You are here: होम> नवरात्री के व्रत के लिए रेसिपी > एकादशी के व्रत के लिए रेसिपी | एकादशी व्यंजन > महाराष्ट्रीयन रेसिपी | महाराष्ट्रीयन व्यंजन | > महाराष्ट्रीयन उपवास का व्यंजन > महाराष्ट्रियन पूरन पोली रेसिपी | पुरण पोली रेसिपी | महाराष्ट्रीयन मिठाई |
महाराष्ट्रियन पूरन पोली रेसिपी | पुरण पोली रेसिपी | महाराष्ट्रीयन मिठाई |
 
 
                          Tarla Dalal
12 November, 2024
 
                          
                        Table of Content
महाराष्ट्रियन पूरन पोली रेसिपी | पुरण पोली रेसिपी | महाराष्ट्रीयन मिठाई | Maharashtrian puran poli recipe in Hindi | with 30 amazing images.
महाराष्ट्रीयन पूरन पोली रेसिपी | पूरन पोली गुड़ी पड़वा और होली जैसे त्योहारों पर खाई जाती है, जहाँ इसे लगभग हर महाराष्ट्रीयन घर में बनाया जाता है।
महाराष्ट्र में कोई भी त्योहार का मेनू महाराष्ट्रीयन पूरन पोली के बिना अधूरा है! हम आपको पूरन पोली का मिश्रण, पूरन पोली का आटा और फिर महाराष्ट्रीयन पूरन पोली बनाने का तरीका दिखाते हैं।
महाराष्ट्रीयन पूरन पोली रेसिपी में पकी हुई और मीठी चना दाल की स्वादिष्ट भराई वाली गेहूं के आटे की पोलियां होती हैं, जिन्हें खाने में बहुत मज़ा आता है, खासकर जब वे तवे से ताज़ी और गर्म उतरती हैं, और घी की भरपूर सुगंध से महकती हैं।
आपको पूरन पोली को पकाने के लिए घी का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं होगी, लेकिन पकाने के बाद पोली पर घी लगाना और एक और चम्मच घी के साथ परोसना ज़रूरी है! इस पारंपरिक महाराष्ट्रीयन व्यंजन की पूरी तरह से संतुलित मिठास और अद्भुत बनावट का आनंद लें।
महाराष्ट्रीयन पूरन पोली आमतौर पर दोपहर के भोजन के लिए बनाई जाती है और रात में इसे पचाना बहुत भारी होता है। कई बार पूरन पोलीको एक कटोरी गर्म दूध में डुबोकर भी खाया जाता है। होली के दौरान, जब आग जलाई जाती है, तो एक नारियल और महाराष्ट्रीयन पूरन पोली देवी होलिका को पारंपरिक प्रसाद के रूप में चढ़ाए जाते हैं।
गुजराती पूरन पोली तूर दाल से बनाई जाती है, जबकि महाराष्ट्रीयन पूरन पोली चना दाल से बनाई जाती है।
महाराष्ट्रीयन पूरन पोली में जायफल डालना बहुत ज़रूरी है क्योंकि यह पूरन पोली के मिश्रण के स्वाद को बढ़ाता है।
महाराष्ट्रीयन पूरन पोली रेसिपी बनाने के लिए कुछ सुझाव:
- सुनिश्चित करें कि इस स्तर पर दाल चिपचिपी न हो। चना दाल अच्छी तरह से पकी होनी चाहिए और उंगलियों के बीच आसानी से कुचल जानी चाहिए।
- पूरन पोली के मिश्रण में दाल के दाने नहीं होने चाहिए और यह पर्याप्त सूखा होना चाहिए।
महाराष्ट्रीयन पूरन पोली रेसिपी | पूरन पोली को नीचे दिए गए स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ बनाना सीखें।
Tags
Soaking Time
0
Preparation Time
10 Mins
None Time
15 Mins
Baking Time
0 Mins
Baking Temperature
0
Sprouting Time
0
Total Time
25 Mins
Makes
4 पुरण पोली।
सामग्री
भरवां मिश्रण के लिए
3/4 कप चना दाल (chana dal)
1 कप कटा हुआ गुड़ ( chopped jaggery )
1/2 टी-स्पून इलायची पाउडर (cardamom (elaichi) powder)
आटे के लिए
1 1/4 कप गेहूं का आटा (whole wheat flour, gehun ka atta)
1/2 ટેબલસ્પૂન घी (ghee)
अन्य सामग्री पुरण पोली बनाने के लिए
1 टी-स्पून घी (ghee) , लगाने के लिए
गेहूं का आटा (whole wheat flour, gehun ka atta) , बेलने के लिए
1 टी-स्पून घी (ghee) , लगाने के लिए
पूरनपोली के साथ परोसने के लिए
विधि
पूरन पोली के आटे के लिए
 
- एक कटोरे में आटा और घी मिलाएं और पर्याप्त पानी का उपयोग करके नरम आटा गूंध लें।
- आटे को 5 बराबर भागों में विभाजित करें और एक तरफ रखें।
पूरन पोली भरने के लिए
 
- चना दाल को 30 मिनट के लिए भिगोएँ, एक तरफ रख दें।
- एक गहरे पैन में पर्याप्त पानी के साथ दाल को मिलाएं, और 20 मिनट तक पकाएं। दाल को छान कर अलग रख दें।
- एक गहरे पैन में पकी हुई दाल, गुड़, जायफल और इलायची डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 5 से 8 मिनट तक या गुड़ के पिघलने तक पकाए, लगातार मिलाते हुए और नियमित अंतराल पर चलाते हुए पकाएँ।
- पूरी तरह से ठंडा करें और इसे 5 बराबर भागों में विभाजित करें। एक तरफ रख दो।
पूरन पोली बनाने के लिए कैसे आगे बढ़ें
 
- पूरन पोली बनाने के लिए, सबसे पहले आटे के एक भाग को बेलने के लिए थोड़े गेहूं के आटे का उपयोग करके 100 मिमी (4”) व्यास के गोल आकार में बेल लें।
- भराई के एक हिस्से को बीच में रखें और आटे के किनारों को भराई के ऊपर मोड़ दें। भराई को सील करने के लिए किनारों को एक साथ दबाएं।
- आटे को चपटा करें और बेलने के लिए थोड़े गेहूं के आटे का उपयोग करके इसे फिर से 200 मिमी (8”) व्यास के गोल आकार में बेल लें।
- इसे मध्यम आंच पर तवे पर पकाएं, जब तक कि यह दोनों तरफ से सुनहरा भूरा न हो जाए। पकाते समय 1 चम्मच घी लगाएं।
- बचे हुए आटे और भराई का उपयोग करके 4 और पूरन पोली बनाने के लिए इस प्रक्रिया को दोहराएं।
- प्रत्येक पूरन पोली पर थोड़ा घी लगाएं और गरमागरम परोसें।
महाराष्ट्रियन पूरन पोली रेसिपी | पुरण पोली रेसिपी | महाराष्ट्रीयन मिठाई | Video by Tarla Dalal
- 
                                - 
                                      
	
		
	
	
		
			महाराष्ट्रियन पूरन पोली रेसिपी |  | Maharashtrian puran poli recipe in Hindi |  मिश्रण बनाने के लिए एक गहरे कटोरे में १ कप चना दाल लें। उपयोग करने से पहले पत्थर की जांच करें।
	
  
                                      
                                      -1-153469_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			चना दाल को भिगोने के लिए पर्याप्त पानी डालें।
	
  
                                      
                                      -2-153469_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			ढक्कन के ढककर लगभग ३० मिनिट के लिए दाल को भिगो दें। । यह कदम दाल के तेजी से पकने के लिए मदद करता है।
	
  
                                      
                                      -3-153469_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			भीगी हुई दाल को छान लें।
	
  
                                      
                                      -4-153469_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			भीगी हुई दाल को पर्याप्त पानी के साथ एक गहरे पैन या कड़ाही में डालें।
	
  
                                      
                                      -5-153469_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			दाल को लगभग २० मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकाएं। । कुछ लोग दाल को प्रेशर कुकर में ४ सीटी तक पकाना भी पसंद करते हैं।
	
  
                                      
                                      -6-153469_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			दाल को छान लें। सुनिश्चित करें कि दाल इस स्तर पर मशी नहीं होनी चाहीये है।
	
  
                                      
                                      -7-153469_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			पकी हुई दाल को एक गहरे पैन या नॉन स्टिक कडाई में डालें।
	
  
                                      
                                      -8-153469_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			गुड़ डालें। गुड़ से पूरन पोली में मिठास बढ़ेगी। कुछ महाराष्ट्रीयन शक्कर के साथ पूरन पोली भी बनाते हैं।
	
  
                                      
                                      -9-153469_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			जायफल पाउडर डालें। जायफल में एक मीठी सुगंध और एक अलग स्वाद होता है। जायफल में बहुत सारे औषधीय गुण होते हैं और आयुर्वेद में इसका उपयोग बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है।
	
  
                                      
                                      -10-153469_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			इलायची पाउडर डालें। इलायची में एक तीव्र सुगंध के साथ अनोखा स्वाद होता है। इसे ज्यादा तर भारतीय मीठाई बनाने मे उपयोग किया जाता है जो विशेष रूप से मीठी सुगन्ध प्रदान करती हैं।
	
  
                                      
                                      -11-153469_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम आंच पर ५ से ७ मिनट तक या गुड़ के अच्छे से गलने तक पकाएं।
	
  
                                      
                                      -12-153469_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			 मैशर की मदद से मिश्रण को अच्छी तरह से मैश कर लें। पूरन पोली मिश्रण में दाल का कोई दाना नहीं होना चाहिए और पर्याप्त सूखा होना चाहिए। 
	
  
                                      
                                      -13-153469_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			मिश्रण को एक प्लेट में डाल कर पूरी तरह से ठंडा करें।
	
  
                                      
                                      -14-153469_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			महाराष्ट्रियन पूरन पोली |  | Maharashtrian puran poli recipe in Hindi | मिश्रण को ५ बराबर भागों में विभाजित करें और अलग रखें।
	
  
                                      
                                      -15-153469_hindi.webp) ![]()  
 
- 
                                      
	
		
	
	
		
			महाराष्ट्रियन पूरन पोली रेसिपी |  | Maharashtrian puran poli recipe in Hindi |  मिश्रण बनाने के लिए एक गहरे कटोरे में १ कप चना दाल लें। उपयोग करने से पहले पत्थर की जांच करें।
	
  
                                      
                                      
- 
                                - 
                                      
	
		
	
	
		
			गेहूं के आटे को एक गहरे बाउल में डालें।
	
  
                                      
                                      -1-153470_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			घी डालें। घी आटे को नरम बनाता है।
	
  
                                      
                                      -2-153470_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			पर्याप्त पानी के साथ नरम आटा गूंध लें।
	
  
                                      
                                      -3-153470_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			इसे ढक कर ३० मिनट तक अलग रख दें।  
	
  
                                      
                                      -4-153470_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			आटे को ५ बराबर भागों में विभाजित करें और ढक कर एक तरफ रख दें।
	
  
                                      
                                      -5-153470_hindi.webp) ![]()  
 
- 
                                      
	
		
	
	
		
			गेहूं के आटे को एक गहरे बाउल में डालें।
	
  
                                      
                                      
- 
                                - 
                                      
	
		
	
	
		
			रोलिंग बोर्ड पर पर्याप्त आटा डालें और आटे के एक हिस्से को रखें।
	
  
                                      
                                      -1-153471_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			आटे के एक हिस्से को ४" सर्कल में रोल करें और पूरन पोली मिश्रण के एक हिस्से को मध्य में रखें।
	
  
                                      
                                      -2-153471_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			भरन को सील करने के लिए किनारों को एक साथ दबाएँ। सुनिश्चित करें कि आप अधिक दबाव लागू ना करे वरना भरन बाहर निकल आएगा।
	
  
                                      
                                      -3-153471_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			गेहूं के आटे का उपयोग करके महारास्ट्रियन पूरन पोली को ८ ”सर्कल में रोल करें। रोल करते समय अधिक दबाव न डालें नही तो फिलिंग बाहर आ सकती हैं।
	
  
                                      
                                      -4-153471_hindi.webp) ![]()  
- और ४ पुरण पोली को रोल करने के लिए चरण १ से ७ दोहराएं।
- 
                                      
	
		
	
	
		
			महाराष्ट्रियन पूरन पोली |  | Maharashtrian puran poli recipe in Hindi | को एक नॉन स्टिक तवा गरम कर के धीरे से तवे पर डालें। इसकी एक तरफ सुनहरी होने तक पकाएं।
	
  
                                      
                                      -6-153471_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			पकाते समय  १ टीस्पून घी हर तरफ लगाएं।
	
  
                                      
                                      -7-153471_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			पलट कर पूरन पोली को सुनहरी होने तक पकाएं।
	
  
                                      
                                      -8-153471_hindi.webp) ![]()  
- 
                                      
	
		
	
	
		
			पुरण पोली | महाराष्ट्रीयन स्टाइल पूरन पोली | पूरन पोली रेसिपी | को घी के साथ गरम परोसें।
	
  
                                      
                                      -9-153471_hindi.webp) ![]()  
 
- 
                                      
	
		
	
	
		
			रोलिंग बोर्ड पर पर्याप्त आटा डालें और आटे के एक हिस्से को रखें।
	
  
                                      
                                      
- 
                                - 
                                      
	
सुनिश्चित करें कि इस अवस्था में दाल मटमैली न हो जाए। चना दाल अच्छी तरह से पकाई जानी चाहिए और उंगलियों के बीच आसानी से कुचल दी जानी चाहिए।
  
                                      
                                      -7-188557-1-193474.webp) ![]()  
- 
                                      
	
पूरन पोली के मिश्रण में दाल का एक भी दाना नहीं होना चाहिए और पर्याप्त सूखा होना चाहिए।
  
                                      
                                      -13-188557-2-193474.webp) ![]()  
 
- 
                                      
	
सुनिश्चित करें कि इस अवस्था में दाल मटमैली न हो जाए। चना दाल अच्छी तरह से पकाई जानी चाहिए और उंगलियों के बीच आसानी से कुचल दी जानी चाहिए।
  
                                      
                                      
पोषक मूल्य प्रति (Abbrv) per puran poli
 
| ऊर्जा | 291 कैलरी | 
| प्रोटीन | 8.6 ग्राम | 
| कार्बोहाइड्रेट | 52.1 ग्राम | 
| फाइबर | 7.4 ग्राम | 
| वसा | 5.9 ग्राम | 
| कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम | 
| सोडियम | 22.8 मिलीग्राम | 
महाराष्ट्रियन पूरन पोली रेसिपी | पुरण पोली रेसिपी | की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

 
                            
                            
                             
                            
                             
                             
                           
                     
                              
                              
                              
                              
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                  