You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > अमेरिकन व्यंजन > कोल्ड क्रीम चीज़ सैंडविच रेसिपी
कोल्ड क्रीम चीज़ सैंडविच रेसिपी
Table of Content
क्रीम चीज़ सैंडविच | कोल्ड भारतीय स्टाइल क्रीम चीज़ सैंडविच | वेज क्रीम चीज़ सैंडविच | cream cheese sandwich recipe in Hindi | with 14 amazing images.
इस कोल्ड भारतीय स्टाइल क्रीम चीज़ सैंडविच में सब कुछ है जिसकी आप आशा करते हैं - भरवान, ताज़गी और स्वाद! रसदार और करकरी सब्ज़ी के साथ क्रीम चीज़, ताज़े हर्ब्स और मसालों का संयोजन इस सैंडविच को मज़ेदार बनाता है।
यह वेज क्रीम चीज़ सैंडविच बनाने में बहुत ही आसान होने के साथ –साथ बनने में झटपट भी है। यह सामान्य सामग्री का उपयोग करके बनाई जा सकती है, जो आप आपने फ्रिज़ में निश्चित रूप से पाएँगे, ताकि आप भूख लगने पर इसे कभी भी बनाकर खा सकते हैं। बच्चों और बड़ों दोनो़ं को यह क्रीम चीज़ सैंडविच जरूरी ही पसंद आएगी।
रशियन सलाद सैंडविच और कॉटैज चीज़, टमॅटो एण्ड चटनी सेन्डविच जैसे अन्य सैंडविच भी आपको जरूर पसंद आएँगी।
नीचे दिया गया है क्रीम चीज़ सैंडविच | कोल्ड भारतीय स्टाइल क्रीम चीज़ सैंडविच | वेज क्रीम चीज़ सैंडविच | cream cheese sandwich recipe in Hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ।
क्रीम चीज़ सैंडविच | कोल्ड क्रीम चीज़ सैंडविच | वेज क्रीम चीज़ सैंडविच - Cream Cheese Sandwich recipe in hindi
Tags
Soaking Time
0
Preparation Time
15 Mins
Cooking Time
0 Mins
Baking Time
0 Mins
Baking Temperature
0
Sprouting Time
0
Total Time
15 Mins
Makes
4 सैंडविच
सामग्री
मिक्स करके भरंवा बनाने के लिए
3/4 कप लो फॅट पनीर (low fat paneer )
1/4 कप कटा हुआ टमाटर (chopped tomatoes)
1/4 कप कटी हुई शिमला मिर्च (chopped capsicum) (लाल , पीला , हरा)
1/2 कप सूखे मिले जुले हर्बस् (dried mixed herbs)
1 टी-स्पून सूखी लाल मिर्च के फ्लैकस् (dry red chilli flakes)
2 टेबल-स्पून कटा हुआ बेसिल ( chopped basil )
नमक (salt) , स्वादानुसार
अन्य सामग्री क्रीम चीज़ सैंडविच बनाने के लिए
4 टी-स्पून मक्ख़न (butter, makhan) , फैलाने के लिए
विधि
क्रीम चीज़ सैंडविच बनाने के लिए
- क्रीम चीज़ सैंडविच बनाने के लिए , भरवां मिश्रण को 4 बराबर भागों में बाँट लीजिए। एक तरफ रख दीजिए।
- सभी ब्रेड स्लाइस को किनारों से काट लीजिए और प्रत्येक ब्रेड स्लाइस पर 1/2 टी-स्पून मक्ख़न लगा लीजिए।
- मक्ख़न लगाई हुई ब्रेड स्लाइस पर तैयार भरवां मिश्रण का 1 भाग रखकर समान रूप से फैला लीजिए। मक्ख़न लगाई हुई दूसरी ब्रेड स्लाइस को भरवां मिश्रण के उपर रख दीजिए। ध्यान रहे कि मक्ख़न लगाया हुआ भाग नीचे तरफ रख़ें।
- विधि क्रमांक 3 को दोहराकर 3 और सैंडविच बना लीजिए।
- प्रत्येक क्रीम चीज़ सैंडविच को तिरछे 2 बराबर भागों में काट लीजिए और परोसिए।
कोल्ड क्रीम चीज़ सैंडविच रेसिपी Video by Tarla Dalal
-
-
क्रीम चीज़ सैंडविच | कोल्ड भारतीय स्टाइल क्रीम चीज़ सैंडविच | वेज क्रीम चीज़ सैंडविच | cream cheese sandwich recipe in Hindi | में भरवां बनाने के लिए, एक गहरे कटोरे में रेडीमेड क्रीम चीज़ लें।
-
बारीक कटे और बीज निकाले हुए टमाटर डालें। आप अपनी पसंद की किसी भी सब्जी का उपयोग कर सकते हैं जैसे ककड़ी, उबला हुइ मीठी मकई, कसी हुई पत्तागोभी, चुकंदर या गाजर आदि। लेकिन, अगर आप पिकनिक या लंच के लिए इस क्रीम चीज़ सैंडविच को पैक करने की योजना बना रहे हैं तो पानी वाली सब्जियाँ ना डालें उस रेसिपी में। इसके अलावा, यदि आप उबली हुए मीठी मकई या कसी हुई ककड़ी का उपयोग कर रहे हैं, तो उसका सारा पानी निकाल दें क्रीम चीज़ पानी जैसा पतला ना हो जाए।
-
बारीक कटी हुई शिमला मिर्च डालें। हमने यहा लाल, पीला और हरा तीनो प्रकार के शिमला मिर्च का इस्तेमाल किया है।
-
सूखे मिले जुले हर्बस् छिड़के। यह सैंडविच रेसिपी बहुमुखी है क्योंकि आप इसमें अपनी पसंद के किसी भी हर्बस् या सब्जियों का उपयोग कर सकते हैं।
-
इसके साथ ही तीखापन देने के लिए सूखी लाल मिर्च के फ्लैकस् डालें।
-
ताज़ा स्वाद देने के लिए २ बड़े चम्मच कटी हुइ बेसिल डालें। इसके अलावा, आप पार्सली या हरा धनिया का उपयोग भी कर सकते हैं।
-
नमक डालें। आमतौर पर क्रीम चीज़ में पर्याप्त मात्रा में नमक होता है, इसलिए सावधानी से केवल सब्जियों के लिए ही नमक डालें।
-
अच्छी तरह से मिलाएं।
-
-
-
क्रीम चीज़ सैंडविच | कोल्ड भारतीय स्टाइल क्रीम चीज़ सैंडविच | वेज क्रीम चीज़ सैंडविच। भरवां को ४ बराबर भागों में विभाजित करें। एक तरफ रख दें।
-
ब्रेड को चॉपिंग बोर्ड पर रखें और सभी ब्रेड स्लाइस के किनारों को ट्रिम करें। क्रस्ट को हटाना एक ऑप्शनल स्टेप है। अगर आप को कुरकुरी परत पसंद करते हैं तो उपयोग करने से पहले आप हल्के से ब्रेड को टोस्ट भी कर सकते हैं।
-
प्रत्येक ब्रेड स्लाइस पर १/२ टीस्पून मक्खन लगाएँ।
-
तैयार भरवां के एक हिस्से को मक्खन लगाना ब्रेड स्लाइस पर रखें और इसे समान रूप से फैलाएं।
-
दूसरी ब्रेड स्लाइस के मक्ख़न लगाये हुए भाग को नीचे तरफ रखते हुए भरवां मिश्रण के उपर रखकर कवर करें।
-
प्रत्येक वेज क्रीम चीज़ सैंडविच को तिरछे २ बराबर भागों में काट लीजिए और परोसिए।
-
विधि क्रमांक ३ से ६ को दोहराएं और ३ क्रीम चीज़ सैंडविच | कोल्ड भारतीय स्टाइल क्रीम चीज़ सैंडविच | वेज क्रीम चीज़ सैंडविच | cream cheese sandwich recipe in Hindi | बनाएं।
-
-
-
इस रेसिपी के लिए ताजी ब्रेड स्लाइस का इस्तेमाल जरूरी है।
-
बेसिल के पत्तों को एक विकल्प के रूप में पार्सले या धनिया से बदला जा सकता है।
-
आमतौर पर क्रीम चीज़ में पर्याप्त मात्रा में नमक होता है, इसलिए सावधान रहें और केवल सब्जियों के लिए नमक डालें।
-
आप इस सैंडविच को एल्युमिनियम फॉयल में पैक कर सकते हैं और यात्रा के दौरान इसका आनंद ले सकते हैं।
-
-
-
सैंडविच और रोल मेरे पसंदीदा चलते-फिरते नाश्ते हैं। ये खीरे और चीज़ के सैंडविच जितने सरल हो सकते हैं, क्लब सैंडविच जितने पौष्टिक भी हो सकते हैं। ठंडे सैंडविच ऐसे सैंडविच होते हैं जिन्हें ग्रिल करने या पकाने की आवश्यकता नहीं होती है, अधिकांश स्टफिंग/फिलिंग पहले से बनाकर फ्रिज में रखी जा सकती है। परोसने से ठीक पहले, आप इसे तैयार करके झटपट सैंडविच का आनंद ले सकते हैं।
ठंडे क्रीम चीज़ सैंडविच | क्रीम चीज़ सैंडविच रेसिपी | वेज क्रीम चीज़ सैंडविच | के लिए, हमारी वेबसाइट पर कुछ अन्य ठंडे सैंडविच रेसिपी देखें:
ठंडे क्रीम चीज़ सैंडविच | क्रीम चीज़ सैंडविच | वेज क्रीम चीज़ सैंडविच के समान, यहाँ कुछ और सैंडविच रेसिपी हैं जो यात्रा के लिए एकदम सही हैं।
झटपट नाश्ता या शाम का झटपट नाश्ता:
-
| ऊर्जा | 496 कैलोरी |
| प्रोटीन | 12.8 ग्राम |
| कार्बोहाइड्रेट | 44.9 ग्राम |
| फाइबर | 0.7 ग्राम |
| वसा | 29.4 ग्राम |
| कोलेस्ट्रॉल | 77 मिलीग्राम |
| सोडियम | 465 मिलीग्राम |
क्रीम चीज़ सैंडविच | कोल्ड क्रीम चीज़ सैंडविच | वेज क्रीम चीज़ सैंडविच कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें