मेनु

You are here: होम> विभिन्न व्यंजन >  इटालियन व्यंजन, इटालियन खाना >  इटैलियन एपीटाईझर >  एवकाडो और नारियल की क्रॉस्टिनी

एवकाडो और नारियल की क्रॉस्टिनी

Viewed: 12147 times
User 

Tarla Dalal

 27 February, 2025

Image
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK
Avocado and Coconut Crostini - Read in English

Table of Content

पार्टियों में परोसने के लिए क्रॉस्टिनी एक उचित स्टार्टर है। यह क्रोस्टिनी अपने आकर्षक स्वरूप और अनूठे स्वाद से पार्टी की शुरूआत में ही सबको मोह लेती है।

क्रोस्टिनी बनाने के लिए इसमें जैतून के तेल से चुपड़कर टोस्ट की हुई ब्रेड़ की स्लाइस को चीज़ और हर्ब्स से लेकर सॉस और सब्जियों जैसी मज़ेदार सामग्री से लबालब भरा जाता है। इन सभी सामग्रियों का पारस्परिक प्रभाव इस क्रोस्टिनी के स्वाद और बनावट में नज़र आता है।

इस मनमोहक रूपांतर में क्रोस्टिनी को एवकाडो, नारियल के तेल और ताज़े कसे हुए नारियल के नवीनता भरे संयोजन से टॅाप किया गया है। यह सभी मिलाकर एवकाडो और नारियल की क्रॉस्टिनी को एक स्वादिष्ट और ताज़गी भरा स्टार्टर बनाते हैं।

ध्यान रखें कि एवकाडो अच्छे पके हुए हो और उसे हल्के से और बड़ी सफाई से काटें जिससे वह दिखने में आकर्षक लगे।

एवकाडो से बना ग्वाकामोलy भी जरूर आज़माइए।

 

एवकाडो और नारियल की क्रॉस्टिनी - Avocado and Coconut Crostini recipe in hindi

Preparation Time

15 Mins

None Time

0 Mins

Total Time

15 Mins

Makes

8 क्रोस्टिनी

सामग्री

Main Ingredients

सजावट के लिए

विधि

  1. एक चुपड़े हुए बेकिंग ट्रे पर फ्रेंच ब्रेड़ की सभी स्लाइस रख कर प्रत्येक ब्रेड स्लाइस पर थोड़ा नारियल का तेल चुपड़ लीजिए।
  2. इन्हे पहले से गरम अवन में 200°c (400°f) के तापमान पर 15 मिनट तक या जब तक वे हल्के भूरे रंग का हो जाए तब तक बेक कर लीजिए।
  3. बेक की हुई ब्रेड़ स्लाइस को पूरी तरह से ठंडा होने दीजिए और प्रत्येक टोस्टेड ब्रेड स्लाइस के उपर 4 एवकाडो की स्लाइस रखिए।
  4. प्रत्येक टोस्ट पर उपर से 1/4 टी-स्पून नींबू का रस, थोड़े सूखी लाल मिर्च के फ्लैकस् और समुद्री नमक छिडकीए।
  5. प्रत्येक टोस्ट को 1 टी-स्पून ताज़ा कसे हुए नारियल से सजाकर तुरंत परोसिए।

Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ