मेनु

You are here: होम> विभिन्न व्यंजन >  भारतीय व्यंजन >  राजस्थानी व्यंजन | राजस्थानी रेसिपी | >  राजस्थानी रोटी / पुरी / पराठे >  भेडावी पुरी

भेडावी पुरी

Viewed: 13893 times
User 

Tarla Dalal

 02 January, 2025

Image
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK
Bhedawi Puri - Read in English

Table of Content

एक शानदार नाश्ता जिसे बनाना काफी आसान है, यह भेड़ावी पुरी कलौंजी के स्वाद वाली, मसालेदार उड़द दाल मिश्रण से भरी पुरी को अनोखा मज़ा प्रदान करती है। कलौंजी इन पुरीयों को अनोखा स्वाद प्रदान करतेहैं और वहीँ सौंफ भरवां मिश्रण को मज़ेदार अनोखा स्वाद प्रदान करते हैं, हालांकि इसका प्रयोग काफी कम मात्रा में किया गया है। इन पुरीयों को तेल सोखने वाले कागज़ पर निकालें और बनने के बाद तुरंत परोसें।

Preparation Time

15 Mins

None Time

20 Mins

Total Time

35 Mins

Makes

10 पुरीयाँ

सामग्री

Main Ingredients

आटे के लिए

भरवां मिश्रण के लिए

अन्य सामग्री

विधि
आगे बढ़ने की विधी
  1. आटे को 10 भाग में बाँट लें।
  2. प्रत्येक भाग को 75 मिमी. (3") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
  3. भरवां मिश्रण के 1 भाग को गोले के बीच रखें।
  4. किनारों को बीच में साथ लाकर अच्छी तरह दबाकर बंद कर लें।
  5. भरे हुए गोले को दुबारा 100 मिमी. (4") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
  6. विधी क्रमांक 2 से 5 को दोहराकर 9 और पुरीयाँ बना लें।
  7. एक गहरी नॉन-स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करें और थोड़ी- थोड़ी पुरीयाँ डालकर, उनके दोनो तरफ से सुनहरा होने तक तल लें। तेल सोखने वाले कागज़ पर निकाल लें।
  8. तुरंत परोसें।
आटे के लिए
  1. सबी सामग्री को एक गहरे बाउल में मिलाकर, ज़रुरत मात्रा में पानी का प्रयोग कर सख्त आटा गूथ लें।
  2. ढ़क्कन से ढ़ककर 20 मिनट के लिए रख दें।
भरवां मिश्रण के लिए
  1. उड़द दाल को गरम पानी में 3 घंटो के लिए भिगो दें। छानकर, मिक्सर में बिना पानी का प्रयोग किये, पीसकर दरदरा मिश्रण बना लें। एक तरफ रख दें।
  2. एक चौड़ा नॉन-स्टिक पॅन गरम करें, धनिया, ज़ीरा, सौंफ,कालीमिर्च और लाल मिर्च डालकर मध्यम आँच पर 1 से 2 मिनट के लिए सूखअ भुन लें। हल्का ठंडा कर लें और मिक्सर में पीसकर मुलायम पाउडर बना लें। एक तरफ रख दें।
  3. एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में तेल गरम करें, उड़द दाल का मिश्रण डालकर, मध्यम आंच पर 2-3 मिनट या उड़द दाल के सुनहरे होने तक, लगातार हिलाते हुए पका लें।
  4. तैयार पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और बीच-बीच मे हिलाते हुए मध्यम आँच पर 1 मिनट तक पका लें।
  5. भरवां मिश्रण को 10 भाग में बाँटकर एक तरफ रख दें।

पोषक मूल्य प्रति (Abbrv) per puri
ऊर्जा193 कैलरी
प्रोटीन4.3 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट18.5 ग्राम
फाइबर1.3 ग्राम
वसा11.3 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल0 मिलीग्राम
सोडियम5.7 मिलीग्राम

भेडावी पुरी की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Your Rating*

user

Related Recipes

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ