खूंभ हरा धनिया की रेसिपी - Khumbh Hara Dhania
तरला दलाल  द्वारा
Added to 110 cookbooks
This recipe has been viewed 502 times
खूंभ को अंग्रेजी में मशरूम कहा जाता है। ये स्वाद में सौम्य होते हैं, इसलिए अन्य स्वादों को खूबसूरती से अवशोषित करते हैं। चाहे फिर वह टमाटर और ऑरेगनो हो या फिर पालक, प्याज़ और लहसुन हो - सभी के साथ वो एक मज़ेदार पकवान बनाते हैं।
खूंभ हरा धनिया विविध मसालों और धनिए के संयोजन से तैयार की हुई एक स्वादभरी प्रोटिन, कैल्शियम और विटामिन ए से भरपूर सब्ज़ी है।
कॉलीफ्लॉवर पनीर सब्ज़ी और टेण्डली और मटकी की सब्ज़ी जैसी अन्य सब्ज़ी भी जरूर आज़माइए, जो मधूमेह के लिए उपयुक्त हैं।
पेस्ट बनाने के लिए- एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में सभी सामग्रियों को डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए। ढक्कन से ढककर उसे ८ से १० मिनट के लिए मध्यम आँच पर बीच-बीच में हिलाते हुए पका लीजिए।
- मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा होने दीजिए। फिर मिश्रण को मिक्सर में डालकर मुलायम पेस्ट होने तक पीस लीजिए। एक तरफ रख दीजिए।
आगे बढ़ने की विधि- खूंभ हरा धनिया की रेसिपी बनाने के लिए, एक गहरे बाउल में दूध, दही और बेसन को डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए और एक तरफ रख दीजिए।
- एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम कीजिए और उसमें ज़ीरा और कसूरी मेथी डालकर उसे मध्यम आँच पर कुछ सेकंड के लिए भून लीजिए।
- उसमें तैयार की हुई पेस्ट डालकर उसे मध्यम आँच पर २ से ३ मिनट तक के लिए भून लीजिए।
- उसमें दही का मिश्रण, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए और उसे मध्यम आँच पर १ से २ मिनट के लिए बीच-बीच हिलाते हुए पका लीजिए।
- उसमें खूंभ और धनिया डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए और उसे मध्यम आँच पर ५ से ६ मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पका लीजिए।
- गरमा-गरम परोसिए।
Other Related Recipes
Accompaniments
Nutrient values per serving
Energy | 61 cal |
Protein | 4 g |
Carbohydrates | 8.2 g |
Fiber | 1.1 g |
Fat | 1.6 g |
Cholesterol | 0 mg |
Vitamin A | 409.9 mcg |
Vitamin B1 | 0.1 mg |
Vitamin B2 | 0.2 mg |
Vitamin B3 | 1.5 mg |
Vitamin C | 12.6 mg |
Folic Acid | 15.9 mcg |
Calcium | 131.8 mg |
Iron | 0.7 mg |
Magnesium | 21.7 mg |
Phosphorus | 71 mg |
Sodium | 46.7 mg |
Potassium | 166.6 mg |
Zinc | 0.4 mg |
खूंभ हरा धनिया की रेसिपी has not been reviewed
Tried this recipe?. Post a review! Let everyone know how it turned out.
No critical reviews posted for this recipe
You are not signed in. To post a recipe review note requires you to
Sign In to your account
Rate this recipe
Review this recipe (optional)
You are not signed in. To post a private recipe note requires you to
Sign In to your Gold or Silver account
Add your private note to this recipe