You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > यात्रा के लिए भारतीय > यात्रा के लिए मिठाई > बेसन की बर्फी रेसिपी | बेसन की बर्फी बनाने की विधि | झटपट भारतीय मीठाई | घी के साथ बेसन की बर्फी |
बेसन की बर्फी रेसिपी | बेसन की बर्फी बनाने की विधि | झटपट भारतीय मीठाई | घी के साथ बेसन की बर्फी |
 
                          Tarla Dalal
07 April, 2020
Table of Content
| 
                                     
                                      About Besan Barfi, Quick Besan Barfi With Ghee
                                     
                                      | 
                               
| 
                                   
                                    Ingredients
                                   
                                    | 
                             
| 
                              
                               Methods
                              
                               | 
                           
| 
                                   
                                       बेसन बर्फी बनाने के लिए
                                       
                                            | 
                           
| 
                                   
                                       बेसन बर्फी बनाने के लिए टिप्स
                                       
                                            | 
                           
| 
                               
                                 Nutrient values 
                               
                                | 
                           
बेसन की बर्फी रेसिपी | बेसन की बर्फी बनाने की विधि | झटपट भारतीय मीठाई | घी के साथ बेसन की बर्फी | besan barfi recipe in hindi | with 13 amazing images.
बेसन बर्फी अविश्वसनीय रूप से आसान है, बेसन की बर्फी एक भारतीय मिठाई है जो बहुत जल्दी बना सकते हैं। घी के साथ इस बेसन बर्फी का रहस्य सामग्री के अनुपात और उन्हें पकाने के स्मार्ट तरीकों में निहित है।
सूजी के साथ बेसन का उपयोगबेसन की बर्फी की रेसिपी बनाने में इस्तेमाल कि जाती है और कुछ बादाम, इन दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह से भूनने की प्रक्रिया एक अच्छा सुगंध और स्वाद देती है।
इलायची और बादाम के साथ गार्निश करके, बेसन बर्फी एक प्रलोभन है जिसका कोई विरोध नहीं कर सकता है!
घी के साथ परफेक्ट बेसन बर्फी बनाने के लिए ६ नोट और टिप्स 1. बेसन मिश्रण को फैलाने के लिए एक बड़े पैन का उपयोग करें यदि आपको बेसन की बर्फी पतली लगती है। 2. प्रामाणिक भारतीय मिठाइयों को धीमी आंच पर एक भारी तल के पैन में पकाया जाता है लेकिन, हमें कुछ समय और ऊर्जा बचाने के लिए एक नॉन-स्टिक पैन का उपयोग कर रहे हैं, जो काम को आसान बनाने में मदद करेगा। स्वादिष्ट बर्फी के लिए अच्छी गुणवत्ता के घी का उपयोग करें। 3. सूजी का उपयोग क्विकबेसन की बर्फी के लिए एक अच्छी मोटी बनावट देने के लिए किया जाता है। 4. अगर बेसन को अच्छी तरह से भूना नहीं गया, तो कच्चे स्वाद कि बेसन की बर्फी मिलेगी। (मुझे लगता है कि यह समय अलग-अलग होगा, बेसन को अच्छी तरह से भूनने के लिए १५-१८ मिनट लगते हैं। रंग थोड़ा बदल जाएगा और यह पकाया हुआ बेसन की एक अच्छी सुगंध देगा। यह बहुत महत्वपूर्ण है अगर बेसन अच्छी तरह से भुना नहीं है तो कच्ची महक बेसन की बर्फी में भी होगी।) 5. बेसन की बर्फी को २ घंटे के लिए अलग रख दें। एक बार पूरी तरह से ठंडा हो जाने के बाद, बर्फी सख्त हो जाती है और एक परिपूर्ण बनावट मिलती है। यदि आपकी बेसन बर्फी सेट नहीं होती है, तो इसका मतलब है कि आपने मिश्रण को कम पकाया है।
आप अन्य भारतीय मिठाई जैसे स्वीट पोटैटो हलवा और मलाई बर्फी भी ट्राई कर सकते हैं।
नीचे दिया गया है बेसन ब की र्फी रेसिपी | बेसन की बर्फी बनाने की विधि | झटपट भारतीय मीठाई | घी के साथ बेसन की बर्फी | besan barfi recipe in hindi |स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ।
बेसन की बर्फी रेसिपी | बेसन की बर्फी बनाने की विधि | झटपट भारतीय मीठाई | घी के साथ बेसन की बर्फी - Besan Barfi, Quick Besan Barfi with Ghee recipe in hindi
Tags
Soaking Time
0
Preparation Time
10 Mins
None Time
8 Mins
Baking Time
0 Mins
Baking Temperature
0
Sprouting Time
0
Total Time
18 Mins
Makes
10 बर्फी
सामग्री
बेसन बर्फी के लिए सामग्री
1 कप बेसन ( besan )
3/4 कप घी (ghee)
5 टेबल-स्पून सूजी (rava / sooji)
3/4 कप पिसी हुई शक्कर (powdered sugar)
1/2 टी-स्पून इलायची पाउडर (cardamom (elaichi) powder)
2 टेबल-स्पून बादाम के स्लाइस (almond slivers)
विधि
बेसन बर्फी बनाने की विधि
 
- बेसन की बर्फी बनाने के लिए, एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में घी गरम करें, उसमें बेसन और सूजी डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और लगातार हिलाते हुए मध्यम आँच पर १ से २ मिनट तक पकाएँ।
 - चीनी और इलायची पाउडर डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर लगातार हिलाते हुए 5 से 6 मिनट तक पकाएँ।
 - मिश्रण को घी से चुपडे हुए 225 मि. मी. (9”) x 125 मि. मी. (5”) व्यास के आयताकार टिन में डालकर समान रूप से फैलाएं।
 - बादाम के कतरन को समान रूप से उस पर छिड़कें और हल्के से दबाएं।
 - एक तेज चाकू का उपयोग करके 10 बराबर टुकड़ों में काटें।
 - इसे 2 घंटे के लिए अलग रख दें।
 - बेसन की बर्फी को परोसें या एक हवा-बंध डिब्बे में भरें और आवश्यकतानुसार उपयोग करें।
 
बेसन की बर्फी रेसिपी | बेसन की बर्फी बनाने की विधि | झटपट भारतीय मीठाई | घी के साथ बेसन की बर्फी | besan barfi recipe in hindi | Video by Tarla Dalal
- 
                                
- 
                                      
	
		
	
	
		
			बेसन बर्फी बनाने के लिए | बेसन की बर्फी बनाने की विधि | झटपट भारतीय मीठाई | घी के साथ बेसन की बर्फी | besan barfi in hindi | घी से चुपडे हुए २२५ मि। मी। (९”) x १२५ मि। मी। (५”) व्यास के आयताकार टिन और बेसन की बर्फी के लिए आवश्यक सभी सामग्रियों को इकट्ठा करें। अगर आपको पतली बेसन बर्फी पसंद है तो एक बड़े टिन का उपयोग करें।
	
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में घी गरम करें। पारंपारीक भारतीय मिठाइयों को धीमी आंच पर एक भारी तले की कड़ाही में पकाया जाता है लेकिन, हम समय और ऊर्जा बचाने के लिए एक नॉन-स्टिक पैन का उपयोग कर रहे हैं जो काम को आसान बनाने में मदद करेगा। स्वादिष्ट बर्फी बनाने के लिए अच्छी गुणवत्ता के घी का उपयोग करें।
	
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			जब गरम और पिघले हुए घी में सावधानी से बेसन डालें। बेसन को छान लें ताकी यदि इसमें गांठें हैं, तो उसे आसानी से छुटकारा पा सकते है।
	
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			सूजी डालें। सूजी का उपयोग बेसन बर्फी में एक अच्छा दरदरा बनावट देने के लिए किया जाता है। लेकिन, अगर दरदरा बेसन का इस्तेमाल करते हैं तो रवा जोड़ने की जरूरत नहीं हैं।
	
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			घी को अच्छी तरह से मिलाएं और लगातार हिलाते हुए मध्यम आंच पर १ से २ मिनट तक पकाएं। यदि बेसन ठीक से भुना नहीं है, तो कच्चा स्वाद रह जाएगा और बेसन की बर्फी स्वादिष्ट नहीं होगी। (मुझे लगता है कि यह समय अलग-अलग हो सकता है, बेसन को अच्छी तरह से भूनने के लिए १५ से १८ मिनट लगते हैं। रंग थोड़ा बदल जाएगा और पके हुए बेसन की अच्छी सुगंध आयेगी। यह कदम बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि बेसन अच्छे से भुना हुआ नहीं होगा तो, बेसन की कच्ची महक बर्फी में रह जाएगी।)
	
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			शक्कर डालें। अपनी पसंद की मिठास के आधार पर शक्कर की मात्रा कम-ज्यादा कर सकते हैं। बेसन के लड्डू और बेसन की बर्फी के बीच एकमात्र अंतर है, शक्कर के जोडने का समय। बर्फी के मामले में, शक्कर को मिश्रण गरम हो तभी मिलाया जाता है ताकी शक्कर अच्छे से पिघल जाए। जबकि बेसन के लड्डू में, बेसन मिश्रण ठंडा हो तब शक्कर मिलाइ जाती है।
	
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			इलायची पाउडर डालें। इलाइची बेसन बर्फी को एक सुखद स्वाद और सुगंध देता है।
	
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			अच्छी तरह मिलाएं। बेसन की बर्फी बनाने का यह एक बहुत ही सरल तरीका है। एक और तरीका है यहां १-१ १/२ थ्रेड कन्सिस्टन्सी की शुगर सिरप बनाइ जाती है और फिर भुने हुए बेसन में डाल दी जाती है लेकिन, यह मुश्किल है और इसमे गड़बड़ होने की संभावना अधिक है।
	
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			मध्यम आँच पर लगातार हिलाते हुए ५ से ६ मिनट तक या जब तक चीनी घुल जाए और पूरी तरह से शामिल हो जाए तब तक पकाएँ।
	
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			मिश्रण को घी से चुपडे हुए २२५ मि। मी। (९”) x १२५ मि। मी। (५”) व्यास के आयताकार टिन में डालकर समान रूप से फैलाएं।
	
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			बादाम की कतरन को समान रूप से उस पर छिड़कें और चम्मच की मदद से उसे हल्के से दबाएं। आप पिस्ता, अखरोट, काजू जैसे अन्य सूखे मेवों को भी डाल सकते हैं।
	
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
		
	
	
		
			जब मिश्रण गरम हो तभी, तेज चाकू का उपयोग करके १० बराबर टुकड़ों में काट लें।
	
  
                                      
                                      

                                      
                                     - बेसन बर्फी को २ घंटे के लिए अलग रख दें। एक बार पूरी तरह से ठंडा हो जाने के बाद, बर्फी सख्त हो जायेगी है और उसे एक परिपूर्ण बनावट मिलती है। यदि आपकी बेसन बर्फी सेट नहीं हुइ है, तो इसका मतलब है कि आपका मिश्रण ठीक से पका नहीं है। मिश्रण को वापस गरम करे और कुछ मिनट तक पकाएं जब तक कि वह पैन के किनारों को न छोड़ दे और उसे फिर से सेट करने का प्रयास करें।
 - 
                                      
	
		
	
	
		
			बेसन की बर्फी को | बेसन की बर्फी बनाने की विधि | झटपट भारतीय मीठाई | घी के साथ बेसन की बर्फी | besan barfi in hindi | परोसें या एक हवा-बंध डिब्बे में भरें और आवश्यकतानुसार उपयोग करें।
	
  
                                      
                                      

                                      
                                     
 - 
                                      
	
		
	
	
		
			बेसन बर्फी बनाने के लिए | बेसन की बर्फी बनाने की विधि | झटपट भारतीय मीठाई | घी के साथ बेसन की बर्फी | besan barfi in hindi | घी से चुपडे हुए २२५ मि। मी। (९”) x १२५ मि। मी। (५”) व्यास के आयताकार टिन और बेसन की बर्फी के लिए आवश्यक सभी सामग्रियों को इकट्ठा करें। अगर आपको पतली बेसन बर्फी पसंद है तो एक बड़े टिन का उपयोग करें।
	
  
                                      
                                      
 
- 
                                
- 
                                      
	
बेसन मिश्रण को फैलाने के लिए एक बड़े पैन का उपयोग करें यदि आपको बेसन की बर्फी पतली लगती है।
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
प्रामाणिक भारतीय मिठाइयों को धीमी आंच पर एक भारी तल के पैन में पकाया जाता है लेकिन, हमें कुछ समय और ऊर्जा बचाने के लिए एक नॉन-स्टिक पैन का उपयोग कर रहे हैं, जो काम को आसान बनाने में मदद करेगा। स्वादिष्ट बर्फी के लिए अच्छी गुणवत्ता के घी का उपयोग करें।
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
सूजी का उपयोग क्विकबेसन की बर्फी के लिए एक अच्छी मोटी बनावट देने के लिए किया जाता है।
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
अगर बेसन को अच्छी तरह से भूना नहीं गया, तो कच्चे स्वाद कि बेसन की बर्फी मिलेगी। (मुझे लगता है कि यह समय अलग-अलग होगा, बेसन को अच्छी तरह से भूनने के लिए १५-१८ मिनट लगते हैं। रंग थोड़ा बदल जाएगा और यह पकाया हुआ बेसन की एक अच्छी सुगंध देगा। यह बहुत महत्वपूर्ण है अगर बेसन अच्छी तरह से भुना नहीं है तो कच्ची महक बेसन की बर्फी में भी होगी।)
  
                                      
                                      

                                      
                                     - 
                                      
	
बेसन की बर्फी को २ घंटे के लिए अलग रख दें। एक बार पूरी तरह से ठंडा हो जाने के बाद, बर्फी सख्त हो जाती है और एक परिपूर्ण बनावट मिलती है। यदि आपकी बेसन बर्फी सेट नहीं होती है, तो इसका मतलब है कि आपने मिश्रण को कम पकाया है।
  
                                      
                                      

                                      
                                     
 - 
                                      
	
बेसन मिश्रण को फैलाने के लिए एक बड़े पैन का उपयोग करें यदि आपको बेसन की बर्फी पतली लगती है।
  
                                      
                                      
 
| ऊर्जा | 272 कैलरी | 
| प्रोटीन | 4.7 ग्राम | 
| कार्बोहाइड्रेट | 25.5 ग्राम | 
| फाइबर | 2.6 ग्राम | 
| वसा | 16.7 ग्राम | 
| कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम | 
| सोडियम | 13.3 मिलीग्राम |