You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > मेक्सिकन व्यंजन | मेक्सिकन खाना | मेक्सिकन रेसिपी | > मेक्सिकन बरीटोस् / चिमीचंगास् > रैप्स और रोल्स के लिए टॉर्टिला रेसिपी
रैप्स और रोल्स के लिए टॉर्टिला रेसिपी
Table of Content
इन पारंपरिक टोर्टीला के बिना कोई भी मेक्सिकन रैप अधूरा है।
Tags
Soaking Time
0
Preparation Time
10 Mins
Cooking Time
12 Mins
Baking Time
0 Mins
Baking Temperature
0
Sprouting Time
0
Total Time
22 Mins
Makes
4 टोर्टीला
सामग्री
Main Ingredients
1 कप मकई का आटा (maize flour, makai ka atta)
1/4 टी-स्पून लाल मिर्च का पाउडर (red chilli powder)
1/4 टी-स्पून अजवायन (carom seeds, ajwain) , ऐच्छिक
2 टी-स्पून तेल ( oil )
नमक (salt) स्वादअनुसार
1/4 टी-स्पून तेल ( oil ) , आटा गूँथने के लिए
मकई का आटा (maize flour, makai ka atta) , बेलने के लिए
विधि
- मकई का आटा, लाल मिर्च पाउडर, अजवायन, 1 टी-स्पून तेल और नमक को एक बाउल में मिलाकर, गरम पानी का प्रयोग कर नरम आटा गूँथ लें। 10 मिनट के लिए रख दें।
- बचे हुए 1 टी-स्पून तेल का प्रयोग कर दुबारा गूँथ लें।
- 4 बराबर भाग में बाँटकर प्रत्येक भाग को 2 प्लास्टिक शीट के बीच रखकर, 250mm. (10") व्यास के गोल आकार में बेल लें। टोर्टीला को आसानी से बेलने के लिए थोड़ा सूखा आटा छिड़कें।
- एक तवा या कढ़ाई को उलटा रखकर गरम करें और गरम होने पर, हल्के हाथों से रोटी रखें, इस बात का ध्यान रखें कि किनारे मूड़ ना जाए (विधी क्रमांक 2 देखें)।
- उपरी परत पर छोटे दाग आने तक पका लें। रोटी को पलट कर और कुछ सेकन्ड तक पका लें।(विधी क्रमांक 3 देखें)।
- बचे हुए आटे का प्रयोग कर 3 और रोटी बनायें।
| ऊर्जा | 110 कैलोरी |
| प्रोटीन | 1.6 ग्राम |
| कार्बोहाइड्रेट | 18.0 ग्राम |
| फाइबर | 1.7 ग्राम |
| वसा | 3.7 ग्राम |
| कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
| सोडियम | 1 मिलीग्राम |
टोर्टीला कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें