You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > भारतीय मिठाई | अंडा रहित भारतीय मिठाई | > बेसिक भारतीय अंडा रहित मिठाई व्यंजनों > लो-फॅट क्रीम चीज़
लो-फॅट क्रीम चीज़

Tarla Dalal
30 July, 2015


Table of Content
यह व्यंजन सभी चीज़ पसंद करने वालों को समर्पित है। यह क्रीम चीज़ का लो-फॅट विकल्प है, जिसे 99. 7% वसा मुक्त दूध से बनाया गया है।
उच्च कलेस्ट्रॉल से पीड़ित भी इसका मज़ा बिना किसी झिझक के ले सकते हैं! इस क्रीम चीज़ का प्रयोग पार्टी में परोसने के लिए स्वादिष्ट डिप बनाने के लिए करें,
जैसा क्रिमी सन-ड्राईड टमॅटो एण्ड हर्ब डिप विद वेजिटेबल स्ट्रिप्स् में किया गया है और आप न्यूट्रिशियस मिनी पिज़्ज़ा में चीज़ को भी इससे बदल सकते हैं।
Tags
Soaking Time
0
Preparation Time
5 Mins
None Time
6 Mins
Baking Time
0 Mins
Baking Temperature
0
Sprouting Time
0
Total Time
11 Mins
Makes
9 टेबल-स्पून
सामग्री
Main Ingredients
4 1/2 कप लो फॅट दूध (low fat milk) , 99.7% वसा मुक्त
1 1/2 कप लो फॅट दही (low fat curds) , फेंटा हुआ
विधि
- एक गहरे नॉन-स्टिक पॅन में दूध उबालें और बीच-बीच मे हिलाते रहें।
- जब दूध उबलने लगे, आँच से हठाकर 1 मिनट के लिए रुकें।
- दही डालकर हल्के हाथों मिला लें। 2 मिनट के लिए रुककर दूध फटने दें।
- दूध के फटने के बाद, सूती कपड़े से छान लें। व्हे को फेके नहीं।
- पनीर को 1/2 कप व्हे के साथ मिलाकर मिक्सर में डालकर मुलायम होने तक पीस लें।
- ज़रुरत अनुसार प्रयोग करें।
ऊर्जा | 129 कैलरी |
प्रोटीन | 5.5 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 6.7 ग्राम |
फाइबर | 0 ग्राम |
वसा | 6.5 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 16 मिलीग्राम |
सोडियम | 35.7 मिलीग्राम |
लो-फॅट क्रीम चीज़ की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें