मेनु

185 हरे प्याज़ रेसिपी, spring onion recipes in Hindi | Tarladalal.com

This category has been Viewed: 32263 times
Recipes using  spring onion
લીલા કાંદાઉપયોગ કરીને વાનગીઓ - ગુજરાતી માં વાંચો (Recipes using spring onion in Gujarati)

97 हरे प्याज़ रेसिपी, Spring Onion Recipes in Hindi |

हरे प्याज के व्यंजनों का संग्रह, Spring Onion Recipes in Hindi : स्प्रिंग अनियन में अनोखा स्वाद होता है जो कई सब्जियों के साथ अच्छी तरह से जाता है। न केवल प्याज के सफेद भाग का उपयोग किया जाता है, बल्कि हरे पत्तेदार हिस्से का भी उपयोग किया जाता है, गार्निश में और पकाने के लिए भी। भारतीय व्यंजनों में उपयोग किए जाने के अलावा, यह मैक्सिकन और एशियाई व्यंजनों में एक प्रमुख सामग्री है। आप इसे दाल में डाल सकते हैं या कुरकुरा बनाने के लिए सलाद के ऊपर भी डाल सकते है।

पनीर एण्ड स्प्रिंग अनियन रैप - Paneer and Spring Onion Wrapपनीर एण्ड स्प्रिंग अनियन रैप - Paneer and Spring Onion Wrap

स्प्रिंग अनियन सैंडविच रेसिपी, Spring Onion Sandwich Recipes in Hindi

मशरूम और कुरकुरे स्प्रिंग अनियन के साथ चीज़ मिलाकर आप टेस्टी पनीनी सैंडविच बना सकते है। ये मशरूम चीज़ और स्प्रिंग अनियन पनीनी सभी के लिए हिट होगी। क्लासिक पनीनी से कूछ हटके, आप चायनीस पनीनी बना सकते हैं जो  तले हुए नूडल्स, चायनीस सॉसेस और हरे प्याज के साथ बनती है।

चीज़ एन सेलेरी सेन्डविच
चीज़ एन सेलेरी सेन्डविच

किसी भी सैंडविच में स्प्रिंग अनियन डालने से राजमा और पनीर ग्रिल्ड सैंडविच को एक चटकारेदार स्वाद प्रदान करता है। चीज़ और स्प्रिंग अनियन का मिश्रण इतना स्वादिष्ट बनता है की चीज़ एण्ड स्प्रिंग अनियन सैंडविच सभी को पसंद आएगा।

इंडो-चाइनीज स्प्रिंग अनियन रेसिपी, Indo Chinese Spring Onion Recipes in Hindi

हक्का नूडल्स, चाइनीस हक्का नूडल्स रेसिपीहक्का नूडल्स, चाइनीस हक्का नूडल्स रेसिपी

इंडो-चाइनीज व्यंजनों में सबसे आम सामग्री में से एक होने के नाते, इसका लगभग सभी व्यंजनों में इस्तेमाल होता है। हक्का नूडल्स या शेज़वान फ्राइड राईस जैसे उत्तम रेसिपी में इसका उपयोग विशिष्ट और मज़ेदार स्वाद के लिए किया जाता है। मंचूरियन और मनचाऊ सूप की रेसिपी में सोया सॉस और सिरका जैसे अन्य चाइनीज क्लासिक्स के साथ स्प्रिंग अनियन का भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान हैं। यहां तक कि स्ट्रीट फूड विक्रेता पनीर शेझवान फ्रेंकी जैसे रेसिपी में भी स्प्रिंग अनियन का उपयोग करते हैं।

भारतीय स्प्रिंग अनियन रेसिपी, Indian Spring Onion Recipes in Hindi

स्प्रिंग अनियन इतने बहुमुखी हैं कि उन्हें बहुत सारे व्यंजनों में जोड़ा जा सकता है। बेबी कॉर्न और पनीर जलफ्रेजी जैसी सरल सब्ज़ियों को स्प्रिंग अनियन के कारण एक खूबसूरत बनावट और स्वाद मिलता है। जैसा कि हम जानते हैं, पनीर की कोमलता और स्प्रिंग अनियन की तीक्ष्णता एक साथ अच्छी तरह से चलते हैं। उन्हें एक साथ पराठे में मिलाकर एक स्वादिष्ट पनीर और स्प्रिंग अनियन परांठा बना सकते है।

पनीर एण्ड स्प्रिंग अनियन पराठापनीर एण्ड स्प्रिंग अनियन पराठा

आप उन्हें विभिन्न पकोड़े जैसे मूंग दाल पकोड़ों में तेज़ स्वाद के लिए या चीज़ और स्प्रिंग अनियन के समोसे में चीज़ के नमकीनपन को कम करने के लिए डाल सकते हैं। यदि आपको नियमित चाट का मन नहीं, तो इस स्वादिष्ट साग को चना चाट में कुछ मसाले और पनीर के साथ मिलाकर खा सकते है।

अंकुरित मूँग और हरे प्याज की टिक्की - Moong Sprouts and Spring Onion Tikkiअंकुरित मूँग और हरे प्याज की टिक्की - Moong Sprouts and Spring Onion Tikki

अंतर्राष्ट्रीय स्प्रिंग अनियन के व्यंजन, International Spring Onion Recipes in Hindi

चाइनीज के अलावा, मैक्सिकन भोजन स्प्रिंग अनियन का भी उपयोग करता है। गार्निश के रूप में या मुख्य सामग्री के हिस्से के रूप में, यह हमेशा प्लेट में ताजगी लाता है। आप इसे मैक्सिकन चावल, बीनस्, चीज़ और सालसा के साथ नाचोस या बूरिटो बोल में जोड़ सकते हैं। अगर फ़्यूज़न इंडियन रेसिपी बनानी है तो पैटी में स्प्रिंग अनियन डालकर एक मसालेदार पनीर बर्गर बनाया जा सकता हैं।

नाचोस विद सालसा एण्ड बेक्ड बीन्स्नाचोस विद सालसा एण्ड बेक्ड बीन्स्

स्वीट कॉर्न और स्प्रिंग अनियन सूप में एक विशिष्ट सामग्री है स्प्रिंग अनियन जो सार और स्वाद को अच्छी तरह से पकड़ लेता है। यहां तक कि दही के साथ मिश्रित करके आप स्वादिष्ट य़ोगहार्ट डिप बना सकते हैं जो पार्टियों और स्नैक्स के लिए बिल्कुल सही है।

नीचे हमारे हरे प्याज,  स्प्रिंग अनियन के व्यंजनों का संग्रह, Spring Onion Recipes in Hindi का आनंद लें

  • यह रोल मन्चूरीयन को एक नया रुप प्रदान करते हैं। इसे सौम्य मीठे और खट्टे सॉस, शैज़वान सॉस … More..

    Recipe# 1748

    19 June, 2014

    0

    calories per serving

  • इस सौम्य और खुशबूदार चावल के साथ ओरियेन्टल रैप बेहद जजते हैं। इस स्वादिष्ट व्यंजन में, हरे प्याज़ … More..

    Recipe# 1754

    12 June, 2014

    0

    calories per serving

  • थेपला एक बेहतरीन सुबह का नाश्ता है। आलू की सब्जी, सलाद और रेड चिली सॉस डालकर इसे एक … More..

    Recipe# 2423

    05 May, 2014

    0

    calories per serving

  • चीन में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले इस व्यंजन में विटामिन सी, प्रोटीन और रेशो की मात्रा … More..

    Recipe# 1929

    17 March, 2014

    0

    calories per serving

  • कटा पनीर, बीन प्राउट्स और मिलीजुली सब्ज़ियों को चकोर सलाद के पत्तो में डालकर इन रोल्स को बनाया … More..

    Recipe# 1927

    17 March, 2014

    0

    calories per serving

    user

    Related Glossary

    Follow US

    रेसिपी श्रेणियाँ