You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > इक्विपमेंट > भारतीय व्यंजन > पंजाबी रेसिपी | पंजाबी व्यंजन | > पंजाबी पनीर रेसिपी संग्रह > पनीर भुर्जी रेसिपी | पनीर की भुर्जी कैसे बनाएं | सूखी पनीर की भुर्जी |
पनीर भुर्जी रेसिपी | पनीर की भुर्जी कैसे बनाएं | सूखी पनीर की भुर्जी |
 
 
                          Tarla Dalal
23 November, 2023
 
                          
                        Table of Content
पनीर भुर्जी रेसिपी | पनीर की भुर्जी कैसे बनाएं | सूखी पनीर की भुर्जी | स्वादिष्ट मसालेदार पनीर भुर्जी | bhurji in Hindi | with 18 mazing images.
पनीर भुर्जी एक लोकप्रिय व्यंजन है, जिसेदुनियाभर केभारतीय लोग पसंद करतेहैं। यह आसान, मसालेदार व्यंजन है, जो ब्रेड और पराठा के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है। सुदूर दक्षिण में, कभी-कभी पनीर भुर्जी को, डोसा के भरावन के रूप में भी प्रयोग में लिया जाता है, ठीक उसी प्रकार जैसे मलासा डोसा में आलू का प्रयोग किया जाता है। पनीर भुर्जी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण सुजाव यह है कि इसके लिए ताज़े पनीर का उपयोग करिए और इसे परोसने के तुरंत पहले बनाइए, नहीं तो वह नम पड़ जाएगा।
नीचे दिया गया है पनीर भुर्जी रेसिपी | पनीर की भुर्जी कैसे बनाएं | सूखी पनीर की भुर्जी | स्वादिष्ट मसालेदार पनीर भुर्जी | bhurji in Hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ।
पनीर भुर्जी रेसिपी | पनीर की भुर्जी कैसे बनाएं | सूखी पनीर की भुर्जी | - Paneer Bhurji recipe in hindi
Tags
Soaking Time
0
Preparation Time
10 Mins
None Time
9 Mins
Baking Time
0 Mins
Baking Temperature
0
Sprouting Time
0
Total Time
19 Mins
Makes
2 मात्रा के लिये
सामग्री
पनीर भुर्जी बनाने के लिए
1 कप मसला हुआ पनीर
2 टेबल-स्पून तेल ( oil )
1 टी-स्पून जीरा ( cumin seeds, jeera)
1/2 कप कटा हुआ प्याज़ (chopped onions)
1/2 कप कटा हुआ टमाटर (chopped tomatoes)
1/2 टी-स्पून पाव भाजी मसाला (pav bhaji masala)
1/4 टी-स्पून हल्दी पाउडर (turmeric powder, haldi)
1/2 टी-स्पून लाल मिर्च का पाउडर (red chilli powder)
1 टी-स्पून कटी हुई हरी मिर्च (chopped green chillies)
1 टेबल-स्पून कटा हुआ हरा धनिया (chopped coriander)
नमक (salt) , स्वाद अनुसार
विधि
- पनीर भुर्जी बनाने के लिए ,एक नॉन-स्टिक तवे पर तेल गरम करिए और उसमे जीरा डालिए।
- जब जीरा चटखने लगे, उसमे प्याज़ डालिए और तेज़ आंच पर १ से २ मिनट भूनिए।
- उसमे टमाटर, २ टेबल-स्पून पानी डालिए,अच्छे से मिलाइए और धीमी आंच पर २ से ३ मिनट, लगातार हिलाते हुए पकाइए।
- उसमे पाव भाजी मसाला, हल्दी, लाल मिर्च का पाउडर, हरी मिर्च और १ टेबल-स्पून पानी डालिए, अच्छे से मिलाइए और मध्यम आंच पर १ से २ मिनट ओर, लगातार हिलाते हुए पकाइए।
- उसमे पनीर,नमक, धनिया और १ टेबल-स्पून पानी डालिए,अच्छे से मिलाइए और मध्यम आंच पर ओर १ से २ मिनट, बिच-बिच में हिलाते हुए पकाइए।
- पनीर भुर्जी गरमा गरम परोसिए।
पनीर भुर्जी | पनीर की भुर्जी कैसे बनाएं | paneer bhurji in Hindi | Video by Tarla Dalal
विस्तृत फोटो के साथ पनीर भुर्जी रेसिपी | पनीर की भुर्जी कैसे बनाएं | सूखी पनीर की भुर्जी |
- 
                                - 
                                      
	
		
	
	
		
			पनीर भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक तवा या एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें और उसमें जीरा डालें। हमने सूखी पनीर की भुर्जी रेसिपी में २ बड़े चम्मच तेल का उपयोग किया है और यदि आप मधुमेह, दिल की तकलिफ है या वजन कम कर रहे हैं तो आधे तेल का उपयोग करें। हम आपको मूंगफली के तेल का उपयोग करने का सुझाव भी देते हैं।
	
  
                                      
                                      -1-153448_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			जब जीरा चटकने लगे तो प्याज डालें। प्याज को बारीक काट है ताकी बेहतर माउथफिल मिल सके।
	
  
                                      
                                      -2-153448_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			अब हरी मिर्च डालें।
	
  
                                      
                                      -3-153448_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर १ से २ मिनट या प्याज के पारदर्शी होने तक भुन लें।
	
  
                                      
                                      -4-153448_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			अब टमाटर डालें। ये बारीक कटे हुए हैं। यदि आप चाहें, तो उन्हें थोड़ा बड़ा भी काट सकते हैं।
	
  
                                      
                                      -5-153448_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			२ टेबलस्पून पानी डालें। यह टमाटर को जलने से रोकेगा और तेजी से पकाएगा।
	
  
                                      
                                      -6-153448_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			अच्छी तरह से मिलाएं और लगातार हिलाते हुए मध्यम आंच पर २ से ३ मिनट तक पकाएं।
	
  
                                      
                                      -7-153448_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			अब पाव भाजी मसाला डालें।
	
  
                                      
                                      -8-153448_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			अच्छे रंग के लिए हल्दी पाउडर को पनीर भुर्जी में डालें।
	
  
                                      
                                      -9-153448_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			स्वादिष्ट मसालेदार पनीर भुर्जी के लिए मिर्च पाउडर डालें।
	
  
                                      
                                      -10-153448_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			मसालो को जलने से रोकने के लिए १ बड़ा चम्मच पानी डालें।
	
  
                                      
                                      -11-153448_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर १ से २ मिनट तक पकाएं। मसाले जले नहीं इस लिए लगातार हिलाते रहें।
	
  
                                      
                                      -12-153448_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			अब पनीर डालें। पनीर भुर्जी को बेहतर माउथफिल देने के लिए पनीर को मसलकर बारीक चूरा बना हैं। अगर आप मधुमेह, दिल की तकलिफ है या वजन कम कर रहे हैं तो आप फुल फैट पनीर के बजाय लो फैट पनीर का उपयोग करें। देखिये हमारी लो फैट पनीर की रेसिपी।
	
  
                                      
                                      -13-153448_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			नमक डालें।
	
  
                                      
                                      -14-153448_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			सूखी पनीर की भुर्जी में अच्छा स्वाद देने के लिए ताजा धनिया डालें।
	
  
                                      
                                      -15-153448_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			अंत में १ बड़ा चम्मच पानी डालें।
	
  
                                      
                                      -16-153448_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			अच्छी तरह से मिलाएं और बीच-बीच मे हिलाते हुए स्वादिष्ट मसालेदार पनीर भुर्जी को मध्यम आंच पर १ से २ मिनट तक पकाएं। सभी मसाले अच्छी तरह से मिल जाये ये पक्का कर लें।
	
  
                                      
                                      -17-153448_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			पनीर भुर्जी को पाव के साथ गरम परोसें।
	
  
                                      
                                      -18-153448_hindi.webp) ![]()  
 
- 
                                      
	
		
	
	
		
			पनीर भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक तवा या एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें और उसमें जीरा डालें। हमने सूखी पनीर की भुर्जी रेसिपी में २ बड़े चम्मच तेल का उपयोग किया है और यदि आप मधुमेह, दिल की तकलिफ है या वजन कम कर रहे हैं तो आधे तेल का उपयोग करें। हम आपको मूंगफली के तेल का उपयोग करने का सुझाव भी देते हैं।
	
  
                                      
                                      
पोषक मूल्य प्रति (Abbrv) per cup
 
| ऊर्जा | 370 कैलरी | 
| प्रोटीन | 10.4 ग्राम | 
| कार्बोहाइड्रेट | 10.8 ग्राम | 
| फाइबर | 0.9 ग्राम | 
| वसा | 31.7 ग्राम | 
| कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम | 
| सोडियम | 7.2 मिलीग्राम | 
पनीर भुर्जी रेसिपी | पनीर की भुर्जी कैसे बनाएं | सूखी पनीर की भुर्जी | की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

 
                            
                            
                             
                            
                             
                             
                           
                     
                              
                             -2862.webp) 
                              
                              
                              
                              
                              
                              
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                  