You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > भारतीय व्यंजन > दक्षिण भारतीय व्यंजन | दक्षिण भारतीय रेसिपी | > दक्षिण भारतीय मिठाई, डेजर्ट > आलमन्ड पायसम
आलमन्ड पायसम

Tarla Dalal
02 January, 2025


Table of Content
बादाम से बनी कोई भी व्यंजन शानदार लगता है! इस व्यंजन में इलायची जैसे मसाले की मात्रा कम से कम रखें, जिससे बादाम का मलाईदार, मुलायम रुप और स्वाद बना रहे। दक्षिण भारतीय तरीके से बनी बादाम खीर इलायची और जायफल के प्रयोग को कम रखती है और इनकी जगह इसमें चुटकी भर कपूर और केसर का प्रयोग किया गया है (जिसे खीर के बनने के बाद आँच से हठाकर डाला जाता है)। लेकिनअगर आपको कच्चा कपूर ना मिले, घबराये नहीं, बस इस व्यंजन को इस विधी अनुसार बनाऐं!
Tags
Preparation Time
10 Mins
None Time
30 Mins
Total Time
40 Mins
Makes
4 मात्रा के लिये
सामग्री
Main Ingredients
3/4 कप बादाम
5 कप दूध (milk)
1/2 कप शक्कर (sugar)
1/2 टी-स्पून इलायची पाउडर (cardamom (elaichi) powder) (ऐच्छिक)
1 टी-स्पून जायफल (ऐच्छिक)
1 टी-स्पून केसर (saffron (kesar) strands)
विधि
- बादाम को गरम पानी में 2 घंटे के लिए भिगो दें। छानकर, छिलके निकाल लें और मिक्सर में पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें। एक तरफ रख दें।
- एक गहरे मोटे बर्तन में दूध को उसके 3/4 होने तक , लगातार हिलाते हुए उबाल लें।
- बादाम का पेस्ट, शक्कर, इलायची पाउडर, जायफल पाउडर और केसर डालकर अच्छी तरह मिलायें और लगातार हिलाते हुए 5 मिनट तक धिमी आँच पर उबाल लें। एक तरफ रखें।
- पुरी तरह ठंडा करने के बाद, कम से कम 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- ठंडा परोसें।
ऊर्जा | 339 कैलरी |
प्रोटीन | 9.8 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 25.1 ग्राम |
फाइबर | 0.2 ग्राम |
वसा | 18.2 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 26.7 मिलीग्राम |
सोडियम | 31.7 मिलीग्राम |
आलमन्ड पायसम की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें