You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > खाने के साथ परोसे जाने वाले रेसिपी > भारतीय शाकाहारी डिप्स | भारतीय शाकाहारी सॉस | > क्लासिक चॉकलेट फोन्ड्यु
क्लासिक चॉकलेट फोन्ड्यु

Tarla Dalal
28 January, 2019


Table of Content
बेहद गाढ़ा और रेशम जैसा मुलायम, इस क्लासिक चॉकलेट फोन्ड्यु में संतुलित चॉकलेट का स्वाद भरा है, जो सबको पसंद आता है।
ना ज़्यादा मीठा ना कड़वा, जब आप इसे मार्शमैलो, वैनिला स्पोंज केक के टुकड़े या यहाँ तक की फलों के साथ भी खाते हैं, यह पिघले हुए डार्क चॉकलेट का मक्ख़न जैसे सॉस और फ्रेश क्रीम के साथ मेल, आपको सातवे आसमान में ले जाएगा, जब आप इसे मार्शमैलो, वैनिला स्पोंज केक के टुकड़े या यहाँ तक की फलों के साथ भी खाते हैं। कुछ लोग इसमें मलाईदार मिल्क चॉकलेट और ब्रैन्डी डालकर इसे और भी गाढ़ा बनान पसंद करते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि यह कुछ लोगो के लिए बहुत ज़्यादा गाढ़ा हो सकता है।
क्लासिक चॉकलेट फोन्ड्यु - Classic Chocolate Fondue recipe in hindi
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
6 Mins
Total Time
11 Mins
Makes
3 कप के लिये
सामग्री
Main Ingredients
1/2 कप कटी हुई डार्क चॉकलेट
1 टेबल-स्पून मक्ख़न (butter, makhan)
1 टेबल-स्पून मैदा (plain flour , maida)
1/2 कप दूध (milk)
2 टेबल-स्पून कोको पाउडर (cocoa powder)
1 कप फ्रेश क्रीम (fresh cream)
3 टेबल-स्पून शक्कर (sugar)
1/2 टी-स्पून वैनिला एसेंस
परोसने के लिए
विधि
- एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में मक्ख़न गरम करें, मैदा डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर लगातार हिलाते हुए कुछ सेकन्ड के लिए पका लें।
- दूध, चॉकलेट, कोको पाउडर, फ्रेश क्रीम, शक्कर और 3/4 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर, लगातार हिलाते हुए 4 से 5 मिनट के लिए पका लें।
- वैनिला एैसेन्स् डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- मार्शमैलो और वैनिला स्पोंज केक के टुकड़ो के साथ तुरंत परोसें।
ऊर्जा | 45 कैलरी |
प्रोटीन | 0.6 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 3 ग्राम |
फाइबर | 0.2 ग्राम |
वसा | 3.8 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 1.4 मिलीग्राम |
सोडियम | 6.1 मिलीग्राम |
क्लासिक चॉकलेट फोन्ड्यु की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें