You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > ब्रेकफास्ट रेसिपी | सुबह का नाश्ता | > जैन ब्रेकफास्ट > हरियाली दलिया
हरियाली दलिया

Tarla Dalal
02 May, 2014


Table of Content
दिन का प्रारभं इस हरे भरे नाश्ते से कीजिए! दलिया के साथ पुदीना, धनिया और सोआ के पत्ते मिलाकर प्रेशर कुक करके यह झटपट सुबह का नाश्ता बनाइए। इस दलिया के साथ एक ग्लास जूस या मिल्कशेक एक संपूर्ण सुबह का नाश्ता बनाता है।
Tags
Soaking Time
0
Preparation Time
10 Mins
None Time
15 Mins
Baking Time
0 Mins
Baking Temperature
0
Sprouting Time
0
Total Time
25 Mins
Makes
4 servings
सामग्री
Main Ingredients
1 कप दलिया (broken wheat (dalia) , धोया और छाना हुआ
1/2 कप कटे हुए पुदीने के पत्ते (chopped mint leaves (pudina)
1/2 कप कटा हुआ हरा धनिया (chopped coriander)
1/2 कप कटी हुई सुआ भाजी (chopped dill leaves)
1 1/2 टेबल-स्पून तेल ( oil )
1 टी-स्पून बास्मति चावल (basmati chawal)
1 टेबल-स्पून कटी हुई हरी मिर्च (chopped green chillies)
नमक (salt) , स्वाद अनुसार
विधि
- एक प्रेशर कुकर में तेल डालकर गरम करिए और उसमे सरसों डालिए।
- जब सरसों चटखने लगे, तब उसमे हरी मिर्च डालकर मध्यम आँच पर कुछ सेकंड पकाइए।
- उसमे दलिया डालकर, लगातार हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 2 से 3 मिनट भूनिए।
- 3 कप गरम पानी, पुदिने के पत्ते, धनिया, सोआ भाजी और नमक डालकर अच्छे से मिलाइए और प्रेशर कुकर में 3 सीटी बजने तक पकाइए ।
- भाप जाने दीजिए और फिर ढ़क्कन खोलिए।
- तुरंत परोसिए।
ऊर्जा | 185 कैलरी |
प्रोटीन | 3.4 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 29.1 ग्राम |
फाइबर | 1 ग्राम |
वसा | 6.1 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 3.4 मिलीग्राम |
हरियाली दलिया की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें