मेनु

You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों >  ब्रेकफास्ट रेसिपी | सुबह का नाश्ता | >  नाश्ते के लिए थेपला और पराठा रेसिपी >  छिलके दाल का पराठा | छिलके वाले पराठे की रेसिपी | प्रोटीन से भरपूर स्वस्थ छिलके दाल का पराठा |

छिलके दाल का पराठा | छिलके वाले पराठे की रेसिपी | प्रोटीन से भरपूर स्वस्थ छिलके दाल का पराठा |

Viewed: 7328 times
User 

Tarla Dalal

 02 January, 2025

Image
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK

Table of Content

छिलके दाल का पराठा | छिलके वाले पराठे की रेसिपी | प्रोटीन से भरपूर स्वस्थ छिलके दाल का पराठा | chilke dal ka paratha recipe in hindi language |

न सिर्फ बच्चों बल्कि वयस्कों को भी कोशिकाओं के भरण-पोषण, प्रतिरक्षा बढ़ाने के लिए और शरीर के निर्माण के लिए प्रोटिन की आवश्कता होती है।

तो इसके लिए इन पराठों से अधिक क्या हो सकता है? यह न केवल पौष्टिक हैं, पर स्वादिष्ट भी हैं। इन्हें दही के साथ परोसकर इसकी प्रोटिन की मात्रा को और बढाएँ।

Preparation Time

10 Mins

None Time

25 Mins

Total Time

35 Mins

Makes

6 पराठों

सामग्री

Main Ingredients

परोसने के लिए

विधि

  1. एक गहरे नॉन-स्टिक पॅन में हरे मूंग दाल और 1 कप पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए और उसे मध्यम आँच पर 13 से 14 मिनट तक बीच-बीच में हिलाते हुए पका लीजिए। इसका पानी निथारना नहीं है।
  2. एक गहरे बाउल में सभी सामग्री के साथ पकाई हुई हरी मूंग की दाल (बचे हुए पानी के साथ) डालकर अतिरिक्त पानी का उपयोग न करते हुए मुलायम आटा गूँथ लीजिए।
  3. आटे को ढ़ककर 10 मिनट एक तरफ रख दीजिए।
  4. 1/2 टी-स्पून तेल का उपयोग करके आटे को गूँथकर मुलायम बना लीजिए और उसको 6 बराबर भागों मे विभाजित कर दीजिए।
  5. प्रत्येक आटे के एक भाग को 150 मि. मी. (6") व्यास के गोल आकार में थोड़े सूखे गेहूं के आटे का प्रयोग करके बेल लीजिए।
  6. एक नानॅ-स्टिक तवा गरम कीजिए और उस पर प्रत्येक पराठे को 1/2 टी-स्पून तेल का प्रयोग कर पराठे की दोनों तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लीजिए।
  7. एक बाउल ताज़ी दही के साथ तुरंत परोसिए।

पोषक मूल्य प्रति (Abbrv) per paratha
ऊर्जा142 कैलरी
प्रोटीन5 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट22.6 ग्राम
फाइबर3.5 ग्राम
वसा3.9 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल0 मिलीग्राम
सोडियम7.4 मिलीग्राम

Your Rating*

user

Related Recipes

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ