें।
3. गाजर, ब्रोकोली, फण्सी, हरे प्याज का सफेद भाग और ½ कप पानी डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 2 मिनट तक या सब्जियों के नरम होने तक बीच-बीच में हिलाते हुए पका लें।
4. नमक और चीज़़ डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 1 मिनट या चीज़़ के पिघलने तक पका लें। एक आलू मैशर का उपयोग करके इसे हल्के से मैश करें।
5. टॉडलर्स के लिए वेजिटेबल रिसोटो गुनगुना परोसें।

बच्चों के लिए स्प्रिंग वेजिटेबल रिसोटो बनाने के लिए

1. बच्चों के लिए स्प्रिंग वेजिटेबल रिसोटो बनाने के लिए, सबसे पहले चावल को साफ पानी से धो लें।
स्टेप 1 – बच्चों के लिए स्प्रिंग वेजिटेबल रिसोटो बनाने के लिए, सबसे …
2. एक छलनी का उपयोग करके छान लें और धो कर छाने हुए चावल अलग रख दें।
स्टेप 2 – एक छलनी का उपयोग करके छान लें और धो कर …
3. टॉडलर्स के लिए वेजिटेबल रिसोटो बनाने के लिए, एक नॉन-स्टिक पैन लें। उसमें तेल डालकर गरम होने दें।
स्टेप 3 – टॉडलर्स के लिए वेजिटेबल रिसोटो बनाने के लिए, एक नॉन-स्टिक …
4. तेल गरम होने के बाद, इसमें बारीक कटे हुए हरे प्याज का सफेद भाग डालें। कोशिश करें और केवल बारीक कटा हुआ हरा प्याज का उपयोग करें, क्योंकि बच्चा १२ महीने का होने आ रहा है और अभी तक सब्जियों के बड़े हिस्से के लिए वे तैयार नहीं है।
स्टेप 4 – तेल गरम होने के बाद, इसमें बारीक कटे हुए हरे …
5. स्वाद के लिए लहसुन की पेस्ट डालें। अब समय है कि आप अपने छोटे के लिए कुछ मजबूत स्वादों का उपयोग करें। हालाँकि अगर आपके बच्चे को लहसुन का स्वाद  नहीं पसंद है, तो ना डालें।
स्टेप 5 – स्वाद के लिए लहसुन की पेस्ट डालें। अब समय है …
6. १ मिनट के लिए मध्यम आंच पर भून लें।
स्टेप 6 – १ मिनट के लिए मध्यम आंच पर भून लें।
7. धो कर छाने हुए चावल डालें।
स्टेप 7 – धो कर छाने हुए चावल डालें।
8. टॉडलर्स के लिए वेजिटेबल रिसोटो को पकाने के लिए ३/४ कप पानी डालें।
स्टेप 8 – टॉडलर्स के लिए वेजिटेबल रिसोटो को पकाने के लिए ३/४ …
9. एक चम्मच का उपयोग करके अच्छी तरह मिलाएं और ४ से ५ मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकने दें। इस स्तर पर चावल पूरी तरह से पकाया जाना चाहिए। चावल की गुणवत्ता के आधार पर उसे पकाने के लिए १ मिनट अतिरिक्त लग सकता है।
स्टेप 9 – एक चम्मच का उपयोग करके अच्छी तरह मिलाएं और ४ …
10. अब बच्चों के लिए वेजिटेबल रिसोतो में सब्जियां डालें। सबसे पहले गाजर डालें। कसा हुआ गाजर पसंद करते हैं, क्योंकि उसे बहुत ज्यादा पकाने की आवश्यकता नहीं होती है और शिशुओं द्वारा चबाने में भी आसान होता है।
स्टेप 10 – अब बच्चों के लिए वेजिटेबल रिसोतो में सब्जियां डालें। सबसे …
11. इसके बाद ब्रोकली डालें। आप साफ करके धोए हुए बहुत छोटे फूल या उन्हें बारीक काट सकते हैं।
स्टेप 11 – इसके बाद ब्रोकली डालें। आप साफ करके धोए हुए बहुत …
12. साफ और धो कर हुआ बारीक कटी हुई फण्सी डालें। आप चाहें तो बारीक कटी हुई फूलगोभी भी डाल सकते हैं।
स्टेप 12 – साफ और धो कर हुआ बारीक कटी हुई फण्सी डालें। …
13. फिर से पकाने के लिए १/२ कप पानी डालें। इस बार पानी सब्जियों को पकाने के लिए है ताकि वे नरम हो जाएं और बच्चा उन्हें आसानी से चबा सके।
स्टेप 13 – फिर से पकाने के लिए १/२ कप पानी डालें। इस …
14. चम्मच का उपयोग करके अच्छी तरह मिलाएं।
स्टेप 14 – चम्मच का उपयोग करके अच्छी तरह मिलाएं।
15. मध्यम आंच पर २ मिनट तक पकाएं। सुनिश्चित करें कि इस स्तर पर सब्जियां पक कर नरम हो जाए। आवश्यकतानुसार बीच-बीच में हिलाते रहें।
स्टेप 15 – मध्यम आंच पर २ मिनट तक पकाएं। सुनिश्चित करें कि …
16. आगे थोड़ा सा नमक डालें। हालांकि यह वैकल्पिक है। अपने बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा सलाह दिए जाने पर ही सीमित मात्रा में नमक डालें।
स्टेप 16 – आगे थोड़ा सा नमक डालें। हालांकि यह वैकल्पिक है। अपने …
17. अंत में स्वाद बढ़ाने के लिए प्रोसेस्ड चीज़़ डालें। इसे कद्दूकस करके चावल में मिलाएं।
स्टेप 17 – अंत में स्वाद बढ़ाने के लिए प्रोसेस्ड चीज़़ डालें। इसे …
18. बच्चों के लिए आसान रिसोटो को आलू मैशर का उपयोग करके हल्के से मैश करें ताकि रिसोट्टो शिशु के चबाने में सहज और आसान हो जाए।
स्टेप 18 – बच्चों के लिए आसान रिसोटो को आलू मैशर का उपयोग …
19. टॉडलर्स के लिए वेजिटेबल रिसोटो गुनगुना परोसें।
स्टेप 19 – टॉडलर्स के लिए वेजिटेबल रिसोटो गुनगुना परोसें।
20. यदि आपका बच्चे को टॉडलर्स के लिए वेजिटेबल रिसोटो पसंद आता है, तो बच्चे और टॉडलर्स के लिए कुछअन्य प्रकार के खाद्य पदार्थों है जीसकी कोशिश करें, जैसे हेल्दी रागी उत्तपम, बच्चों के लिए ज्वार केले शीरा और शिशुओं के लिए गाजर और मूंग दाल सूप

पोषक मूल्य प्रति (Abbrv) per cup

ऊर्जा214 कैलरी
प्रोटीन6.5 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट27.5 ग्राम
फाइबर2 ग्राम
वसा8.8 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल14 मिलीग्राम
सोडियम186.9 मिलीग्राम

Your Rating*

user

Related Recipes

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ