मेनु

You are here: होम> विभिन्न व्यंजन >  भारतीय व्यंजन >  दक्षिण भारतीय व्यंजन | दक्षिण भारतीय रेसिपी | >  दक्षिण भारतीय अप्पे >  राईस अप्पे रेसिपी | पनियारम | दक्षिण भारतीय राईस अप्पे |

राईस अप्पे रेसिपी | पनियारम | दक्षिण भारतीय राईस अप्पे |

Viewed: 370023 times
User

Tarla Dalal

28 July, 2023

Image
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK

Table of Content

राईस अप्पे रेसिपी | पनियारम | दक्षिण भारतीय राईस अप्पे | rice appe in hindi | with 32 amazing images.

राइस अप्पे एक बहुत ही बढ़िया स्नैक है, जिसे चाय-ट्रीट (tea-time treat) के रूप में खाया जा सकता है या इडली, पोंगल, डोसा या खिचड़ी के साथ अपने सुबह के नाश्ता में अधिक जोश जोड़ने के लिए परोसे।

एक अप्पे के सांचे में चावल और उड़द की दाल के किण्वित घोल को पकाकर बनाया जाता है, अप्पे बाहर से कुरकुरा लेकिन अंदर से नरम और स्पंजी होता है।

चावल के अप्पे को तैयार करने के लिए धैर्य की आवश्यकता हो सकती है क्योंकि घोल को किण्वन की आवश्यकता होगी जो कि कम से कम 8 घंटे लेता है लेकिन परिणाम के अद्भुत होने के साथ प्रतीक्षा और धैर्य इसके लायक होगा। हमने चावल और उड़द दाल को मिलाकर बैटर तैयार किया है। इसके अलावा, भिगोया, पीसा और इसे किण्वित किया। बैटर के किण्वित हो जाने पर, तड़का बनाया जाता है जो कि बैटर के साथ मिलकर चावल के अप्पे का स्वाद बढ़ाता है। एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा, राई, करी पत्ता, हींग, हरी मिर्च, प्याज और क्रश की हुई मूंगफली डालें और पकाएँ। पकने के बाद हमने तड़के को बैटर में मिला दिया। इसके अलावा, एक अप्पे मोल्ड को चिकना किया और चावल के अप्पे को सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।

प्याज और कुचल मूंगफली के साथ सरसों और जीरा का तड़का राइस अप्पे को एक अद्भुत स्वाद और मुंह में अहसास (mouth-feel) देता है, जो युवा और वृद्ध लोगों को समान रूप से लुभाता हैं।

बनाने में आसान, लेकिन इडली और डोसे की तुलना में थोड़ा अधिक आकर्षक, राइस अप्पे दक्षिण भारत में शाम के नाश्ते के रूप में लोकप्रिय है, जिसे सांभर और नारियल की चटनी के साथ परोसा जाता है, और एक कप गर्म कॉफी और चाय के साथ।

आप सादा या चटनी के साथ अपनी पसंद के साथ राइस अप्पे का आनंद ले सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आप इसे अच्छा कुरकुरापन का आनंद लेने के लिए तुरंत परोसें। एक बार जब यह ठंडा हो जाता है, तो कुरकुरा बाहरी कठोर हो जाता है और थोड़ा चबाना मुश्किल हो जाता है।

आनंद लें राईस अप्पे रेसिपी | पनियारम | दक्षिण भारतीय राईस अप्पे | rice appe in hindi स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ।

राईस अप्पे रेसिपी | पनियारम | दक्षिण भारतीय राईस अप्पे - Rice Appe ( How To Make Rice Appe ) recipe in hindi

Soaking Time

२ घंटे

Preparation Time

20 Mins

Cooking Time

40 Mins

Baking Time

0 Mins

Baking Temperature

0

Fermenting Time

रातभर

Total Time

60 Mins

Makes

20 मात्रा के लिये

सामग्री

राईस अप्पे के लिए सामग्री

राईस अप्पे के के साथ परोसने के लिए

विधि

राइस अप्पे बनाने के लिए

1. राइस अप्पे बनाने के लिए, कच्चे चावल और उड़द दाल और पर्याप्त पानी को एक गहरे बर्तन में मिलाएं और 2 घंटे के लिए भिगोने के लिए रख दें। अच्छी तरह से छान लें और एक तरफ रख दें।
2. लगभग 1/2 कप पानी का उपयोग करके मिक्सर में चिकना होने तक पीस लें। मिश्रण को एक गहरे बर्तन में निकाल लें। ढक्कन से ढक दें और 8 घंटे के लिए गर्म जगह पर खमीर उठाने के लिए रख दें।
3. जब खमीर उठ जाए, तो एक छोटे नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें, जीरा, राई, करी पत्ता, हींग और हरी मिर्च डालें और मध्यम आंच पर कुछ सेकंड के लिए भूनें।
4. प्याज और मूंगफली डालें और मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट के लिए भूनें।
5. इस तड़के को खमीर उठे हुए मिश्रण में मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें।
6. नमक डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
7. अप्पे मोल्ड को मध्यम आंच पर गरम करें और 1/4 चम्मच तेल का उपयोग करके उसे चिकना करें।
8. प्रत्येक सांचे में 1 बड़ा चम्मच बैटर डालें।
9. 1 चम्मच तेल का उपयोग करके निचली सतह को सुनहरा भूरा होने तक पकाएं और फिर कांटे का उपयोग करके प्रत्येक अप्पे को पलट दें ताकि वे दूसरी तरफ से भी पक जाएं।
10. बचे हुए बैटर से और राइस अप्पे बनाने के लिए इसी प्रक्रिया को दोहराएं।
11. राइस अप्पे को तुरंत सांभर और हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें।

राईस अप्पे बनाने के लिए

1. राईस अप्पे बनाने के लिए | पनियारम | दक्षिण भारतीय राईस अप्पे  | एक गहरे कटोरे में चावल डालें। चावल की सारी गंदगी को हटाने के लिए अच्छी तरह से पानी के नीचे उसे धो लें।
स्टेप 1 – राईस अप्पे बनाने के लिए | पनियारम | दक्षिण भारतीय …
2. उड़द दाल डालें। इसे भी पानी के नीचे अच्छी तरह से धो लें।
स्टेप 2 – उड़द दाल डालें। इसे भी पानी के नीचे अच्छी तरह …
3. चावल और दाल भीग जाए उतना पानी डालें।
स्टेप 3 – चावल और दाल भीग जाए उतना पानी डालें।
4. इसे ढक्कन से ढक दें।
स्टेप 4 – इसे ढक्कन से ढक दें।
5. २ घंटे भिगोने के लिए अलग रख दें।
स्टेप 5 – २ घंटे भिगोने के लिए अलग रख दें।
6. छलनी का उपयोग करके अच्छी तरह से छान ले और एक तरफ रख दें।
स्टेप 6 – छलनी का उपयोग करके अच्छी तरह से छान ले और …
7. मिश्रण को मिक्सर में डालें। मिश्रण को पीसने के लिए बड़े जार का उपयोग करें ताकि  मिश्रण ऊपर से बहार न आ जाए।
स्टेप 7 – मिश्रण को मिक्सर में डालें। मिश्रण को पीसने के लिए …
8. लगभग १/२ कप पानी डालें।
स्टेप 8 – लगभग १/२ कप पानी डालें।
9. मुलायम होने तक पीस लें।
स्टेप 9 – मुलायम होने तक पीस लें।
10. मिश्रण को एक गहरी कटोरी में डालें।
स्टेप 10 – मिश्रण को एक गहरी कटोरी में डालें।
11. ढक्कन से ढक दें।
स्टेप 11 – ढक्कन से ढक दें।
12. ८ घंटे के लिए गरम जगह पर खमीर आने के लिए रख दें। अगर मौसम ठंडा है तो इसमें थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है।
स्टेप 12 – ८ घंटे के लिए गरम जगह पर खमीर आने के …
13. घोल के खमीर आने के बाद, एक छोटे नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें।
स्टेप 13 – घोल के खमीर आने के बाद, एक छोटे नॉन-स्टिक पैन …
14. जीरा डालें।
स्टेप 14 – जीरा डालें।
15. सरसों डालें।
स्टेप 15 – सरसों डालें।
16. कड़ी पत्ता डालें। कड़ी पत्ता दक्षिण भारतीय रेसिपी के लिए बहुत जरूरी है और यह अच्छा स्वाद देता है।
स्टेप 16 – कड़ी पत्ता डालें। कड़ी पत्ता दक्षिण भारतीय रेसिपी के लिए …
17. हींग डालें।
स्टेप 17 – हींग डालें।
18. हरी मिर्च डालें।
स्टेप 18 – हरी मिर्च डालें।
19. कुछ सेकंड के लिए मध्यम आंच पर भुन लें।
स्टेप 19 – कुछ सेकंड के लिए मध्यम आंच पर भुन लें।
20. प्याज डालें।
स्टेप 20 – प्याज डालें।
21. मूंगफली डालें। यह एक अच्छा क्रंच देता है और यह सुनिश्चित करे की मूंगफली को   क्रश्ड करे ताकी वो रेसिपी में क्रंच को बनाए रखे।
स्टेप 21 – मूंगफली डालें। यह एक अच्छा क्रंच देता है और यह …
22. २ से ३ मिनट के लिए मध्यम आंच पर भुन लें।
स्टेप 22 – २ से ३ मिनट के लिए मध्यम आंच पर भुन …
23. इस तड़के को खमीर आये हुए घोल में डाले।
स्टेप 23 – इस तड़के को खमीर आये हुए घोल में डाले।
24. अच्छी तरह से मिलाएं।
स्टेप 24 – अच्छी तरह से मिलाएं।
25. नमक डालें।
स्टेप 25 – नमक डालें।
26. अच्छी तरह से मिलाएं।
स्टेप 26 – अच्छी तरह से मिलाएं।
27. अप्पे के सांचे को मध्यम आंच पर गरम करें और उसे १/४ टीस्पून तेल की मदद से  ग्रीस करें। इसे ब्रश से ग्रीस करें ताकी वह अच्छी तरह से और समान रूप से ग्रीस हो क्योंकि यह बहुत महत्वपूर्ण है।
स्टेप 27 – अप्पे के सांचे को मध्यम आंच पर गरम करें और …
28. चम्मच या हाथों का उपयोग करके १ बड़ा चम्मच बैटर प्रत्येक साँचे में डालें।
स्टेप 28 – चम्मच या हाथों का उपयोग करके १ बड़ा चम्मच बैटर …
29. १ टीस्पून तेल का उपयोग कर निचला भाग सुनहरा होने तक पकाएं। हमेशा मीडियम आंच पर पकाएं वरना ये अच्छे से पकेंगे भी नहीं या फिर ये जल भी सकते हैं।

स्टेप 29 –
१ टीस्पून तेल का उपयोग कर निचला भाग सुनहरा …
30. काँटे प्रयोग करके प्रत्येक अप्पे को उल्टा कर दें ताकि उन्हें दूसरी तरफ से भी पकाया जा सके।
स्टेप 30 – काँटे प्रयोग करके प्रत्येक अप्पे को उल्टा कर दें ताकि …
31. बचे हुए घोल से अधिक राईस अप्पे बनाने के लिए विधि दोहराएँ। पनियारम | दक्षिण भारतीय राईस अप्पे
स्टेप 31 – बचे हुए घोल से अधिक राईस अप्पे बनाने के लिए …
32. राईस अप्पे तुरंत परोसें | पनियारम | दक्षिण भारतीय राईस अप्पे | सांभर और हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ।
स्टेप 32 – राईस अप्पे तुरंत परोसें | पनियारम | दक्षिण भारतीय राईस …

Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ