You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > भारतीय व्यंजन > उत्तर भारतीय शाकाहारी व्यंजन | उत्तर भारतीय भोजन | > मेथी मकई की रोटी
मेथी मकई की रोटी

Tarla Dalal
02 January, 2025
-8344.webp)

Table of Content
इन स्वादिष्ट मकई के आटे और मेथी से बनी रोटी को हरी मिर्च का पेस्ट तीखापन प्रदान करता है। मकई के आटे को बेलना मुश्किल होता है, इसलिए इन रोटी को बनाते समय हल्के हाथों से ही बेलें।
Tags
Preparation Time
10 Mins
None Time
15 Mins
Total Time
25 Mins
Makes
6 रोटी। के लियेयाँ
सामग्री
Main Ingredients
4 टेबल-स्पून कटी हुई मेथी (chopped fenugreek leaves, methi)
1 कप मकई का आटा (maize flour, makai ka atta)
2 टी-स्पून हरी मिर्च की पेस्ट (green chilli paste)
2 टी-स्पून तेल ( oil )
नमक (salt) स्वादअनुसार
तेल ( oil ) , पकाने के लिए
विधि
- सभी सामग्री को एक गहरे बाउल में मिला लें और ज़रुरत अनुसार गुनगुने पानी का प्रयोग कर, नरम आटा गूँथ लें। 10-15 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
- आटे को 6 भागों में बाँट लें और प्रत्येक भाग को 2 प्लास्टिक के शीट के बीच रखकर, 100 मिमी (4”) व्यास के गोल आकार में बेल लें।
- एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और प्रत्येक रोटी को, थोड़े तेल का प्रयोग कर, उनके दोनो तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लें।
- तुरंत परोसें।
ऊर्जा | 95 कैलरी |
प्रोटीन | 1.2 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 12.2 ग्राम |
फाइबर | 1.3 ग्राम |
वसा | 4.8 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 2.3 मिलीग्राम |
मेथी मकई की रोटी की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें