You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > भारतीय पेय रेसिपी > ज्यूस रेसिपी, विभिन्न प्रकार के वेजिटेबल ज्यूस > काला जामुन-सेब का पेय की रेसिपी | काला जामुन जूस | हेल्दी जामुन पेय |
काला जामुन-सेब का पेय की रेसिपी | काला जामुन जूस | हेल्दी जामुन पेय |

Tarla Dalal
03 December, 2020


Table of Content
काला जामुन-सेब का पेय की रेसिपी | काला जामुन जूस | हेल्दी जामुन पेय | Black Jamun Apple Drink recipe in hindi |
असामन्य संयोजन से तैयार होता यह काला जामुन-सेब का पेय बहुत ही संतोषजनक और स्वादिष्ट है, जिसे गर्मी के मौसम में जरूर आज़माना चाहिए जब काले जामून अधिक मात्रा में मिलते हैं।
इस अनोखे पेय को छाना नहीं गया है और न ही इसमें चाट मसाला या काले नमक मिला गया है, जिससे इसकी सोडियम की मात्रा में बढ़ोती हो। इसलिए यह पेय अत्यंत ही स्वास्थ्यजनक है।
इस पेय का स्वाद बहुत ही आन्ददायक है क्योंकि सेब जामून के तीव्र स्वाद को अच्छी तरह संतुलित करता है। इस फाईबर और विटामीन सी युक्त पेय का मज़ा स्वस्थ स्नैक के तौर पर आप दो भोजन के बीच में कर सकते हैं।
टमॅटो, ऑरेन्ज, कॅरट एण्ड पपाया ज्यूस और एप्पल सिनामन सोया शेक जैसे अन्य स्वास्थ्यदायक पेय भी जरूर आज़माइए।
Tags
Soaking Time
0
Preparation Time
10 Mins
None Time
0 Mins
Baking Time
0 Mins
Baking Temperature
0
Sprouting Time
0
Total Time
10 Mins
Makes
2 ग्लास। के लिये
सामग्री
Main Ingredients
1 कप कटा हुआ काला जामुन
2 कप सेब के टुकड़े ( apple cubes ) (बिना छिले हुए)
1 टेबल-स्पून नींबू का रस (lemon juice)
विधि
- एक मिक्सर में सभी सामग्री के साथ 1 कप पानी डालकर मिक्सर में मुलायम और झागदार होने तक पीस लीजिए।
- मिश्रण को समान मात्रा में 2 अलग-अलग ग्लास में भर दीजिए।
- तुरंत परोसिए।
ऊर्जा | 139 कैलरी |
प्रोटीन | 1.1 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 31.2 ग्राम |
फाइबर | 7.5 ग्राम |
वसा | 1 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 59 मिलीग्राम |
काला जामुन-सेब का पेय की रेसिपी | काला जामुन जूस | हेल्दी जामुन पेय | की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें