मेनु

You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों >  मेन कोर्स वेज रेसिपी >  पराठा रेसिपी | भारत भर से पराठा व्यंजनों का संग्रह | पराठा रेसिपी गाइड | >  स्वस्थ रोटियां | स्वस्थ पराठे | स्वस्थ भारतीय ब्रेड | >  मूली नाचनी रोटी रेसिपी (हेल्दी मूली नाचनी रोटी)

मूली नाचनी रोटी रेसिपी (हेल्दी मूली नाचनी रोटी)

Viewed: 12109 times
User Tarla Dalal  •  Updated : Jan 02, 2025
   
Share icon
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK
Radish Nachni Roti - Read in English

Table of Content

मूली नाचनी रोटी रेसिपी | हेल्दी मूली रागी रोटी | रॅडिश नाचनी रोटी | mooli Nachni roti recipe in hindi |

एक अनोखी लेकिन बेहद पौष्टिक मूली नाचनी रोटी, जिसे रागी और गेहूं के आटे के मेल से बनाकर, कम कार्बोहाईड्रेट वाली मूली और उसके पत्तों से बनाया गया है। मूली के पत्तों का तेज़ और हल्का कड़वा स्वाद इन रॅडिश नाचनी रोटी को मज़ेदार बनाते हैं, जिनमें तिल और भुना हुआ ज़ीर डाला गया है, जिन्हें हालांकि बहुत कम मात्रा में मिलाया गया है, यह इन रोटी को मज़ेदार स्वाद और खुशबु प्रदान करते हैं। इन रोटी के करारेपन का पुरी तरह मज़ा लेने के लिए इन्हें बनाकर तुरंत परोसें, क्योंकि कुछ समय बाद यह हल्के सख्त हो जाते हैं और आप इनके ताज़ेपन का मज़ा नही ले सकेंगे!

Soaking Time

0

Preparation Time

10 Mins

Cooking Time

15 Mins

Baking Time

0 Mins

Baking Temperature

0

Sprouting Time

0

Total Time

25 Mins

Makes

6 रोटी। के लिये

सामग्री

विधि

  1. एक गहरे बाउल में सभी सामग्री को मिलाकर, ज़रुरत हो उतने पानी का प्रयोग कर नरम आटा गूँथ लें।
  2. आटे को 6 भागों में बाँट लें और थोड़े सूखे गेहूं के आटे का प्रयोग कर, 125 मिमी (5") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
  3. एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें, और 1/4 टी-स्पून तेल का प्रयोग कर रोटी को उसके दोनो तरफ से हल्का सुनहरा होने तक पका लें।
  4. बचे हुए आटे का प्रयोग कर 5 और रोटी बना लें।
  5. तुरंत परोसें।

ऊर्जा 95 कैलोरी
प्रोटीन 2.5 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट 17.1 ग्राम
फाइबर 3.1 ग्राम
वसा 2.0 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल 0 मिलीग्राम
सोडियम 7 मिलीग्राम

मूली नाचनी रोटी रेसिपी | हेल्दी मूली रागी रोटी | रॅडिश नाचनी रोटी | कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Your Rating*

User

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ