You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > स्टार्टस् रेसिपी, नाश्ते रेसिपी > टिक्की रेसिपी, टिक्की रेसिपीओ का संग्रह > मिन्ट एण्ड मसूर टिक्की
मिन्ट एण्ड मसूर टिक्की

Tarla Dalal
02 January, 2025
-6554.webp)

Table of Content
साबूत मसूर को ब्रेड क्रम्बस् और पनीर के साथ मिलाकर भरपुर मात्रा में पुदिना के साथ मिलाकर यह टिक्की बनाई गई है। एक ताजा पुसिने जैसा व्यंजन!
Tags
Preparation Time
10 Mins
None Time
25 Mins
Total Time
35 Mins
Makes
8 टिक्की
सामग्री
Main Ingredients
3/4 कप मसूर
3/4 कप कटे हुए पुदीने के पत्ते (chopped mint leaves (pudina)
2 टी-स्पून अदरक-हरी मिर्च की पेस्ट (ginger-green chilli paste)
2 टेबल-स्पून ब्रेड क्रम्बस
1/2 कप कसा हुआ लो फॅट पनीर
नमक (salt) स्वादअनुसार
2 टी-स्पून तेल ( oil ) , पकाने के लिए
विधि
- मसूर को साफ और धोकर रातभर पानी में भिगो दें।
- छानकर, 2 कप पानी डालकर, 2-3 सिटी या मसूर के नरम होने तक प्रैशर कुक कर लें, लेकिन ध्यान रखें किमसूर मसल ना जाये।
- ढ़क्कन खोलने से पुर्व सारी भाप निकलने दें।
- मसूर को छानकर बचा हुआ पानी फेंक दें। आलू मैशर से हलका मसल लें।
- बची हुई सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- मिश्रण को 8 बराबर भाग में बाँटकर, प्रत्येक भाग की छोटी, लबी, चपटी टिक्की बना लें।
- प्रत्येक टिक्की से एक लकड़ी की सीख डाले और टिक्की को गरम नॉन-स्टिक तवे पर, मध्यम आँच पर 1/8 टी-स्पून तेल का प्रयोग कर दोनो तरफ सुनहरा होने तक पका लें। तेल सोखने वाले कागज़ पर निकालकर गरमा गरम परोसें।
ऊर्जा | 93 कैलरी |
प्रोटीन | 6.3 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 13.7 ग्राम |
फाइबर | 1.7 ग्राम |
वसा | 1.5 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 30.6 मिलीग्राम |
मिन्ट एण्ड मसूर टिक्की की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें