मेनु

You are here: होम> विभिन्न व्यंजन >  भारतीय व्यंजन >  गुजराती व्यंजन >  गुजराती मिठाई, गुजरात की प्रसिद्ध मिठाइयाँ >  गोलपापड़ी रेसिपी | गुड़ पापड़ी | सुखड़ी | गुजराती गुड़ पापड़ी |

गोलपापड़ी रेसिपी | गुड़ पापड़ी | सुखड़ी | गुजराती गुड़ पापड़ी |

Viewed: 65654 times
User 

Tarla Dalal

 02 January, 2025

Image
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK

Table of Content

गोलपापड़ी रेसिपी | गुड़ पापड़ी | सुखड़ी | गुजराती गुड़ पापड़ी | Golpapdi recipe in hindi language | with 16 amazing images.

 

गुड़ पापड़ी एक पारम्परिक गुजराती स्वीट डिश है, जो पूरी-गेहूँ के आटे और गुड़ से तैयार होती है।

 

यह गेहूं से बना मीठा, किसी भी पारंपरिक गुजराती मिठाई की तुलना मे बनाने में बेहद आसान है। चूंकी गुड़ पापड़ी बहुत ज़्यादा घी का प्रयोग नही किया जाता है और इसे बनाना भी बेहद आसान है, आप इसे शाम के नाश्ते के लिए भी बना सकते हैं। गुड़ को पतला कीसने का ध्यान रखें, जिससे इसके मिश्रण में डल्ले ना बने। सर्दीयों के मौसम में, आप इसमें गौंद भी डाल सकते हैं, जैसे बहुत से गुजरात के श्रेत्रों में किया जाता है।

 

सुखड़ी को एक एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर करें। परंपरागत रूप से सुखड़ी को सर्दियों के दौरान खाया जाता है क्योंकि यह आपके शरीर को गर्माहट प्रदान करता है। मेरे पास आमतौर पर गोल पापड़ी बनाई और संग्रहीत की जाती है जो मिठाई की लालसा को मारने में मदद करती है।

 

नीचे दिया गया है गोलपापड़ी रेसिपी | गुड़ पापड़ी | सुखड़ी | गुजराती गुड़ पापड़ी | Golpapdi recipe in hindi language | स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ।

Preparation Time

10 Mins

Cooking Time

17 Mins

Total Time

27 Mins

Makes

26 pieces

सामग्री

गुड़ पापड़ी के लिए सामग्री

सजाने के लिए

विधि

गुड़ पापड़ी के लिए विधि 
 

  1. एक 150 मिमी (6") व्यास की चुपड़ी हुई थाली में खस-खस छिड़कर एक तरफ रख दें।
  2. एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में घी गरम करें, गेहूं का आटा डालकर धिमी आँच पर, लगातार हिलाते हुए, 15 से 17 मिनट के लिए या आटे के सुनहरे होने तक भुन लें।
  3. आँच से हठाकर, गुड़, इलायची पाउडर और नारियल डालें। अच्छी तरह मिला लें।
  4. जब गुड़ पिघल जाए और मिश्रण हल्का गरम हो, इसे चुपड़ी हुई थाली में (खस-खस के साथ) डालकर एक छोटी कटोरी का प्रयोग कर अच्छी तरह फैला लें।
  5. गुनगुना होने पर ही ईंट आकार के टुकड़ो में काटकर बादाम की कतरन से सजाकर ठंडा करने के लिए एक तरफ रख दें।
  6. टुकड़ो को निकालकर हवा बन्द डब्बे में रखें।

सुलभ सुझावः
 

  1. अगर मिश्रण सख्त हो जाए, तो आप इसमें गुड़ के साथ 1 टेबल-स्पून दूध भी मिला सकते हैं।

गोल पापड़ी बनाने के लिए

 

    1. इससे पहले कि हम गोलपापड़ी बनाना शुरू करें। गुड़ पापड़ी | सुखड़ी | गुजराती गुड़ पापड़ी | golpapdi recipe in hindi। एक १५० मिमी। (६ ”) व्यास की थाली को घी या तेल से चुपड लें।
    2. इस के उपर खस-खस समान रूप से छिड़कें और एक तरफ रखें।
    3. सुखड़ी रेसिपी बनाने के लिए, एक नॉन-स्टिक कढ़ाही में घी गरम करें।
    4. जब घी पिघल जाए, तभी गेहूं का आटा डालें।
    5. सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं। यह इस स्तर पर एक जाडा साना हुआ आटा तैयार होगा। आटे को जलने से रोकने के लिए लगातार हिलाते रहें।
    6. लगभग धीमी आंच पर १५ से १७ मिनट या जब तक यह रंग में सुनहरा नहीं हो जाता तब तक लगातार हिलाते हुए भूनें। गेहूं के आटे से महेक आने लगेगी और आप देखेगे की घी छुटने लगेगा।
    7. आंच से उतारें और गुड़ डालें। गुड़ के ब्लॉक को अखा न डालें, पैन में जोड़ने से पहले उसे छोटे टुकड़ों में काट लें या कद्दूकस कर लें ताकि वह जल्दी से पिघल जाए। यह कदम करते समय लौ को बंद करना महत्वपूर्ण है क्योंकि आप गुड़ को उबालना नहीं चाहते हैं बलकी उसे एक स्ट्रिंग कन्सिस्टन्सी तक पहुंचाना चाहते हैं। जिससे हमे  कड़क और चबानेवाली सुखड़ी मिलगी। अपने स्वाद के अनुसार गुड़ की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं।
    8. नारियल डालें।
    9. इलायची पाउडर डालें। जायफल पाउडर, सौंठ या केसर को भी गोल पापड़ी के स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
    10. अच्छी तरह मिलाएं। यदि मिश्रण बहुत कड़क हो गया हो तो आप १ टेबल-स्पून दूध मिला सकते हैं।
    11. जब गुड़ पिघल जाये और मिश्रण हलका गरम हो, तभी उसे घी से चुपडी हुइ (खसखस के साथ) थाली में डालें।
    12. इसे एक छोटी कटोरी या एक फ्लैट चम्मच की मदद से समान रूप से फैलाएं।
    13. अभी जब मिश्रण थोड़ा गरम है तभी उसे डायमंड आकार में काट लें, अन्यथा उन्हें काटना मुश्किल होगा। आप अपनी पसंद के किसी भी आकार के टुकड़ो में काट सकते हैं।
    14. बादाम की कतरन से गोलपापड़ी। गुड़ पापड़ी | सुखड़ी | गुजराती गुड़ पापड़ी | golpapdi recipe in hindi को गार्निश करें।
    15. गोलपापड़ी के टुकड़ों को एक एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर करें। परंपरागत रूप से सुखड़ी को सर्दियों के दौरान खाया जाता है क्योंकि यह आपके शरीर को गर्माहट प्रदान करती है।
पोषक मूल्य प्रति (Abbrv) per piece
ऊर्जा59 कैलरी
प्रोटीन0.7 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट8.1 ग्राम
फाइबर0.6 ग्राम
वसा2.8 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल0 मिलीग्राम
सोडियम1.1 मिलीग्राम

Your Rating*

user

Related Recipes

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ