मेनु

You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों >  स्टार्टस् रेसिपी, नाश्ते रेसिपी >  शाम के चाय के नाश्ते >  टमाटर पोहा रेसिपी (थक्कली अवल)

टमाटर पोहा रेसिपी (थक्कली अवल)

Viewed: 15469 times
User Tarla Dalal  •  Updated : Sep 29, 2025
   
Share icon
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK
Tomato Poha, Thakkali Aval - Read in English

Table of Content

टमाटर पोहा रेसिपी | नाश्ता के लिए टमाटर पोहा | ब्रेकफास्ट के लिए टमाटर पोहा | ठककली अवल | tomato poha recipe in hindi | with 20 amazing images.

टमाटर पोहा रेसिपी महाराष्ट्रीयन पोहा रेसिपी की विविधता है और इसे दक्षिण भारत में थक्कली अवल कहा जाता है। एक त्वरित और आसान नाश्ते की तलाश है, फिर टमाटर पोहा की ओर रुख करें। टमाटर, पोहा और मसालों के तड़के से निर्मित यह टमाटर का पोहा टिफिन स्नैक के रूप में लोकप्रिय है।

पोहा हमारे देसी नाश्ते के रूप में सोचा जाता है! पूरे भारत में, यह एक बहुत लोकप्रिय नाश्ता है। इसे विभिन्न तरीकों से पकाया जाता है, हम आपको एक भिन्नता दिखाते हैं, टमाटर पोहा जो तृप्त और स्वादिष्ट होता है।

यहाँ, हम आपको दिखाते हैं कि एक टेंगी टमाटर का पोहा कैसे बनाया जाता है। हरी मिर्च, करी पत्ता और सरसों के बीज का एक पारंपरिक तड़का बनाएं। फिर टमाटर और हल्दी पाउडर डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर २ मिनट के लिए पकाएँ। धोया और सूखा पोहा, धनिया, नींबू का रस, चीनी और नमक जोड़ें, अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम आंच पर ३ मिनट के लिए पकाएं। आंच बंद कर दें, दूध डालें और अच्छी तरह से मिलाएँ। टमाटर पोहा गरम परोसें।

यह पूरी तरह से नो-फ़स टमाटर पोहा रेसिपी है और आप इसे किसी भी व्यस्त दिन में बना सकते हैं। पोहा को नम और नरम रखने के लिए, तैयारी के अंत में थोड़ा सा दूध डाला जाता है।

आप उपमा और मूंग और मेथी चीला जैसे अन्य नाश्ते के विकल्प भी आजमा सकते हैं।

नीचे दिया गया है टमाटर पोहा रेसिपी | नाश्ता के लिए टमाटर पोहा | ब्रेकफास्ट के लिए टमाटर पोहा | ठककली अवल | tomato poha recipe in hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ।

 

टमाटर पोहा रेसिपी | नाश्ता के लिए टमाटर पोहा | ब्रेकफास्ट के लिए टमाटर पोहा | ठककली अवल - Tomato Poha, Thakkali Aval recipe in hindi

Soaking Time

0

Preparation Time

10 Mins

Cooking Time

7 Mins

Baking Time

0 Mins

Baking Temperature

0

Sprouting Time

0

Total Time

17 Mins

Makes

4 मात्रा के लिये

सामग्री

विधि

टमाटर पोहा बनाने की विधि
 

  1. टमाटर पोहा बनाने के लिए, एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें सरसों डालें और को मध्यम आँच पर कुछ सेकंड के लिए भून लें।
  2. हींग, कडीपत्ते और हरी मिर्च डालें और कुछ सेकंड के लिए मध्यम आंच पर भून लें।
  3. टमाटर और हल्दी पाउडर डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 2 मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पका लें।
  4. इस बीच, मोटा पोहा को एक छलनी में डालकर इसे कुछ सेकंड के लिए पानी के नीचे रखें। पोहा को अच्छी तरह से टॉस करके अतिरिक्त पानी को निकाल दें।
  5. यह पोहा, धनिया, नींबू का रस, चीनी और नमक पैन में डालें, अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर 3 मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पका लें।
  6. आंच बंद कर दें, दूध डालें और अच्छी तरह मिला लें।
  7. टमाटर पोहा को गरम परोसें।

टमाटर पोहा रेसिपी (थक्कली अवल) Video by Tarla Dalal

×
टमाटर पोहा बनाने के लिए

 

    1. टमाटर पोहा बनाने के लिए | नाश्ता के लिए टमाटर पोहा | ब्रेकफास्ट के लिए टमाटर पोहा | ठककली अवल | tomato poha in hindi | एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें और सरसों डालें। मध्यम आंच पर कुछ सेकंड के लिए भून लें।
      स्टेप 1 – <strong>टमाटर पोहा</strong> बनाने के लिए | <strong>नाश्ता के लिए टमाटर …
    2. हींग डालें।
      स्टेप 2 – हींग डालें।
    3. कडीपत्ता डालें। टमाटर पोहा मे थोड़ा सा क्रंच जोड़ने के लिए आप मूंगफली को तड़के में डाल सकते हैं।
      स्टेप 3 – कडीपत्ता डालें। <strong>टमाटर पोहा</strong> मे थोड़ा सा क्रंच जोड़ने के …
    4. हरी मिर्च डालें। अपनी पसंद के अनुसार जोड़ें।
      स्टेप 4 – हरी मिर्च डालें। अपनी पसंद के अनुसार जोड़ें।
    5. कुछ सेकंड के लिए मध्यम आंच पर भून लें।
      स्टेप 5 – कुछ सेकंड के लिए मध्यम आंच पर भून लें।
    6. टमाटर डालें।
      स्टेप 6 – टमाटर डालें।
    7. हल्दी पाउडर डालें।
      स्टेप 7 – हल्दी पाउडर डालें।
    8. अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर बीच-बीच में हिलाते हुए २ मिनट के लिए या जब तक कि टमाटर नरम हो जाए तब तक पका लें।
      स्टेप 8 – अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर बीच-बीच में हिलाते …
    9. इस बीच, टमाटर का पोहा तैयार करने के लिए, जाड़ा पोहा को एक छलनी में रखें।
      स्टेप 9 – इस बीच, टमाटर का पोहा तैयार करने के लिए, जाड़ा …
    10. जाड़ा पोहा को कुछ सेकंड के लिए बहते पानी के नीचे रखें और उन्हें नरम करने के लिए हल्के से धो लें।
      स्टेप 10 – जाड़ा पोहा को कुछ सेकंड के लिए बहते पानी के …
    11. पोहा को अच्छी तरह से टॉस करके अतिरिक्त पानी को निकाल दें।
      स्टेप 11 – पोहा को अच्छी तरह से टॉस करके अतिरिक्त पानी को …
    12. धो कर और छाने हुए पोहा डालें। हेल्दी परिवर्तन के रूप में, आप बारीक कटे हुए गाजर, शिमला मिर्च, मटर, प्याज को डालकर भून लें।
      स्टेप 12 – धो कर और छाने हुए पोहा डालें। हेल्दी परिवर्तन के …
    13. धनिया डालें।
      स्टेप 13 – धनिया डालें।
    14. टमाटर पोहा में खट्टापन देने के लिए नींबू का रस डालें।
      स्टेप 14 – टमाटर पोहा में खट्टापन देने के लिए नींबू का रस …
    15. शक्कर डालें। आप चाहें तो शक्कर मिलाना छोड़ सकते हैं।
      स्टेप 15 – शक्कर डालें। आप चाहें तो शक्कर मिलाना छोड़ सकते हैं।
    16. नमक डालें।
      स्टेप 16 – नमक डालें।
    17. अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर ३ मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पका लें। यह सुनिश्चित करे की पोहा पैन के तल में न चिपके।
      स्टेप 17 – अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर ३ मिनट …
    18. आंच बंद कर दें,  टमाटर पोहा को नरम करने के लिए दूध डालें।
      स्टेप 18 – आंच बंद कर दें,&nbsp; टमाटर पोहा को नरम करने के …
    19. अच्छी तरह से मिलाएं और टमाटर पोहा रेसिपी | नाश्ता के लिए टमाटर पोहा | ब्रेकफास्ट के लिए टमाटर पोहा | ठककली अवल | tomato poha in hindi | तैयार है।
      स्टेप 19 – अच्छी तरह से मिलाएं और <strong>टमाटर पोहा रेसिपी | नाश्ता …
    20. टमाटर पोहा को गरम परोसें। आप सुबह के नाश्ते में , रात के खाने में या यहां तक कि चाय या कॉफी के साथ शाम के नाश्ते के रूप में टमाटर पोहा का स्वाद ले सकते हैं।
      स्टेप 20 – <strong>टमाटर पोहा</strong> को गरम परोसें। आप सुबह के नाश्ते में …
ऊर्जा 189 कैलोरी
प्रोटीन 2.5 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट 26.0 ग्राम
फाइबर 0.8 ग्राम
वसा 8.2 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल 1 मिलीग्राम
सोडियम 9 मिलीग्राम

टमाटर पोहा रेसिपी | नाश्ता के लिए टमाटर पोहा | ब्रेकफास्ट के लिए टमाटर पोहा | ठककली अवल कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Your Rating*

User

Related Recipes

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ