ग्वाकामोल | हेल्दी ग्वाकामोल | मैक्सिकन ग्वाकामोल | ग्वाकामोल डिप | घर का बना ग्वाकामोल | - Guacamole, Mexican Avocado Dip
तरला दलाल  द्वारा
5/5 stars 100% LIKED IT
1 REVIEW
ALL GOOD
ગ્વાકામોલ - ગુજરાતી માં વાંચો (Guacamole, Mexican Avocado Dip in Gujarati)
Added to 387 cookbooks
This recipe has been viewed 9512 times
ग्वाकामोल | हेल्दी ग्वाकामोल | मैक्सिकन ग्वाकामोल | ग्वाकामोल डिप | घर का बना ग्वाकामोल | guacamole in hindi | with 16 amazing images.
स्वाद से भरा और पौष्टिक एवकाडो आधारित डिप, ग्वाकामोल मेक्सिको में उत्तपन्न हुआ था और अब यह विश्व भर में ना केवल डिप के रुप में, लेकिन सलाद ड्रेसिंग और सेन्डविच टॉपिंग के रुप में भी मशहुर हो गया है। इस बात का ध्यान रखें कि आपने पके हुए एवकाडो चुने हैं, जिससे उनके कच्चा सवाद ना आए, कयोंकि यह इसके स्वाद को खराब कर देते हैं! सही तरह के फल चुनने के बाद, इस डिप में और कुछ नहीं चाहिए, बस काटे और विभिन्न प्रकार की सामग्री के साथ जैसे टमाटर, प्याज़, लहसुन आदि के साथ मिला लें। फ्रेश क्रीम की थोड़ी मात्रा इसके रुप और स्वाद को और भी निहार देते हैं, और वहीं नींबू का रस इसे ताज़ा खट्टापन प्रदान करने के साथ-साथ एवकाडो के रंग को बदलने से बचाता है।
Method- प्रत्येक एवकाडो को आधा काट लें। बीज निकालकर, बीच के भाग को निकाल लें

- इस मिश्रण को बाउल मे निकाल लें और काँटे या मैशर का प्रयोग कर अच्छी तरह मसल लें।

- बची हुई सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें और कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखकर, नाचो चिप्स् के साथ ठंडा परोसें।

विस्तृत फोटो के साथ ग्वाकामोल | हेल्दी ग्वाकामोल | मैक्सिकन ग्वाकामोल | ग्वाकामोल डिप | घर का बना ग्वाकामोल | की रेसिपी
-
ग्वाकामोल बनाने के लिए | हेल्दी ग्वाकामोल | मैक्सिकन ग्वाकामोल | ग्वाकामोल डिप | घर का बना ग्वाकामोल | guacamole in hindi | यहाँ २ एवकाडो हैं। यहाँ कुछ जानकारी है जो आप एवकाडो के बारे में पढ़ सकते हैं। एवकाडो खरीदें जो कि पके होते हैं और अधिक पके हुए एवकाडो का उपयोग करने से बचते हैं जो कि अंदर की तरफ मसी होती हैं। सही एवकाडो लेने के लिए, इसे अपनी हथेली में रखें और इसे हल्का मशल दें। यदि इसका हल्का प्रतिरोध है, जिसमें कोई नरम धब्बा नहीं है तो यह तैयार है।
-
एक तेज चाकू का उपयोग करके प्रत्येक एवकाडो को २ हिस्सों में काटें।
-
बीज को हटा दें।
-
एक चम्मच की मदद से केंद्र भाग को स्कूप करें।
-
मिश्रण को एक कटोरे में डालें।
-
वांछित स्थिरता पाने के लिए कांटा या मैशर का उपयोग करके अच्छी तरह से मैश करें। सही ग्वाकामोल बनावट के लिए, आप थोड़ा चंकी एवकाडो चाहते हैं और बहुत मुलायम नहीं।
-
सभी बची हुई सामग्री डालेगें, शुरूआत बीज निकाले और बारीक कटे हुए टमाटर से करेगें। फर्म, पका हुआ और बिना किसी रस (तरल) वाला टमाटर सबसे अच्छा होगा ग्वाकामोल के लिए।
-
बारीक कटा हुआ प्याज़ डालें।
-
बारीक कटा हुआ लहसुन डालें। बहुत से लोग लहसुन के स्वाद को पसंद नहीं करते हैं तो आप इसे छोड़ सकते है।
-
एक ताजे स्वाद के लिए बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें।
-
बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें। ताजा एलपीनो, स्मोक्ड पैप्रिका, कायन पैपर, मिर्च पाउडर जैसे अन्य मसाले है जिन्हें आप अपने ग्वाकामोल में टॉस कर सकते हैं।
-
नींबू का रस डालें। इसके खट्टापन की कुछ बुदें ग्वाकामोल में एवकाडो की समृद्धि को संतुलित करने में मदद करेगा और ब्राउनिंग को भी रोकेंगे।
-
१ टेबल-स्पून फ्रेश क्रीम डालें। यह वैकल्पिक है और आप जोड़ना छोड़ सकते हैं यदि आपका एवकाडो मलाईदार है।
-
स्वादानुसार नमक डालें। नमक जोड़ना अन्य स्वादों को बढ़ावा मिलता है ताकि सुनिश्चित हो सके की मसाले अच्छी तरह से मिल जाए।
-
अच्छी तरह से मिलाएं और कम से कम १ घंटे के लिए ग्वाकामोल को | हेल्दी ग्वाकामोल | मैक्सिकन ग्वाकामोल | ग्वाकामोल डिप | घर का बना ग्वाकामोल | guacamole in hindi | फ्रिज में ठंडा करें।
-
एक परफेक्ट पार्टी डीप, ठंडे भारतीय स्टाइल गाइकोमोल को | हेल्दी ग्वाकामोल | मैक्सिकन ग्वाकामोल | ग्वाकामोल डिप | घर का बना ग्वाकामोल | guacamole in hindi | नाचो चिप्स के साथ परोसें।
Other Related Recipes
Accompaniments
पोषक मूल्य प्रति tbsp
ऊर्जा | 38 कैलरी |
प्रोटीन | 0.3 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 0.4 ग्राम |
फाइबर | 0.1 ग्राम |
वसा | 3.9 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 0.6 मिलीग्राम |
1 review received for ग्वाकामोल | हेल्दी ग्वाकामोल | मैक्सिकन ग्वाकामोल | ग्वाकामोल डिप | घर का बना ग्वाकामोल |
Tried this recipe?. Post a review! Let everyone know how it turned out.
Helpful reviews for this recipe
You are not signed in. To post a recipe review note requires you to
Sign In to your account
Rate this recipe
Review this recipe (optional)
You are not signed in. To post a private recipe note requires you to
Sign In to your Gold or Silver account
Add your private note to this recipe