प्रोसेस्ड चीज़ ( Processed cheese )
Last Updated : Aug 19,2020


प्रोसेस्ड चीज़ ग्लॉसरी | प्रोसेस्ड चीज़ की रेसिपी( Glossary & Recipes with Processed Cheese in Hindi) Tarladalal.com
Viewed 21798 times

वर्णन
अन्य प्रकार के चीज़ से प्रोसेस्ड चीज़ जो अलग करता है वह है कि इसे लंबे समय तक संग्रह किया जा सकता है, जो इसमें मिले हुए इमल्सिकारक और स्थायीकरण पदार्थ कि वजह से मिलता है। विभीन्न प्रकार के स्वाद और रुप में मिलने वाला प्रोसेस्ड चीज़ का खाना बनाने में सबसे ज़्यादा प्रयोग किया जाता है क्योंकि यह पकाने पर खाने से अलग नही होता है। मुलायम और हल्का सख्त रुप रखने वाला यह प्रोसेस्ड चीज़, बेक या ग्रिल करने पर आसानी से पिघल जाता है। एक ही प्रकार के चीज़ से बना हो या अन्य प्रकार के मिले-जुले चीज़ से बना हो, पाशरिकृत प्रोसेस्ड चीज़ में अलग अलग मात्रा में क्रीम, दूध, फॅट, नमक, पानी, कृत्रिम रंग और मसाले भि होते है।

कसा हुआ प्रोसेस्ड चीज़ (grated processed cheese)
इसके लिये, हाथ किसनी से चीज़ को कसा जाता है। कसा हुआ चीज़ बारीक होता है और बेक्ड व्यंजन जैसे ऑ ग्रेटिन या कैसेरोल बनाने में इसका प्रयोग होता है।
प्रोसेस्ड चीज़ के टुकड़े (processed cheese cubes)
चीज़ के बड़े टुकड़े को तिरछा रखकर चौड़ी और चपटी पट्टीयों मे काट लें। इन पट्टीयों को एक के उपर एक रखकर लंबा काट लें, (१/२" स्लाईस छोटे टुकड़ो के लिये, १" स्लाईस बड़े टुकड़ो के लिये)। इन कटे हुए स्लाईस को १/२ या १" के आकार में तिरछा काटने से चीज़ के टुकड़े प्राप्त होंगे।
प्रोसेस्ड चीज़ स्टिकस् (processed cheese sticks)
प्रोसेस्ड चीज़ कि पट्टियाँ (processed cheese strips)
व्यंजन विधी अनुसार चीज़ के मोटे या पतले पट्टी काट लें।
स्लाईस्ड प्रोसेस्ड चीज़ (sliced processed cheese)
आप स्लाईसर का प्रयोग कर सकते हैं या तेज़ धार वाले चाकू का प्रयोग कर चीज़ के, व्यंजन अनुसार, मोटे या पतले स्लाईस काट सकते है।

चुनने के सुझाव
• प्रोसेस्ड चीज़ ब्लॉक के रुप में या स्प्रै कॅन या पाउडर रुप में या अलग-अलग स्लाईस में काटकर, कभी-कभी प्लास्टिक या चिकने कागज़ में लपेटकर भी बाज़ार में मिलता है।
• प्रोसेस्ड चीज़ ना ज़्यादा दरदरा या सूखा होना चाहिए और रंग एक जैसा होना चाहिए।
• खरीदने से पहले समापन कि दिनाँक और फफूँदि दाग कि जाँच ज़रुर कर लें। प्रति आउन्स ५ ग्राम से कम वसा कि मात्रा प्रदान करने वाले चीज़ को चुने।

रसोई में उपयोग
• अपने आप में नाशते के रुप में, क्रैकर के उपर सेब के स्लाईस के साथ या आपके किसी बी मनपसंद टॉपिंग के साथ इससे एक झट-पट नाशता बनता है।
• सभी व्यंजन जिनमे चीज़ का प्रयोग किया जाता है, जैसे मॅश्ड पटॅटो, शेफर्डस् पाई, मॉकरोनी एण्ड चीज़, कैसेरोल आदि, इनमे किसी भी प्रकार के चीज़ का प्रयोग किया जा सकता है।
• ककड़ी और टमाटर के स्लाईस के साथ और ब्रेड के बीच में रखकर ग्रिल करने पर, यह चीज़ अपना शानसार स्वाच भर देता है।
• प्रोसेस्ड चीज़ को ऑमलेट, पिज़्जा, सूफले, ऑ ग्रेटीन, फोन्ड्यू आदि में मिलाया जा सकता है।
• यह चीज़ सेब, नाश्पती और खरबूजे के साथ बेहतरीन रुप से जजता है कयोंकि यह फलों के मीठो स्वाद के साथ हल्का तीखा स्वाद भर देता है।

संग्रह करने के तरीके
• किसी भी प्रकार चीज़ को अच्छी तरह लपेटकर फ्रिज के सबसे गरम कोने मे रखना चाहिए। (फ्रिज का दरवाज़ा ही अक्सर सबसे गरम कोना होता है)।
• चूँकि चीज़ के संग्रहण का समय का संबंध उसकी नमी कि मात्रा से होता है, इसलिये, चीज़ जितना नरम होगा, उसके संग्रहण का समय उतना ही कम होगा।

स्वास्थ्य विषयक
• भले ही किसी भी प्रकार के दूध का प्रयोग किया हो, प्रोसेस्ड चीज़ कॅलशियम के साथ-साथ, दूध मे प्रस्तूत सभी पौष्टिक तत्वों का संकेन्द्रित स्रोत है।
• प्रोसेस्ड चीज़ में बनावटी योगात्मक और उच्च मात्रा में नमक इस प्रकार के चीज़ को खरीदने के समय थोड़ी चिंता का विषय बन जाते है।
• प्रोसेस्ड चीज़ मे अन्य पौष्टिक तत्वों कि मात्रा भी ज्यादा होती है, जैसे फौसफोरस, ज़िन्क, राइबोफ्लेविन, विटामीन बी १२ और विटामीन ए।
• यह उत्तम प्रकार के प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।




Try Recipes using प्रोसेस्ड चीज़ ( Processed Cheese )


More recipes with this ingredient....

प्रोसेस्ड चीज़ (197 recipes), कसा हुआ प्रोसेस्ड चीज़ (194 recipes), स्लाईस्ड प्रोसेस्ड चीज़ (0 recipes), प्रोसेस्ड चीज़ कि पट्टियाँ (0 recipes), प्रोसेस्ड चीज़ के टुकड़े (1 recipes), प्रोसेस्ड चीज़ स्टिकस् (0 recipes)
Subscribe to the free food mailer

Soya

Missed out on our mailers?
Our mailers are now online!

View Mailer Archive

Privacy Policy: We never give away your email

REGISTER NOW If you are a new user.
Or Sign In here, if you are an existing member.

Login Name
Password

Forgot Login / Password?Click here

If your Gmail or Facebook email id is registered with Tarladalal.com, the accounts will be merged. If the respective id is not registered, a new Tarladalal.com account will be created.

Are you sure you want to delete this review ?

Click OK to sign out from tarladalal.
For security reasons (specially on shared computers), proceed to Google and sign out from your Google account.

Reviews