मेनु

You are here: होम> विभिन्न व्यंजन >  भारतीय व्यंजन >  गुजराती व्यंजनों | गुजराती खाना | गुजराती व्यंजनों का संग्रह | Gujarati recipes in Hindi | >  गुजराती शाक ( सब्जी़ ) रेसिपी >  पंचकुटियू शाक रेसिपी (गुजराती मिक्स वेजिटेबल्स)

पंचकुटियू शाक रेसिपी (गुजराती मिक्स वेजिटेबल्स)

Viewed: 18390 times
User Tarla Dalal  •  Updated : Jul 10, 2025
   
Share icon
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK

Table of Content

पंचकुटियू शाक रेसिपी | गुजराती मिक्स वेजिटेबल्स | दक्षिण गुजरात मिक्स वेज सब्ज़ी | with 32 images.

 

पंचकुटियू शाक दक्षिण गुजरात की एक विशेषता है। गुजराती मिक्स वेजिटेबल्स बनाना सीखें।

 

पांच प्रकार की सब्जियों (तुरई, आलू, बैंगन, दूधी और हरी मटर) से बना पंचकुटियू शाक गुजराती तरीके से धनिया और नारियल मसाला में बनाया गया है।

 

पंचकुटियू शाक में मेथी मुठिया के साथ सब्ज़ियों का मेल इस व्यंजन को मकर संक्रांति के त्यौहार पर बनाई जाने वाली उंढिया के समान बनाता है।

 

पंचकुटियू शाक रेसिपी को स्वास्थ्यवर्धक बनाने के प्रयास में, हम पालक मेहती ना मुठिया को डीप फ्राई करने के बजाय स्टीम करना पसंद करते हैं।

 

जैनियों के बीच लोकप्रिय पंचकुटियू शाक बिना आलू के बनाया जाता है।

 

पंचकुटियू शाक को रोटी के साथ गरमा गरम परोसें।

 

पंचकुटियू शाक रेसिपी | गुजराती मिक्स वेजिटेबल्स | दक्षिण गुजरात मिक्स वेज सब्ज़ी | स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।

Soaking Time

0

Preparation Time

15 Mins

Cooking Time

15 Mins

Baking Time

0 Mins

Baking Temperature

0

Sprouting Time

0

Total Time

30 Mins

Makes

4 मात्रा के लिये

सामग्री

विधि

पंचकुटियू शाक के लिए
 

  1. पंचकुटियू शाक बनाने के लिए सबसे पहले नारियल और धनिया मसाला तैयार कर लें।
  2. एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें सरसों और हींग डालें।
  3. जब बीज चटकने लगे, तुरई, आलू, दूधी, बैंगन, हरे मटर, नमक और 1/4 कप पानी डालकर मध्यम आँच पर 7 मिनट या सब्जियों के नरम होने तक बीच-बीच में हिलाते हुए पका लें।
  4. जब सब्ज़ियाँ लगभग पक जाएँ, तब पालक मेथी ना मुठिया और नारियल और धनिया मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
  5. ढककर मध्यम आँच पर और 5 से 7 मिनट के लिए या सब्जियों के नरम होने तक बीच-बीच में हिलाते हुए पका लें।
  6. पंचकुटियू शाक को रोटली के साथ गरमा गरम परोसें।

ऊर्जा 260 कैलोरी
प्रोटीन 3.2 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट 14.1 ग्राम
फाइबर 5.8 ग्राम
वसा 21.3 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल 0 मिलीग्राम
सोडियम 15 मिलीग्राम

पंचकुटियू शाक रेसिपी कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Your Rating*

User

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ