मेनु

You are here: होम> विभिन्न व्यंजन >  भारतीय व्यंजन >  गुजराती व्यंजनों | गुजराती खाना | गुजराती व्यंजनों का संग्रह | Gujarati recipes in Hindi | >  गुजराती मिठाई, गुजरात की प्रसिद्ध मिठाइयाँ >  नारियल शीरा रेसिपी (नारियल रवा शीरा)

नारियल शीरा रेसिपी (नारियल रवा शीरा)

Viewed: 13840 times
User Tarla Dalal  •  Updated : Dec 01, 2025
   
Share icon
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK
Coconut Sheera - Read in English

Table of Content

नारियल का शीरा रेसिपी | कोकोनट रवा शीरा | नारियाल शीरा | मावे के साथ नारियल का शीरा | coconut sheera in hindi | with 15 amazing images.

 

 

इस कोकोनट रवा शीरा के हर चम्मच से मिठास की नदी बेहती है। न केवल नारियल बल्कि नारियल के दूध के मलाईदार स्वाद के साथ, नारियल के शीरा में सूजी को जोड़ा गया है , मावे को अधिक मात्रा लिए डाला गया है, और एक रोमांचक क्रंच के लिए नट नट्स डाले हैं।

 

नारियल शीरा को तवे पर रवा भुनकर बनाया जाता है, फिर नारियल, बादाम, किशमिश, चीनी और नारियल का दूध डालकर ७ से ८ मिनट तक मध्यम आंच पर पकाया जाता है। उस में हम कुछ इलायची पाउडर और मावा मिलाते हैं जो बाद में नारियाल शीरा बनाने के लिए २ मिनट के लिए पकाया जाता है।

 

चीनी के साथ अच्छी तरह से मीठा और क्लासिक भारतीय मसालों से सुगंधित किया गया, मावा वाला यह नारियल शीरा किसी भी विशेष अवसर के लिए एकदम सही है।

 

मैं सही कोकोनट रवा शीरा बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव साझा करना चाहूंगी 1. मध्यम आंच पर या सुगंधित होने तक ७ मिनट के लिए रेवा को भुने। सुनिश्चीत करे कि पैन में नहीं चिपकता है। इसके अलावा, यह समान रूप से खाना पकाने में मदद करता है न कि केवल ब्राउनिंग के लिए। 2. आप अन्य सूखे मेवे जैसे काजू डाल सकते हैं, पिस्ता को क्रंच के लिए नारियल शीरा में मिला सकते हैं।

 

नीचे दिया गया है नारियल का शीरा रेसिपी | कोकोनट रवा शीरा | नारियाल शीरा | मावे के साथ नारियल का शीरा | स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ।

Soaking Time

0

Preparation Time

10 Mins

Cooking Time

16 Mins

Baking Time

0 Mins

Baking Temperature

0

Sprouting Time

0

Total Time

26 Mins

Makes

4 मात्रा के लिये

सामग्री

विधि

नारियल का शीरा बनाने की विधि
 

  1. नारियल का शीरा बनाने के लिए, एक नॉन-स्टिक पैन में घी गर्म करें, उसमें रवा डालें और मध्यम आंच पर 4 मिनट के लिए या रवा हल्के भूरे रंग में बदलने तक पका लें।
  2. नारियल, बादाम और किसमिस डालें और मध्यम आँच पर 2 मिनट तक भून लें।
  3. चीनी, नारियल का दूध और 1 कप पानी डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 7 से 8 मिनट या सारा पानी वाष्पित हो जाए तब तक लगातार हिलाते हुए पका लें।
  4. इलायची पाउडर और मावा डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 2 मिनट तक लगातार हिलाते हुए पका लें।
  5. नारियल का शीरा गर्म परोसें।

नारियल शीरा रेसिपी (नारियल रवा शीरा) Video by Tarla Dalal

×
नारियल का शीरा बनाने के लिए

 

    1. नारियल का शीरा रेसिपी बनाने के लिए | कोकोनट रवा शीरा | नारियाल शीरा | मावे के साथ नारियल का शीरा | coconut sheera in hindi | एक नॉन-स्टिक पैन में घी गरम करें।
      स्टेप 1 – <strong>नारियल का शीरा रेसिपी</strong> बनाने के लिए | <strong>कोकोनट रवा …
    2. घी के हल्का गरम होने पर सूजी डालें।
      स्टेप 2 – घी के हल्का गरम होने पर सूजी डालें।
    3. मध्यम आंच पर ४ मिनट के लिए या रवा हल्के भूरे रंग में बदलने के साथ खुशबू आने तक पका लें। तब तक बीच-बीच में सूजी को हिलाते रहे ताकी पैन के तले से चिपके नहीं। इसके अलावा, यह समान रूप से खाना पकाने में मदद करता है और सिर्फ ब्राउन नहीं होता है।
      स्टेप 3 – मध्यम आंच पर ४ मिनट के लिए या रवा हल्के …
    4. नारियल डालें।
      स्टेप 4 – नारियल डालें।
    5. बादाम डालें।
      स्टेप 5 – बादाम डालें।
    6. किशमिश डालें। अन्य सूखे मेवे जैसे की काजू, पिस्ता भी क्रंच के लिए डाल सकते हैं।
      स्टेप 6 – किशमिश डालें। अन्य सूखे मेवे जैसे की काजू, पिस्ता भी …
    7. अच्छी तरह से मिलाएं और २ मिनट के लिए मध्यम आंच पर या हल्के से टोस्ट होने तक भून लें।
      स्टेप 7 – अच्छी तरह से मिलाएं और २ मिनट के लिए मध्यम …
    8. शक्कर डालें। इसकी मात्रा को अपनी पसंद के अनुसार कम-ज्यादा किया जा सकता है।
      स्टेप 8 – शक्कर डालें। इसकी मात्रा को अपनी पसंद के अनुसार कम-ज्यादा …
    9. नारियल का दूध और १ कप पानी डालें। ये प्रवाही सूजी को पकने में मदद करता हैं। इसके अलावा, प्रवाही को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डालें क्योंकि इसके डालते ही छींटे उडने की संभावना है।  
      स्टेप 9 – नारियल का दूध और १ कप पानी डालें। ये प्रवाही …
    10. सभी सामग्रियों को संयुक्त करने के लिए अच्छी तरह से मिलाएं।
      स्टेप 10 – सभी सामग्रियों को संयुक्त करने के लिए अच्छी तरह से …
    11. मध्यम आँच पर ७ से ८ मिनट या सारा पानी वाष्पित हो जाए तब तक लगातार हिलाते हुए पका लें।
      स्टेप 11 – मध्यम आँच पर ७ से ८ मिनट या सारा पानी …
    12. इलायची पाउडर डालें। केसर स्वाद वाले नारियल शीरा के लिए इलायची को केसर के दूध के साथ बदला जा सकता है।
      स्टेप 12 – इलायची पाउडर डालें। केसर स्वाद वाले नारियल शीरा के लिए …
    13. मावा डालें। यह नारियल शीरा को एक स्वादिष्ट और मलाईदार माउथफिल देता है।
      स्टेप 13 – मावा डालें। यह नारियल शीरा को एक स्वादिष्ट और मलाईदार …
    14. अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर २ मिनट तक लगातार हिलाते हुए पका लें। हमारा नारियल का शीरा तैयार है!
      स्टेप 14 – अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर २ मिनट तक …
    15. नारियल का शीरा को | कोकोनट रवा शीरा | नारियाल शीरा | मावे के साथ नारियल का शीरा | coconut sheera in hindi | गरमा गरम परोसें। पाइनएप्पल शीरा, काजु कोपरा शीरा मेरी पसंदीदा शीरा रेसिपी में से कुछ हैं।
      स्टेप 15 – <strong>नारियल का शीरा </strong>को | <strong>कोकोनट रवा शीरा | नारियाल …
ऊर्जा 439 कैलोरी
प्रोटीन 5.5 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट 43.4 ग्राम
फाइबर 1.0 ग्राम
वसा 26.7 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल 0 मिलीग्राम
सोडियम 5 मिलीग्राम

नारियल का शीरा रेसिपी | कोकोनट रवा शीरा | नारियाल शीरा | मावे के साथ नारियल का शीरा कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Your Rating*

User

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ