You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > भारतीय व्यंजन > राजस्थानी व्यंजन | राजस्थानी रेसिपी | > राजस्थानी रोटी / पुरी / पराठे > मसाला टिकाड़ीया
मसाला टिकाड़ीया

Tarla Dalal
03 December, 2015


Table of Content
तैयार मिलने वाली सामग्री से बना एक स्वादिष्ट नाश्ता, यह मसाला टिकाड़ीया ज़ीरे के स्वाद से भरपुर है। एक ही समय में नरम और करारे, यह अपने सौम्य स्वाद और ताज़े रुप से आपका मन ज़रुर जीत लेंगे। केवल इस बात का ध्यान रखें कि इन मसाला टिकाड़ीया को ताज़ा बनाकर तुरंत परोसें, जिससे इनके स्वाद और रुप का पुरी तरह मज़ा लिया जा सके।
Tags
Preparation Time
15 Mins
None Time
5 Mins
Total Time
20 Mins
Makes
5 टिकाड़ीया
सामग्री
Main Ingredients
1 कप गेहूं का आटा (whole wheat flour, gehun ka atta)
नमक (salt) स्वादअनुसार
1 1/4 टी-स्पून भुना और क्रश किया हुआ ज़ीरा
1 1/4 टी-स्पून लाल मिर्च का पाउडर (red chilli powder)
गेहूं का आटा (whole wheat flour, gehun ka atta) , बेलने के लिए
घी (ghee) , लगाने और पकाने के लिए
विधि
- गेहूं के आटे और नमक को एक गहरे बाउल में मिलाकर, ज़रुरत मात्रा में पानी का प्रयोग कर नरम आटा गूँथ लें।
- आटे को 5 भाग में बाँट लें।
- आटे के एक भाग को, थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर, 125 मिमी. (5") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
- थोड़ा घी लगाकर, 1/4 टी-स्पून ज़ीरा और 1/4 टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर अच्छी तरह छिड़क लें।
- अच्छी तरह रोल कर, छोटी चकली जैसा आकार बनाऐं और हाथों से हल्का दबा लें।
- थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर, दुबारा 150 मिमी. (6") व्यास के आकार में बेल लें।
- एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें, और टिकाड़ीया को, थोड़े घी का प्रयोग कर, उनके दोनो तरफ से सुनहरा होने तक पका लें।
- विधी क्रमांक 3 से 7 को दोहराकर 4 और टिकाड़ीया बना लें।
- तुरंत परोसें।
ऊर्जा | 134 कैलरी |
प्रोटीन | 3.1 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 18.9 ग्राम |
फाइबर | 3.2 ग्राम |
वसा | 5.5 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 5.2 मिलीग्राम |
मसाला टिकाड़ीया की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें