भाटीया कड़ी रेसिपी | गुजराती भाटीया कड़ी | मीठी और खट्टी गुजराती कढ़ी | Bhatia Kadhi ( Gujarati Recipe)
तरला दलाल  द्वारा
Added to 169 cookbooks
This recipe has been viewed 14036 times
भाटीया कड़ी रेसिपी | गुजराती भाटीया कड़ी | मीठी और खट्टी गुजराती कढ़ी | Bhatia kadhi recipe in hindi |
जैसा इसका नाम है, यह भाटीया कड़ी रेसिपी , भाटीया समाज का मूल है। यह एक मीठा-खट्टा विकल्प है जिसे तुवर दाल के पानी, दही और सब्ज़ीयों से बनाया जाता है। सामग्री का यह मज़ेदार मेल इसे स्वाद और खुशबु के मामले में भिन्न बनाता है। आप इस गुजराती भाटीया कड़ी में स्लाईस्ड आलू भी मिला सकते हैं।
भाटीया कड़ी के लिए विधि- तुवर दाल और ५ कप पानी को एक प्रैशर कुकर में मिलाकर, २ सिटी तक प्रैशर कुक कर लें।
- ढ़क्कन खोलने से पुर्व सारी भाप निकलने दें।
- हल्का ठंडा कर, दाल छान लें और पानी को एक तरफ रख दें। इस व्यंजन के लिए आपको केवल पानी की आवश्यक्ता है।
- दही और बेसन को एक बाउल में अच्छी तरह फेंट लें। एक तरफ रख दें।
- एक गहरे नॉन-स्टिक पॅन में तेल गरम करें और ज़ीरा, सरसों, हींग और मेथी दानें डालें।
- जब सरसों के बीज चटकने लगे, भिंडी, मूली, सहजन फल्ली और छाना हुआ दाल का पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। ढ़क्कन से ढ़ककर, धिमी आँच पर ८-१० मिनट के लिए या सब्ज़ीयों के नरम होने तक, बीच-बीच में हिलाते हुए पका लें।
- कोकम, गुड़, तैयार दही-बेसन का मिश्रण और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और लगातार हिलाते हुए, धिमी आँच पर ४ से ५ मिनट के लिए पका लें।
- केले डालकर अच्छी तरह मिला लें और धिमी आँच पर और २ मिनट के लिए पका लें।
- धनिया से सजाकर गरमा गरम परोसें।
Other Related Recipes
Accompaniments
पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा | 348 कैलरी |
प्रोटीन | 12.3 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 52.8 ग्राम |
फाइबर | 8.1 ग्राम |
वसा | 9.4 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 2 मिलीग्राम |
सोडियम | 29.5 मिलीग्राम |
भाटीया कड़ी रेसिपी | गुजराती भाटीया कड़ी | मीठी और खट्टी गुजराती कढ़ी | has not been reviewed
No critical reviews posted for this recipe
You are not signed in. To post a recipe review note requires you to
Sign In to your account
Rate this recipe
Review this recipe (optional)
You are not signed in. To post a private recipe note requires you to
Sign In to your Gold or Silver account
Add your private note to this recipe