You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > भारतीय व्यंजन > उत्तर भारतीय शाकाहारी व्यंजन | उत्तर भारतीय भोजन | > मिक्स्ड वेजिटेबल पराठा
मिक्स्ड वेजिटेबल पराठा

Tarla Dalal
02 January, 2025
-8692.webp)

Table of Content
एक संपूर्ण नाश्ते का विकल्प, जो इतना स्वादिष्ट है कि इसे किसी के साथ परोसने की ज़रुरत नहीं होती! अपने फ्रिज से जितनी हो सके उतनी सब्ज़ीयाँ लें और उन्हें इन पराठों में भरकर बनाऐं! मसाले को छिड़कने से इन पराठों का स्वाद बढ़ जाता है, वही आटे में थोड़ा सा घी इसे पकाने के बाद इसके रुप और खुशबु को निहारते हैं।
Tags
Preparation Time
15 Mins
None Time
25 Mins
Total Time
40 Mins
Makes
5 पराठे। के लिये
सामग्री
रोटी के लिए
1/2 कप गेहूं का आटा (whole wheat flour, gehun ka atta)
1/2 कप मैदा (plain flour , maida)
2 टेबल-स्पून दूध (milk)
नमक (salt) सवादअनुसार
1 टी-स्पून घी (ghee)
गेहूं का आटा (whole wheat flour, gehun ka atta) , बेलने के लिए
भरवां मिश्रण के लिए
1 1/2 कप कटी और उबाली हुई मिली-जुली सब्जियां (chopped and boiled mixed vegetables) (फण्सी , गाजर , हरे मटर और फूलगोभी)
2 टेबल-स्पून तेल ( oil )
1/2 कप कटा हुआ प्याज़ (chopped onions)
3/4 कप उबाले और मसले हुए आलू (boiled and mashed potatoes)
नमक (salt) सवादअनुसार
2 टेबल-स्पून कटा हुआ हरा धनिया (chopped coriander)
2 टी-स्पून कटी हुई हरी मिर्च (chopped green chillies)
1/2 टी-स्पून लाल मिर्च का पाउडर (red chilli powder)
1/4 टी-स्पून गरम मसाला (garam masala)
अन्य सामग्री
तेल ( oil ) , पकाने के लिए
परोसने के लिए
विधि
- आधी पकि हुई रोटी को समतल और सूखी जगह पर रखें और तैयार भरवां मिश्रण के एक भाग को आधी रोटी में फैलाकर छंद्राकार में मोड़ लें।
- एक नानॅ-स्टिक तवा गरम करें और थोड़े तेल का प्रयोग कर पराठे को दोनो तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लें।
- विधी क्रमांक 1 और 2 को दोहराकर 4 और पराठे बनायें।
- ताज़े दही के साथ गरमा गरम परोसें।
- चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में तेल गरम करें, प्याज़ डालकर, मध्यम आँच पर 1 से 2 मिनट या प्याज़ के पार्दर्शी होने तक भुनें।
- मिली-जुली सब्ज़ीयाँ और आलू डालकर अच्छी तरह मिलायें और मध्यम आँच पर, लगातार हिलाते हुए, 1-2 मिनट तक पका लें।
- नमक, हरा धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाऐं और एक मिनट तक मध्यम आँच पर पकाऐं।
- आँच से हठाकर थोड़ी देर तक ठंडा कर लें।
- मिश्रण को 5 बराबर भाग में बाँटकर एक तरफ रख दें।
- गेहूं के आटे, मैदा, दूध, नमक और घी को एक गहरे बाउल में मिलाकर, ज़रुरत हो उतने गुनगुने पानी का प्रयोग कर, हलका नरम आटा गूँथ लें।
- आटे को 5 बराबर भाग में बाँटकर, प्रत्येक भाग को थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर, 150 मिमी (6") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
- गरम नॉन-स्टिक तवे पर, प्रत्येक रोटी को हलका पकाकर एक तरफ रख दें।
ऊर्जा | 213 कैलरी |
प्रोटीन | 4.7 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 25.9 ग्राम |
फाइबर | 3.8 ग्राम |
वसा | 10.2 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 1 मिलीग्राम |
सोडियम | 16.6 मिलीग्राम |
मिक्स्ड वेजिटेबल पराठा की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें