You are here: होम> बच्चों के लिए > बच्चों का पौष्टिक आहार > यम्मी एप्पल पॉरिज | बच्चों के लिए ओट्स और एप्पल पॉरिज |
यम्मी एप्पल पॉरिज | बच्चों के लिए ओट्स और एप्पल पॉरिज |

Tarla Dalal
02 January, 2025
-10226.webp)

Table of Content
यह संपूर्ण पॉरिज ओट्स, सेब और दूध से बना है जिसे आपके बच्चे की 6 महीने की उम्र के बाउसे सुबह के नाश्ते या मीठे व्यंजन के रुप में परोस सकते हैं। दूध कॅल्शियम का अच्छा स्रोत है, जो आपके बच्चे की बढ़ती हड्डीयाँ और दाँतों के लिए बेहद ज़रुरी होता है। ओट्स ऊर्जा, प्रोटीन और रेशांक से भरपुर होता है।
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
5 Mins
Total Time
10 Mins
Makes
1 कप के लिये
सामग्री
Main Ingredients
3 टेबल-स्पून क्विक कुकिंग रोल्ड ओटस् (quick cooking rolled oats)
1/4 कप कटा हुआ सेब
1 टी-स्पून मक्ख़न (butter, makhan)
1/2 कप दूध (milk)
1 टेबल-स्पून कसा हुआ गुड़ (grated jaggery (gur)
विधि
- एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में मक्ख़न गरम करें, ओटस् डालकर धिमी आँच पर 2 मिनट तक भुनें या ओटस् के हलका सुनहरा होने तक भुन लें।
- दूध और गुड़ डालकर अच्छी तरह मिलायें और धिमी आँच पर, बीच-बीच में हिलाते हुए 2-3 मिनट तक पका लें।
- सेब डालकर अच्छी तरह मिलायें और 1 मिनट तक धिमी आँच पर पका लें।
- आँच से हठाकर हल्का ठंडा करने एक तरफ रख दें।
- ठंडा करने के बाद, मिक्सर में पीसकर मुलायम प्युरी बना लें।
- गुनगुने तापमान पर परोसें।
ऊर्जा | 42 कैलरी |
प्रोटीन | 1.1 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 5.4 ग्राम |
फाइबर | 0.4 ग्राम |
वसा | 1.5 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 3.4 मिलीग्राम |
सोडियम | 7.4 मिलीग्राम |
यम्मी एप्पल पॉरिज | बच्चों के लिए ओट्स और एप्पल पॉरिज | की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें