You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > भारतीय मिठाई | अंडा रहित भारतीय मिठाई | > बिना अंडे की कुकी > ओट और किशमिश कुकीज़ (हेल्दी हार्ट और लो कोलेस्ट्रॉल) रेसिपी
ओट और किशमिश कुकीज़ (हेल्दी हार्ट और लो कोलेस्ट्रॉल) रेसिपी
Table of Content
|
About Oat And Raisin Cookies ( Healthy Heart And Low Cholesterol Recipe)
|
|
Ingredients
|
|
Methods
|
|
Nutrient values
|
ओटस् कम फाइबर वाले मैदे का अच्छा विकल्प हैं और किशमिश में सभी सूके मेवों में से कम से कम चरबी है,
इसलिए यह कुकिज़ पौष्टिक और स्वादिष्ट हैं। किशमिश इन कुकीज़ को मिठास प्रदान करते हैं, जिससे शक्कर की जरुरत कम हो जाती है। परंतू याद रखें कि किसी भी व्यंजन को नियंत्रित मात्रा में खाना जरूरी है, इसलिए एक समय पर 2 कुकीज़ ही सेवन कीजिए।
ओटस् और किशमिश की कुकीज़ - Oat and Raisin Cookies ( Healthy Heart and Low Cholesterol Recipe) in hindi
Tags
Soaking Time
0
Preparation Time
5 Mins
Cooking Time
0 Mins
Baking Time
45 Mins
Baking Temperature
180°से. (360°फे.)
Sprouting Time
0
Total Time
5 Mins
Makes
9 कुकीज़
सामग्री
Main Ingredients
3/4 कप क्विक कुकिंग ओटस् (quick cooking oats)
1/4 कप गेहूं का आटा (whole wheat flour, gehun ka atta)
1/4 कप ब्राउन शुगर (brown sugar)
1/4 कप कट हुआ किशमिश ( chopped raisins, kismis)
1 टेबल-स्पून लो-फॅट मक्ख़न ( low fat butter )
2 टेबल-स्पून लो फॅट दूध (low fat milk)
विधि
- एक गहरे बाउल में सभी सामग्री को डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए जब तक मिश्रण एक साथ बंध जाए।
- एक बेकिंग ट्रे पर एल्यूमीनियम फॉइल की एक शीट रखिए।
- मिश्रण को 9 बराबर भागों में बाँट लीजिए और प्रत्येक भाग की 50 मि. मी. (2") व्यास की पतली चपटी कुकीज़ बना लीजिए।
- एल्यूमीनियम फॉइल वाली बेकिंग ट्रे पर कुकीज़ रख दीजिए और पहले से गरम किए हुए अवन में 180°c (360°f) के तापमाने पर 35 से 40 मिनट के लिए बेक कर लीजिए। 20 मिनट के बाद एक बार कुकीज़ को पलट दीजिए।
- सभी कुकीज़ को पूरी तरह ठंडा होने दीजिए और हवा बंद डिब्बें में भरकर रखिए।
ओट और किशमिश कुकीज़ (हेल्दी हार्ट और लो कोलेस्ट्रॉल) रेसिपी Video by Tarla Dalal
| ऊर्जा | 75 कैलोरी |
| प्रोटीन | 1.7 ग्राम |
| कार्बोहाइड्रेट | 13.7 ग्राम |
| फाइबर | 1.1 ग्राम |
| वसा | 1.6 ग्राम |
| कोलेस्ट्रॉल | 3 मिलीग्राम |
| सोडियम | 14 मिलीग्राम |
ओटस् और किशमिश की कुकीज़ कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें