मिनी चिली चीज़ नान | Mini Chilli Cheese Naan, Cheese Naan On Tava Without Tandoor
तरला दलाल  द्वारा
Added to 60 cookbooks
This recipe has been viewed 11127 times
आपने आलू, मेथी, पुदिना, सब्ज़ीयों और विभिन्न प्रकार के विकल्प से भरी रोटी ज़रुर खाकर देखी होंगी, लेकिन क्या आपने कभी चावल से भरे नान खाकर देखें हैं? चावल को जब चीज़ और लाल मिर्च के फ्लैक्स् के साथ मिलाया जाए, यह इन मिनी नान के लिए मज़ेदार भरवां मिश्रण बनाता है, जो कॉकटेल पार्टी के लिए पर्याप्त होते हैं। नयेपन से भरे, यह मिनी चिली चीज़ नान एक ऐसा स्टार्टर है जो आपको तारीफों से भर देगा!
आटे के लिए- खमीर, शक्कर और 21/2 टेबल-स्पून गुनगुने पानी को एक बाउल में मिलाकर, ढ़क्कन से ढ़ककर 5-7 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
- मैदा, खमीर-शक्कर का मिश्रण, दही, पिघला हुआ घी और नमक को एक गहरे बाउल में मिलाकर, ज़रुरत मात्रा में गुनगुने पानी का प्रयो कर, नरम आटा गूँथ लें।
- ढ़क्कन या गीले सूती कपड़े से ढ़ककर लगभग ३० मिनट के लिए फूलने दें।
आगे बढ़ने की विधी- आटे और भरवां मिश्रण को १० बराबर भाग में बाँट लें।
- आटे के प्रत्येक भाग को, थोड़े सूखे मैदा का प्रयोग कर, 25 मिमी (1") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
- गोले के बीच में भरवां मिश्रण के एक भाग को रखें।
- सभी किनारों को बीच लाकर अच्छी तरह बंद कर लें।
- थोड़े सूखे मैदा का प्रयोग कर, दुबारा 50 मिमी (2") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
- एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और नान रख दें।
- एक तरफ से फूलने पर पलटा लें।
- दुसरी तरफ से फूलने पर, खूली आँच पर उनके दोनो तरफ से सुनहरा होने तक पका लें।
- विधी क्रमांक २ से ८ को दोहराकर ९ और नान बना लें।
- प्रत्येक नान पर थोड़ा मक्ख़न लगाकर तुरंत परोसें।
Other Related Recipes
Accompaniments
Nutrient values per naan
ऊर्जा | 54 कैलरी |
प्रोटीन | 1.3 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 6.3 ग्राम |
फाइबर | 0.2 ग्राम |
वसा | 2.6 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
विटामिन ए | 75 mcg |
विटामिन बी 1 | 0 मिलीग्राम |
विटामिन बी 2 | 0 मिलीग्राम |
विटामिन बी 3 | 0.2 मिलीग्राम |
विटामिन सी | 1.3 मिलीग्राम |
फोलिक एसिड | 2.8 mcg |
कैल्शियम | 19.1 मिलीग्राम |
लोह | 0.3 मिलीग्राम |
मैग्नीशियम | 0 मिलीग्राम |
फॉस्फोरस | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 13.4 मिलीग्राम |
पोटेशियम | 15 मिलीग्राम |
जिंक | 0.1 मिलीग्राम |
मिनी चिली चीज़ नान has not been reviewed
Tried this recipe?. Post a review! Let everyone know how it turned out.
No critical reviews posted for this recipe
You are not signed in. To post a recipe review note requires you to
Sign In to your account
Rate this recipe
Review this recipe (optional)
You are not signed in. To post a private recipe note requires you to
Sign In to your Gold or Silver account
Add your private note to this recipe