मेनु

You are here: होम> विभिन्न व्यंजन >  भारतीय व्यंजन >  जैन व्यंजन, जैन रेसिपी >  जैन रोटी की रेसिपी , जैन पराठा रेसिपी >  खजूर और तिल की पूरनपोली रेसिपी

खजूर और तिल की पूरनपोली रेसिपी

Viewed: 13356 times
User Tarla Dalal  •  Updated : Jan 02, 2025
   
Share icon
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK
Date and Sesame Puranpoli - Read in English

Table of Content

डेट एण्ड सेसमे पुरणपोळी | खजूर और तिल पुरणपोळी | डेट एण्ड सेसमे पुरणपोली | date and sesame puran poli recipe in hindi language | with 38 amazing images.

जानिए डेट एण्ड सेसमे पुरणपोळी | तिल और खजूर पुरणपोळी | तिल पोली | गर्भावस्था मिठाई बनाने की विधि।

पूरन पोली महाराष्ट्र की लोकप्रिय मिठाई है जो चना दाल और गुड़ का उपयोग करके तैयार की जाती है। लेकिन यहाँ तिल और खजूर पूरन पोली की रेसिपी है जो मीठा, स्वादिष्ट और पौष्टिक भी- यह एक अनोखा मेल है, है ना?

देखा गया तो, यह डेट एण्ड सेसमे पुरणपोळी एक पारंपरिक व्यंजन है, जो खजूर और तिल से लौहतत्व से भरपुर है। यह अपने मेवेदार स्वाद और तिल की खुशबु से आपका दिल जीत लेगा, और यह इतना स्वादिष्ट है कि यह अपने आप में ही संपूर्ण खाना है। यह बेहद पौष्टिक मीठा व्यंजन दादी माँ की विधी है, जो गर्भवती महिलाओं को अचानक भूख लगने पर मदद करता है!

डेट एण्ड सेसमे पुरणपोळी बनाने के टिप्स: 1. खजूर को बारीक काट कर ही रख लें ताकि पूरनपोली बेलते समय टूटे नहीं. 2. पूरन पोली को समान रूप से पकाने के लिए एक स्पैटुला का उपयोग करके नीचे दबाएं। 3. पूरन पोली के ऊपर घी लगाकर चिकना कर लें। पूरन पोली का स्वाद घी के साथ सबसे अच्छा है।

आनंद लें डेट एण्ड सेसमे पुरणपोळी | खजूर और तिल पुरणपोळी | डेट एण्ड सेसमे पुरणपोली | date and sesame puran poli recipe in hindi language | स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।

Soaking Time

0

Preparation Time

10 Mins

Cooking Time

15 Mins

Baking Time

0 Mins

Baking Temperature

0

Sprouting Time

0

Total Time

25 Mins

Makes

4 पुरणपोली

सामग्री

आटे के लिए

मिलाकर भरवां मिश्रण बनाने के लिए

अन्य सामग्री

विधि
आगे बढ़ने की विधी
  1. आटे और भरवां मिश्रण को 4 बराबर भाग में बाँटकर एक तरफ रख दें।
  2. आटे के एक भाग को, थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर, 100 मिमी (4") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
  3. भरवां मिश्रण के एक भाग को गोले के बीच रखें।
  4. सभी किनारों को बीच लाकर अच्छी तरह बंद कर लें।
  5. अपनी ऊँगलीयों से हल्का दबाकर, थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर, दुबारा 125 मिमी (5") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
  6. एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और पुरणपोली को दोनो तरफ सुनहरा होने तक पका लें।
  7. विधी क्रमांक 2 से 6 को दोहराकर 3 और पुरणपोली बना लें।
  8. प्रत्येक पुरणपोली पर 1/4 टी-स्पून घी डालकर तुरंत परोसें।
आटे के लिए
  1. अअटे और दूध को एक गहरे बाउल में अच्छी तरह मिलाकर, ज़रुर हो उतने पानी का प्रयोग कर नरम आटा गूँथ ले।
  2. ढ़क्कन से ढ़ककर 15 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।

खजूर और तिल की पूरनपोली रेसिपी Video by Tarla Dalal

×
ऊर्जा 239 कैलोरी
प्रोटीन 6.1 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट 41.0 ग्राम
फाइबर 6.3 ग्राम
वसा 5.6 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल 4 मिलीग्राम
सोडियम 11 मिलीग्राम

डेट एण्ड सेसमे पुरणपोळी कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Your Rating*

User

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ