मेनु

मोनॅको बिस्कुट ग्लॉसरी |स्वास्थ्य के लिए लाभ + मोनॅको बिस्कुट की रेसिपी(Glossary & Recipes with Monaco Biscuits in Hindi) Tarladalal.com

Viewed: 18109 times

वर्णन

मोनॅको बिस्कुट छोटे, चपटे बेक किये हुए नमकीन बिस्कुट होते हैं जिसे पार्ले फूड द्वारा बनाया और बेचा जाता है। हलके और नमक छिड़के हुए करारे बिस्कुट, मोनॅको मीठे बिस्कुट की दुनिया में अपनी अनोखी जगह बनाता है। इसका नमकीन अच्छी तरह संतुलित रखा जाता है और यह दोनों बच्चों और बड़ों को पसंद आता है। इसे दिना के किसी भी समय, किसी भी खाने के साथ खाया जा सकता है।

चुनने का सुझाव

खरीदने से पहले पैकेट और समापन के दिनांक की जांच कर लें।

रसोई में उपयोग

• मोनॅको बिस्कुट को अकसर ठंडे या गरम पेय पदार्थ के साथ खाया जाता है।

• इन बिस्कुट का चूरा बनाकर देखें। इसके चूरे का प्रयोग, कटलेट और वेजिटेबल रोल्स् को कोट करने के लिए किया जा सकता है।

• अपने पसंद के टॉपिंग के सात, मोनॅको बिस्कुट बेहतरीन कैनपीस् बनाते हैं (स्वादिष्ट टॉपिंग के साथ छोटे आकार के नाश्ते)। उदाहरण के तौर पर, चीज़, पनीर, ककड़ी, अंकुरित दानें, उबले हुए अंडे आदि।

संग्रह करने के तरीके

• बिस्कुट को हवा बंद डब्बे में रखें।

• इन्हें तेज़ सुगंध वाले बिस्कुट जैसे पाईनएप्पल या ऑरेन्ज क्रीम के साथ ना रखें क्योंकि यह इनका स्वाद आसानी से अपना सकते हैं।

स्वास्थ्य विषयक

• मोनॅको बिस्कु कार्बोहाईड्रेट का अच्छा स्रोत है, जो भूख कम करने में मदद करते हैं।

• इसका सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि इनमें सोडीयम और वसा की मात्रा ज़्यादा होती है।


crushed Monaco biscuits

क्रश्ड किया हुआ मोनॅको बिस्कुट

बिस्कुट को हाथों से या कपड़े के बीच रखकर हथौड़ी मार कर करश किया जाता है। कपड़े में रखकर ज़्यादा बारीक पदार्थ मिलता है।
powdered Monaco biscuits

मोनॅको बिस्कुट का पाउडर

आप बिस्कुट को सूखे ग्राइन्डर में पीस सकते हैं या कपड़े या प्लास्टिक शीट के बीच रखकर हथौड़े से पाउडर बना सकते हैं। इनका व्यंजन अनुसार बारीक या दरदरा पाउडर बनाया जा सकता है।

Related Recipes

स्टफ्ड मोनाको बिस्किट सेव पुरी रेसिपी | भरवां नमकीन बिस्किट सेव पुरी | बिस्कुट सेवा पुरी

क्रिमी अनियन एण्प कॅप्सिकम कर्ड डिप

More recipes with this ingredient...

मोनॅको बिस्कुट ग्लॉसरी |स्वास्थ्य के लिए लाभ + मोनॅको बिस्कुट की रेसिपी(Glossary & Recipes with Monaco Biscuits in Hindi) Tarladalal.com (2 recipes), क्रश्ड किया हुआ मोनॅको बिस्कुट (0 recipes) , मोनॅको बिस्कुट का पाउडर (0 recipes)

Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ