मेनु

चना दाल क्या है ? ग्लॉसरी | इसका उपयोग | स्वास्थ्य के लिए लाभ | रेसिपी |

Viewed: 52459 times

चना दाल क्या है? What is chana dal, split Bengal gram in Hindi?

चना दाल एक प्रकार की दाल है जो भारतीय व्यंजनों में मुख्य है। चना दाल, स्प्लिट बंगाल ग्राम छोटे छोले हैं जिन्हें विभाजित और पॉलिश किया गया है। यह दिखने और स्वाद में स्वीट कॉर्न के छोटे दानों जैसा होता है, और भारतीय व्यंजनों में सबसे लोकप्रिय सामग्री में से एक है। भारतीय खाना पकाने में, चना दाल का उपयोग टिक्की, पैनकेक, भजिया, वड़ा, भरवां पराठा, सब्जी और दाल बनाने के लिए किया जाता है।

 

चना दाल चुनने का सुझाव (suggestions to choose chana dal, split Bengal gram) 

• सूखी चना दाल साल में बाज़ार मे मिलती है और इसका संग्रहण आसान होता है।

• पैकेट वाली दाल खरीदने पर पैकेट कि सील और पैक करने कि दिनाँक जाँच लें। भरोसेमंद दुकान से ही खरीदें कयोंकि आप पैकेट खोलकर जाँच नही कर सकते है।

• थोक मे खरिदते समय इस बात का ध्यान रखें कि बिन मे रखी दाल खुली ना हो जिससे दाल मे धुल ल या किड़े लग सकते है।

• इस बात का ध्यान रखें कि दाल मे किसी भी प्रकार के धब्बे ना हो और दाल नमी, किड़े और कंकड़ से मुक्त हो।

 

 

चना दाल के उपयोग रसोई में (uses of chana dal, split Bengal gram in cooking )

चना दाल का उपयोग कर स्नैक रेसिपी | snack recipes using chana dal |

1. कलमी वड़ा : ठंड के दिनों में चाय के साथ परोसने के लिए एक पर्याप्त व्यंजन, इस राजस्थानी व्यंजन को बनाना बेहद आसान भी है। दरदरी पीसी हुई चना की दाल के पेस्ट से बने हुए घोल को हरी मिर्च, प्याज़. खड़ा धनिया आदि के स्वाद से भरा गया है।

कलमी वड़ा | राजस्थानी कलमी वड़ा | चना दाल कलमी वड़ा | Kalmi Vada, Rajasthani Kalmi Vada: 

 

2. कैबेज वड़ा  | पत्तागोभी वडा रेसिपी | गोभी चना दाल वडा रेसिपी | Cabbage Vada: आपको यह गरमा गरम तले हुए वड़े बेगद पसंद आयेंगे जिन्हें पिसी हुई दाल और कटी हुई पत्तागोभी को गाजर, हरी मिर्च और धनिया के साथ मिलाकर बनाया गया है। कैबेज वड़ा आपके बच्चों के लिये स्कूल के नाश्ते का या बड़े के लिये शाम कि चाय के नाश्ते के लिये एक बेहतरीन सुझाव बनाता है।


 

चना दाल का उपयोग कर दाल रेसिपी | dal recipes using chana dal |

1. चार दाल का दालचा : इस चार दाल का दलचा में चार दाल का संयोजन विविध सामग्री के साथ किया गया है जो सभी को निश्चित ही पसंद आएगा।

2.  ग्रीन मूंग दाल रेसिपी | खट्टी दाल | मिक्स दाल तड़का | साबुत मूंग दाल | Green Moong Dal | Khatti Dal. यह एक पौष्टिक व्यंजन है, जो राजस्थान के विशेष जायके को प्रदर्शित करता है। यह चार दालों को मिलाकर पारंपरिक मसाले, अदरक और मिर्ची के तीखे स्वाद के साथ खट्टेपन के लिए एक बूंद निम्बू का रस डाल कर बनाई गई है।

भारतीय मिठाइयों में चना दाल का उपयोग | chana dal used in Indian desserts |

 

पालक चना दाल | चना पालक की सब्जी | चना पालक | पालक चने की दाल की रेसिपी | Palak Chana Dal, Healthy Zero Oil Spinach Chana Dal

 

 

1.

चना दाल का हलवा | पंजाबी स्टाइल चना दाल हलवा | टेस्टी चना दाल हलवा - Chana Dal Halwa ( Indian Cooking). एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है जो उत्सव के दौरान बनाई जाती है। भारतीय त्योहारों के दौरान दीवाली, बैसाखी और होली पर चना दाल का हलवा बनाया जाता है।

 

 

• यह एक एैसी दाल है जिसका प्रयोग भारतीय रसोई मे अक्सर किया जाता है।

• इसकि खुशबु बेहतरीन होती है साथ ही लालजवाब स्वाद।

• चावल और रोटी के साथ परोसने पर, यह दाल संपूर्ण प्रोटीन के लिये ज़रुरी अमिनो एसिड प्रदान करती है।

• इस दाल को जल्दी पकाने के लिये इसे रातभर या कम से कम 2-3 घंटो के लिये भिगोना ज़रुरी होता है।

• अगर आपको कच्ची सब्ज़ीयाँ पसंद ना हो, तो उन्हे चना दाल के साथ पकाकर बनायें।

• चना दाल को दरदरा पीस कर ढ़िकला या हाँडवा बनाने मे प्रयोग करें जिससे उनको करारापन मिलता है और पौष्टिक्ता भी बढ़ती है।

• चना दाल को अक्सर सब्ज़ीयों के साथ स्ट्यू किया जाता है, खासतौर पर लौकी और स्क्वाश के साथ।

• पालक और लौकी के साथ चना दाल मशहुर मेल है।

 

चना दाल संग्रह करने के तरीके

• सूखी चना दाल को साफ हवा बंद डब्बे मे रखकर गहरे रंग कि ठंडी जगह पर रखकर साल भर रखा जा सकता है।

• पकाने के बाद, दाल को फ्रिज मे एक दिन तक रखा जा सकता है। इसका जल्द से जल्द प्रयोग करना अच्छा होता है।

 

चना दाल के फायदे, स्वास्थ्य विषयक (benefits of chana dal, split Bengal gram)

 

4. चना दाल मधुमेह रोगियों के लिए अनुकूल है:  Chana dal is diabetic friendly :

कच्ची चना दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम यानी 8 होता है, जो इसे मधुमेह रोगियों के लिए बेहतरीन भोजन बनाता है। इसे ग्लाइसेमिक लोड से सबसे अच्छी तरह समझा जा सकता है जो कि केवल 1.4 है, जो कि कच्ची चना दाल (लगभग 30 ग्राम) की 1 सर्विंग में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा पर निर्भर करता है। यानी लगभग 17.9 ग्राम। दाल में मौजूद उच्च फाइबर सामग्री रक्तप्रवाह में ग्लूकोज को धीरे-धीरे रिलीज करने की अनुमति देती है और आपके रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करती है। चूंकि इसमें वसा की मात्रा नगण्य होती है, इसलिए यह आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करती है। यह आपके रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी योगदान देती है।

 

diabetic-friendly
 

5. चना दाल इंसुलिन प्रतिक्रिया को बेहतर बनाती है: Chana dal improves Insulin Response :

मैग्नीशियम से भरपूर होने के कारण, यह इंसुलिन प्रतिरोध को कम करके इंसुलिन प्रतिक्रिया को बेहतर बनाता है। मैग्नीशियम की कमी के कारण अग्न्याशय रक्त शर्करा को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त इंसुलिन स्रावित नहीं कर पाता है।

 

insulin
 

6. चना दाल रक्तचाप को कम करती है: Chana dal Lowers Blood Pressure :

चना दाल में पोटेशियम की मात्रा अधिक और सोडियम की मात्रा कम होती है, जो इसे आपके रक्तचाप को नियंत्रित करने में बहुत प्रभावी बनाता है। यह आपके शरीर के इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को भी बनाए रखता है, इस प्रकार रक्त वाहिकाओं को संकुचित होने से रोकता है। पूरक आहार लेने के बजाय अधिकतम लाभ पाने के लिए दालें, फल और सब्ज़ियाँ जैसे पोटेशियम युक्त प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करें।

 

low-bp

 

चना दाल के विस्तृत लाभ देखें


 

soaked chana dal

भिगोई हुई चना दाल

चना दाल को साफ कर किसी भी प्रकार कि धुल, पत्थर या कंकड़ निकाल लें। चना दाल को भिगोने के लिये, पहले दो से तीन बार पानी से धो लें और गुनगुने पानी मे भिगो दें। भिगोने से चना दाल नरम हो जाती है औे पकने मे कम समय लेती है, जिससे समय और ऊर्जा बचते है। भिगोई हुई दाल का प्रयोग सलाद, करी या अन्य व्यंजन बनाने मे किया जा सकता है।

soaked and cooked chana dal

भिगोई और पकाई हुई चना दाल

चना दाल को साफ कर किसी भी प्रकार कि धुल, पत्थर या कंकड़ निकाल लें। चना दाल को भिगोने के लिये, पहले दो से तीन बार पानी से धो लें और गुनगुने पानी मे भिगो दें। सारा पानी छानकर बर्तन भर पानी मे उबालकर पका लें या प्रैशर कुक कर लें।

soaked and parboiled chana dal

भिगोई और आधी उबली हुई चना दाल

 

roasted and powdered chana dal

भूना हुआ चना दाल का पाउडर

 

Related Recipes

दाल बाटी चूरमा रेसिपी | राजस्थानी दाल बाटी चूरमा | असली दाल बाटी चूरमा

दाल वड़ा | चना दाल वड़ा | दक्षिण भारतीय दाल वड़ा | मसाला दाल वड़ा | Dal Vada In Hindi |

क्विक रवा इडली रेसिपी | दक्षिण भारतीय शैली रवा इडली | क्विक सूजी इडली |

दाल पकवान रेसिपी | सिंधी दाल पकवान | सिंधी नाश्ता | दाल पकवान बनाने की विधि

मसालेदार मिक्स दाल | पंजाबी स्टाइल मिक्स दाल | हेल्दी मिक्स दाल |

हरा भरा कबाब | वेज हरा भरा कबाब | पंजाबी रेस्टोरेंट स्टाइल हरा भरा कबाब

मिक्स्ड दाल हान्डवो | गुजराती हांडवो | हांडवो रेसिपी

More recipes with this ingredient...

चना दाल क्या है ? ग्लॉसरी | इसका उपयोग | स्वास्थ्य के लिए लाभ | रेसिपी | (110 recipes), भिगोई हुई चना दाल (5 recipes) , भिगोई और पकाई हुई चना दाल (0 recipes) , भिगोई और आधी उबली हुई चना दाल (2 recipes) , भूना हुआ चना दाल का पाउडर (0 recipes)

Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ