मेनु

You are here: होम> विभिन्न व्यंजन >  अमेरिकन व्यंजन >  अमेरिकी वेज बर्गर | अमेरिकी ग्रिल्ड सैंडविच >  चंकी चीज़ और वेजिटेबल ओपन बर्गर रेसिपी

चंकी चीज़ और वेजिटेबल ओपन बर्गर रेसिपी

Viewed: 6761 times
User Tarla Dalal  •  Updated : Jan 02, 2025
   
Share icon
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK

Table of Content

चीज़ी वेजिटेबल ओपन बर्गर रेसिपी | वेज चीज़ ओपन बर्गर | पार्टी बर्गर रेसिपी | होममेड वेजिटेबल चीज़ बर्गर | chunky cheese and vegetable open burger in hindi | with 25 amazing images.

चंकी चीज़ एंड वेजिटेबल ओपन बर्गर रेसिपी | भारतीय चीज़ी वेजिटेबल बर्गर | वेज चीज़ ओपन बर्गर में किसी भी उम्र के बच्चों को खुश करने के लिए पूरी तरह से संतुलित बनावट और रोमांचक स्वाद है। भारतीय चीज़ी वेजिटेबल बर्गर बनाना सीखें।

चंकी वेजिटेबल स्प्रेड बनाने के लिए, एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में मक्खन गरम करें, हरे प्याज़ का सफेद भाग डालें और १ मिनट के लिए मध्यम आंच पर भूनें। स्वीट कॉर्न, हरे मटर, रंगीन शिमला मिर्च और गाजर डालें और मध्यम आंच पर १ से २ मिनट के लिए भूनें। कटा हुआ पनीर, वहरे प्याज़ का सफेद और हरा भाग, पार्सले, दूध, प्रोसेस्ड चीज़ और नमक डालें, धीरे से मिलाएं और मध्यम आंच पर १ से २ मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएं। स्प्रेड को ४ बराबर भागों में विभाजित करें और अलग रखें।

फिर चंकी चीज़ एंड वेजिटेबल ओपन बर्गर बनाने के लिए, प्रत्येक बर्गर बन को क्षैतिज रूप से (horizontally) २ बराबर हिस्सों में काटें। सभी हिस्सों पर थोड़ा मक्खन लगाएँ और प्री-हीटेड ओवन में ५ से ७ मिनट के लिए २००°से (४००°फ) पर बेक करें। एक साफ, सूखी सतह पर बेक किए हुए बर्गर बन रखें, जिसमें मक्खन वाली साइड ऊपर की तरफ हो। प्रत्येक बर्गर बन के ऊपर तैयार चंकी वेजिटेबल स्प्रेड का एक भाग फैलाएं। अंत में प्रत्येक बर्गर पर १/२ टेबल-स्पून मोज़रैला चीज़ छिडकें और चीज़ के पिघलने तक ओवन में ५ से ७ मिनट के लिए २००°से (४००°फ) पर बेक करें। पार्सले की एक टहनी के साथ गार्निश करें और चीज़ी वेजिटेबल ओपन बर्गर तुरंत परोसें।

भारतीय चीज़ी वेजिटेबल बर्गर जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि इसमें चीज़ अंदर, बाहर और पूरी तरह से है! चंकी पनीर क्यूब्स, कुरकुरे और रंगीन सब्जियों, और कसा हुआ प्रोसेस्ड चीज़ के एक रोमांचक कॉम्बो के साथ भरा हुआ, इस ओपन बर्गर को मोज़ेरेला चीज़ के साथ सबसे ऊपर रखा गया है और चीज़ पिघलने और बाकी सामग्री के साथ फ्यूज होने तक बेक किया गया है।

यह सुपर यम्मी वेज चीज़ ओपन बर्गर जब पार्सले की टहनी से सजाया जाता है, तो यह इतना अच्छा हो जाता है कि विरोध करना मुश्किल हो जाता है! इसे टमैटो केचप के साथ परोसें या टबैस्को सॉस के साथ परोसें ताकि यह अविश्वसनीय रूप से स्वादिष्ट हो। यह आपकी याद में हमेशा बना रहेगा।

चंकी चीज़ एंड वेजिटेबल ओपन बर्गर बनाने के टिप्स। 1. अगर आपके पास बर्गर बन नहीं है तो आप ब्रेड स्लाइस पर भी बना सकते हैं। 2. अगर आपके पास ओवन नहीं है तो इसे तवे पर भी पकाया जा सकता है। 3. आप चाहें तो इसमें बारीक कटी हुई फ्रेंच बीन्स भी डाल सकते हैं।

आनंद लें चीज़ी वेजिटेबल ओपन बर्गर रेसिपी | वेज चीज़ ओपन बर्गर | पार्टी बर्गर रेसिपी | होममेड वेजिटेबल चीज़ बर्गर | chunky cheese and vegetable open burger in hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।

Soaking Time

0

Preparation Time

25 Mins

Cooking Time

5 Mins

Baking Time

10 Mins

Baking Temperature

२००°से (४००°फ)

Sprouting Time

0

Total Time

30 Mins

Makes

4 ओपन बर्गर

सामग्री

चीज़ी वेजिटेबल ओपन बर्गर के लिए सामग्री

चंकी वेजिटेबल स्प्रेड के लिए सामग्री

गार्निश के लिए सामग्री

विधि
चंकी वेजिटेबल स्प्रेड बनाने की विधि
  1. एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में मक्खन गरम करें, हरे प्याज़ का सफेद भाग डालें और 1 मिनट के लिए मध्यम आंच पर भूनें।
  2. स्वीट कॉर्न, हरे मटर, रंगीन शिमला मिर्च और गाजर डालें और मध्यम आंच पर 1 से 2 मिनट के लिए भूनें।
  3. कटा हुआ पनीर, वहरे प्याज़ का सफेद और हरा भाग, पार्सले, दूध, प्रोसेस्ड चीज़ और नमक डालें, धीरे से मिलाएं और मध्यम आंच पर 1 से 2 मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएं।
  4. स्प्रेड को 4 बराबर भागों में विभाजित करें और अलग रखें।
चीज़ी वेजिटेबल ओपन बर्गर बनाने की विधि
  1. चीज़ी वेजिटेबल ओपन बर्गर बनाने के लिए, प्रत्येक बर्गर बन को क्षैतिज रूप से (horizontally) 2 बराबर हिस्सों में काटें।
  2. सभी हिस्सों पर थोड़ा मक्खन लगाएँ और प्री-हीटेड ओवन में 5 से 7 मिनट के लिए २००°से (४००°फ) पर बेक करें।
  3. एक साफ, सूखी सतह पर बेक किए हुए बर्गर बन रखें, जिसमें मक्खन वाली साइड ऊपर की तरफ हो।
  4. प्रत्येक बर्गर बन के ऊपर तैयार चंकी वेजिटेबल स्प्रेड का एक भाग फैलाएं।
  5. अंत में प्रत्येक बर्गर पर 1/2 टेबल-स्पून मोज़रैला चीज़ छिडकें और चीज़ के पिघलने तक ओवन में 5 से 7 मिनट के लिए २००°से (४००°फ) पर बेक करें।
  6. पार्सले की एक टहनी के साथ गार्निश करें और चीज़ी वेजिटेबल ओपन बर्गर तुरंत परोसें।

चंकी चीज़ और वेजिटेबल ओपन बर्गर रेसिपी Video by Tarla Dalal

×
ऊर्जा 260 कैलोरी
प्रोटीन 9.3 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट 22.7 ग्राम
फाइबर 1.7 ग्राम
वसा 14.5 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल 20 मिलीग्राम
सोडियम 161 मिलीग्राम

चीज़ी वेजिटेबल ओपन बर्गर रेसिपी | वेज चीज़ ओपन बर्गर | पार्टी बर्गर रेसिपी कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Your Rating*

User

Related Recipes

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ