You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > मेन कोर्स वेज रेसिपी > पराठा रेसिपी | भारत भर से पराठा व्यंजनों का संग्रह | पराठा रेसिपी गाइड | > भारतीय रोटी संग्रह > स्पाईसी बाजरा पराठा
स्पाईसी बाजरा पराठा

Tarla Dalal
09 October, 2014


Table of Content
बाजरा रेशांक, लौहतत्व, कॅल्शियम और प्रोटीन से भरपुर होता है। बाजरे के आटे बने पराठे बेहद पौष्टिक और स्वादिष्ट होते हैं, लेकिन इसे अच्छी तरह बेलने के लिए अभयास की ज़रुरत होती है। फिर भी, समय लगने के बाद भी, आप इन स्पाईसी बाजरा पराठे को ज़रुर बनाकर देखें। इस व्यंजन में, रोटी में पनीर और मेथी का मिश्रण भरा गया है। एक स्वादिष्ट खाने के लिए, इन पराठों को लो-फॅट दही के साथ परोसें, जो आपका पेट लंबे समय तक भरा रखेंगे।
Tags
Preparation Time
10 Mins
None Time
20 Mins
Total Time
30 Mins
Makes
6 पराठे। के लिये
सामग्री
Main Ingredients
1 कप बाजरे का आटा (bajra flour)
2 टेबल-स्पून गेहूं का आटा (whole wheat flour, gehun ka atta)
नमक (salt) स्वादअनुसार
बाजरे का आटा (bajra flour) , बेलने के लिए
3 टी-स्पून तेल ( oil ) , पकाने के लिए
मिलाकर भरवां मिश्रण बनाने के लिए
3/4 कप चूरा किया हुआ लो फॅट पनीर (crumbled low fat paneer) र
1/2 कप कटी हुई मेथी (chopped fenugreek leaves, methi)
3/4 कप कटा हुआ टमाटर (chopped tomatoes)
2 टी-स्पून कटी हुई हरी मिर्च (chopped green chillies)
नमक (salt) स्वादअनुसार
परोसने के लिए
विधि
- भरवां मिश्रण को 6 बराबर भाग में बाँटकर एक तरफ रख दें।
- बाजरे का आटा, गेहूं का आटा और नमक को एक बाउल में अच्छी तरह मिला लें और ज़रुरत मात्रा में गरम पानी का प्रयोग कर नरम आटा गूँथ लें।
- आटे को 6 बराबर भाग में बाँटकर एक तरफ रख दें।
- थोड़े सूखे बाजरे आटा का प्रयोग कर, आटे के एक भाग को 125 मिमी (5") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
- रोटी के आधे भाग में, भरवां मिश्रण के एक भाग को रखकर, चँद्राकार में मोड़ लें।
- एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें, और 1/2 टी-स्पून तेल का प्रयोग कर पराठे के दोनो तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लें।
- विधी क्रामांक 4 से 6 को दोहराकर 5 और पराठे बना लें।
- लो-फॅट दही के साथ तुरंत परोसें।
ऊर्जा | 102 कैलरी |
प्रोटीन | 3.2 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 14.8 ग्राम |
फाइबर | 2.7 ग्राम |
वसा | 3.4 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 16.1 मिलीग्राम |
स्पाईसी बाजरा पराठा की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें