मेनु

You are here: होम> विभिन्न व्यंजन >  अमेरिकन व्यंजन >  अमेरिकी वेज बर्गर | अमेरिकी ग्रिल्ड सैंडविच >  पौष्टिक बर्गर रेसिपी (भारतीय मधुमेह व्यंजन)

पौष्टिक बर्गर रेसिपी (भारतीय मधुमेह व्यंजन)

Viewed: 21047 times
User Tarla Dalal  •  Updated : Jul 17, 2025
   
Share icon
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK
Nutritious Burger - Read in English

Table of Content

वेजिटेबल ड्रेसिंग और ब्राउन ब्रेड बनस् के साथ, पेश है एक पौष्टिक बर्गरम जो एक संपूर्ण मज़ेदार व्यंजन है। 

आलू के टिक्की को सोया टिक्की से बदला गया है, क्योंकि कोलिन नामक रसायनिक पदार्थ मधुमेह को सतुलित रखने में मदद करता है और तंत्रिका को खराब होने से बचाता है।

 

Soaking Time

10 मिनट।

Preparation Time

10 Mins

Cooking Time

30 Mins

Baking Time

0 Mins

Baking Temperature

0

Sprouting Time

0

Total Time

40 Mins

Makes

6 बर्गर

सामग्री

सोया टिक्की के लिए

मिलाकर वेजिटेबल ड्रेसिंग बनाने के लिए

अन्य सामग्री

विधि

आगे बढ़ने की विधी
 

  1. वेजिटेबल ड्रेसिंग को 6 भागों में बाँटकर एक तरफ रख दें।
  2. एक गेहूं से बने बर्गर बन को दो भाग में स्लाईस कर, प्रत्येक आधे भाग को तवे पर, 1/8 टी-स्पून मक्ख़न का प्रयोग कर हल्का टोस्ट कर लें।
  3. प्रत्येक आधे भाग पर वेजिटेबल ड्रेसिंग का एक भाग रखकर फैला लें।
  4. बन के नीचे के भाग को साफ, सूखी जगह पर रखकर, मक्ख़न लगे तरफ को उपर की ओर रखकर, 1 लैट्यूस का पत्ता, 1 कटलेट, 3 ककड़ी के स्लाईस, 3 टमाटर के स्लाईस और 1 प्याज़ का स्लाईस रखकर, ड्रेसिंग लगी तरफ को नीचे की ओर रखते हुए, बन के उपर के भाग से ढ़क दें और हल्का दबा लें।
  5. विधी क्रमांक 4 को दोहराकर 5 और बर्गर बना लें।
  6. तुरंत परोसें।

सोया टिक्की के लिए
 

  1. सोया ग्रेन्यूल्स् को साफ कर अच्छी तरह धो लें।
  2. सोया ग्रेन्यूल्स् और 1 कप गरम पानी को एक गहरे बाउल में मिला लें और भिगोने के लिए 10 मिनट के लिए रख दें। छानकर सारा पानी नीचोड़ लें और पानी फेंक दे।
  3. सोया ग्रेन्यूल्स् के साथ सभी सामग्री को एक गहरे बाउल में डाल दें और अच्छी तरह मिला लें।
  4. इस मिश्रन को 6 भागों में बाँटकर, प्रत्येक भाग के समान आकार की चपटी गोल टिक्की बना लें।
  5. एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें, 1/4 टी-स्पून तेल से चुपड़े और प्रत्येक टिक्की को 1/8 टी-स्पून तेल का प्रयोग कर, मध्यम आँच पर उनके दोनो तरफ से सुनहरा होने तक पका लें। एक तरफ रख दें।

ऊर्जा 266 कैलोरी
प्रोटीन 9.8 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट 41.0 ग्राम
फाइबर 4.2 ग्राम
वसा 6.9 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल 2 मिलीग्राम
सोडियम 72 मिलीग्राम

न्यूट्रिशियस बर्गर रेसिपी | न्यूट्रिशियस वेज बर्गर | कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Your Rating*

User

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ