You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > गुजराती मिठाई, गुजरात की प्रसिद्ध मिठाइयाँ > महाराष्ट्रीयन रेसिपी | महाराष्ट्रीयन व्यंजन | > महाराष्ट्रीयन मिठाई रेसिपी | महाराष्ट्रीयन डेजर्ट रेसिपी | > श्रीखंड रेसिपी | महाराष्ट्रीयन श्रीखंड | केसर एलियाची श्रीखंड | गुजराती श्रीखंड |
श्रीखंड रेसिपी | महाराष्ट्रीयन श्रीखंड | केसर एलियाची श्रीखंड | गुजराती श्रीखंड |

Tarla Dalal
20 May, 2025


Table of Content
About Shrikhand ( Gujarati Recipe)
|
Ingredients
|
Methods
|
श्रीखंड बनाने के लिए
|
महाराष्ट्रीयन श्रीखंड के लिए टिप्स
|
Nutrient values
|
श्रीखंड रेसिपी | महाराष्ट्रीयन श्रीखंड | केसर एलियाची श्रीखंड | गुजराती श्रीखंड | Shrikhand recipe in hindi language | with 20 amazing images.
श्रीखंड एक आसान तरीके से, दही का एक मिठाई में चमतकारी बदलाव है। इसे बनाने के लिए पकाने की आवश्यक्ता नहीं होती और श्रीखंड रविवार के खाने में, त्यौहारों में और साथ ही फराली खाने में अकसर परोसा जाता है! चीज़े और भी आसान हो जाती है क्योंकि आप इसे पहले से बनाकर रख सकते हैं और लगभग 15 दिनों के लिए फ्रिज़र में रख सकते हैं। बेहतरीन परिणाम के लिए ताज़े दही का प्रयोग करें |
महाराष्ट्रीयन श्रीखंड रेसिपी पर नोट्स। 1. गाढ़े दही का उपयोग करने से एक क्रीमियर श्रीखंड मिलता है। यहा ताजे दही का उपयोग करना बेहतर है नाकी खट्टे दही का, वरना श्रीखंड खट्टा होगा। 2. अच्छा होगा कि, इस दही को एक ठंडी जगह पर एक कटोरे के उपर लटका दें, और इसे कम से कम २ से ३ घंटे तक ऐसे ही रहने दें। इससे दही में से छांछ निकाल जाती है। यह छांछ पतली होती है जो दही को पानीदार बनाती है। एक बार छांछ निकल जाने के बाद, दही सुपर गाढ़ा और मलाईदार होगा। 3. यदि आपका दही गाढ़ा नहीं है, तो आपको इसे अधिक समय तक लटकाए रखना पड़ सकता है। कुछ लोग इसे रात भर लटका देते हैं। लगभग ३ १/२ कप गाढ़ा दही में से लगभग २ चक्का दही मिलेगा। एक तरफ रख दें। 4. दूध में केसर घुलने तक घोलें। यह वही है जो इस केसर एलियाची श्रीखंड को रंग और स्वाद देगा। रंग आने के लिए ५ से १० मिनट के लिए अलग रख दें। 5. महाराष्ट्रीयन श्रीखंड (गुजराती श्रीखंड) को अच्छी तरह मिलाएं, जब तक कि सभी सामग्री अच्छी तरह से मिक्स न हो जाए और किसी भी तरह की गांठ न बची हों।
महाराष्ट्रीयन श्रीखंड को अग्रिम में बनाया जा सकता है और 15 दिनों के लिए फ्रीज़र में संग्रहीत किया जा सकता है क्योंकि चीजें और भी आसान हो जाती हैं। सर्वोत्तम परिणामों के लिए ताजा दही का उपयोग करें।
नीचे दिया गया है श्रीखंड रेसिपी | महाराष्ट्रीयन श्रीखंड | केसर एलियाची श्रीखंड | गुजराती श्रीखंड | Shrikhand recipe in hindi language | स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ।
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
0 Mins
Total Time
5 Mins
Makes
4 मात्रा के लिये
सामग्री
श्रीखंड के लिए सामग्री
1 किलो गाढ़ा दही (thick curds (dahi)
1/2 कप पिसी हुई शक्कर (powdered sugar)
केसर (saffron (kesar) strands) के कुछ रेशे
1 टेबल-स्पून गर्म दूध (milk)
1/2 टी-स्पून इलायची पाउडर (cardamom (elaichi) powder)
सजाने के लिए
1 टेबल-स्पून बादाम के स्लाइस
1 टेबल-स्पून पिस्ता की कतरन
विधि
श्रीखंड कैसे बनाएं
- श्रीखंड बनाने के लिए, दही को मलमल के कपड़े में बांधकर लगभग 3 घंटे के लिए ठंडी जगह पर लटका दें, जब तक कि सारा तरल पदार्थ (मट्ठा) निकल न जाए।
- केसर को गर्म दूध में तब तक रगड़ें जब तक कि वह घुल न जाए।
- एक कटोरी में दही, चीनी, केसर का मिश्रण और इलायची को एक साथ मिलाएँ और व्हिस्क का उपयोग करके अच्छी तरह मिलाएँ।
- पिस्ता और बादाम के टुकड़ों से सजाकर श्रीखंड परोसें।
विविधता:
स्ट्रॉबेरी श्रीखंड
- चरण 2 में केसर और इलायची पाउडर के बजाय 1 कप कटी हुई स्ट्रॉबेरी डालें।
- स्ट्रॉबेरी की मिठास के अनुसार चीनी को समायोजित करें।
-
-
श्रीखंड बनाने के लिए | महाराष्ट्रीयन श्रीखंड | केसर एलियाची श्रीखंड | गुजराती श्रीखंड | Shrikhand recipe in hindi | पहले हम सभी सामग्री को तैयार रखेंगे। यहां हमारे पास दही, पीसी हुई शक्कर, केसर, गरम दूध और इलाइची पाउडर है। गार्निश के लिए पिस्ता और बादाम की कतरन हैं।
-
पहला कदम यह है कि एक गहरी कटोरी या पतिला लें और उसके ऊपर एक छलनी रखें।
-
उसके ऊपर एक साफ मलमल का कपड़ा रखें। आप इस उद्देश्य के लिए मलमल का कपड़ा या पतले चीज़क्लोथ का उपयोग कर सकते हैं।
-
मलमल के कपड़े पर दही डालें। हमने गाढ़े दही का उपयोग किया है जो फुल फैट दूध से बनाया जाता है। आप स्टोर किए गए दही का उपयोग कर सकते हैं या आप सीख सकते हैं कि दही को फूल फैट दूध के साथ कैसे बनाया जाए। गाढ़े दही का उपयोग करने से एक क्रीमियर श्रीखंड मिलता है। यहा ताजे दही का उपयोग करना बेहतर है नाकी खट्टे दही का, वरना श्रीखंड खट्टा होगा।
-
मलमल के कपड़े के किनारों को एक साथ लाएं।
-
कपड़े के किनारों के साथ एक टाइट गाँठ बाँधें।
-
अच्छा होगा कि, इस दही को एक ठंडी जगह पर एक कटोरे के उपर लटका दें, और इसे कम से कम २ से ३ घंटे तक ऐसे ही रहने दें। इससे दही में से छांछ निकाल जाती है। यह छांछ पतली होती है जो दही को पानीदार बनाती है। एक बार छांछ निकल जाने के बाद, दही सुपर गाढ़ा और मलाईदार होगा।
-
वैकल्पिक रूप से, यदि आप इसे लटकाना नहीं चाहते हैं, तो एक कटोरी के ऊपर छलनी में मलमल का कपड़ा रखकर दही डालें और मट्ठा (छांछ) छोड़ने के लिए उस पर थोड़ा भार डालें। यदि आप इस विधि का उपयोग कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि छलनी और कटोरी के बीच पर्याप्त दूरी हो ताकि एकत्रित मट्ठा (छांछ) दही के संपर्क में न आए।
-
३ घंटे के बाद दही इस तरह दिखेगा। इसे हंग दही या चक्का दही कहा जाता है। यदि आपका दही गाढ़ा नहीं है, तो आपको इसे अधिक समय तक लटकाए रखना पड़ सकता है। कुछ लोग इसे रात भर लटका देते हैं। लगभग ३ १/२ कप गाढ़ा दही में से लगभग २ चक्का दही मिलेगा। एक तरफ रख दें।
-
मट्ठा (छांछ) को फेंकना नहीं है, इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन है और इसलिए इसका उपयोग स्मूदी या सूप जैसे की ह्वै (whey) सूप बनाने के लिए किया जा सकता है। आप इसका इस्तेमाल रोटियां बनाने के लिए भी कर सकते हैं।
-
एक छोटे कटोरे में गरम दूध डालें। यदि दूध गरम नहीं है, तो केसर अपना रंग नहीं छोड़ेगा।
-
इसमें केसर के रेशे डालें।
-
दूध में केसर घुलने तक घोलें। यह वही है जो इस केसर इलायची श्रीखंड को रंग और स्वाद देगा। रंग आने के लिए ५ से १० मिनट के लिए अलग रख दें।
-
एक गहरे बाउल में चक्का हुआ दही डालें।
-
अब इसमें शक्कर डालें। हमने यहां पीसी हुई शक्कर का उपयोग किया है क्योंकि इससे उसे घुलना और मिक्स करना आसान होता है। हम इसमें केवल १/२ कप शक्कर जोड़ रहे है, लेकिन यदि आप चाहें, तो आप थोड़ी और शक्कर जोड़ सकते हैं।
-
इसमें केसर-दूध का मिश्रण डालें। आप देख सकते हैं कि दूध सुंदर पीले रंग का हो गया है।
-
हम अंत में इसमें इलायची डालेंगे। केसर और इलाईची एक साथ भारतीय मिठाइयों के लिए एक सबसे अच्छा संयोजन है। ये मसाले चक्का दही और शक्कर के साथ मिलकर एक अनोखा महाराष्ट्रीयन श्रीखंड (गुजराती श्रीखंड) बनाता हैं।
-
महाराष्ट्रीयन श्रीखंड (गुजराती श्रीखंड) को अच्छी तरह मिलाएं, जब तक कि सभी सामग्री अच्छी तरह से मिक्स न हो जाए और किसी भी तरह की गांठ न बची हों।
-
बादाम और पिस्ता की कतरन से श्रीखंड को | महाराष्ट्रीयन श्रीखंड | केसर एलियाची श्रीखंड | गुजराती श्रीखंड | Shrikhand recipe in hindi | गार्निश करें।
-
श्रीखंड को | महाराष्ट्रीयन श्रीखंड | केसर एलियाची श्रीखंड | गुजराती श्रीखंड | Shrikhand recipe in hindi | गरम पूरियों या सादे पराठों के साथ ठंडा परोसें।
-
श्रीखंड बनाने के लिए | महाराष्ट्रीयन श्रीखंड | केसर एलियाची श्रीखंड | गुजराती श्रीखंड | Shrikhand recipe in hindi | पहले हम सभी सामग्री को तैयार रखेंगे। यहां हमारे पास दही, पीसी हुई शक्कर, केसर, गरम दूध और इलाइची पाउडर है। गार्निश के लिए पिस्ता और बादाम की कतरन हैं।
-
-
गाढ़े दही का उपयोग करने से एक क्रीमियर श्रीखंड मिलता है। यहा ताजे दही का उपयोग करना बेहतर है नाकी खट्टे दही का, वरना श्रीखंड खट्टा होगा।
-
अच्छा होगा कि, इस दही को एक ठंडी जगह पर एक कटोरे के उपर लटका दें, और इसे कम से कम २ से ३ घंटे तक ऐसे ही रहने दें। इससे दही में से छांछ निकाल जाती है। यह छांछ पतली होती है जो दही को पानीदार बनाती है। एक बार छांछ निकल जाने के बाद, दही सुपर गाढ़ा और मलाईदार होगा।
- यदि आपका दही गाढ़ा नहीं है, तो आपको इसे अधिक समय तक लटकाए रखना पड़ सकता है। कुछ लोग इसे रात भर लटका देते हैं। लगभग ३ १/२ कप गाढ़ा दही में से लगभग २ चक्का दही मिलेगा। एक तरफ रख दें।
-
दूध में केसर घुलने तक घोलें। यह वही है जो इस केसर एलियाची श्रीखंड को रंग और स्वाद देगा। रंग आने के लिए ५ से १० मिनट के लिए अलग रख दें।
-
महाराष्ट्रीयन श्रीखंड (गुजराती श्रीखंड) को अच्छी तरह मिलाएं, जब तक कि सभी सामग्री अच्छी तरह से मिक्स न हो जाए और किसी भी तरह की गांठ न बची हों।
-
गाढ़े दही का उपयोग करने से एक क्रीमियर श्रीखंड मिलता है। यहा ताजे दही का उपयोग करना बेहतर है नाकी खट्टे दही का, वरना श्रीखंड खट्टा होगा।
ऊर्जा | 402 कैलरी |
प्रोटीन | 10.8 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 39.8 ग्राम |
फाइबर | 0 ग्राम |
वसा | 16.2 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 40 मिलीग्राम |
सोडियम | 47.5 मिलीग्राम |
श्रीखंड रेसिपी | महाराष्ट्रीयन श्रीखंड | केसर एलियाची श्रीखंड | गुजराती श्रीखंड | की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें