मेनु

ओरियो बिस्कुट ग्लॉसरी |ओरियो बिस्कुट की रेसिपी( Glossary & Recipes with Oreo Cookies in Hindi) Tarladalal.com

Viewed: 30951 times

ओरियो बिस्कुट क्या है?

ओरीयो एक मशहुर कुकी है जो क्राफ्ट फूड द्वारा बेचा जाता है। वास्तव में ओरियो टीले के आकार हुआ करता था और यह 2 स्वाद में उपलब्ध था- लेमन मेरीन्जी और क्रीम। आजकल, बहुत से विकल्प उपलब्ध हैं। भारत में, पारपरिक प्रकार 2 चपटे कुकी के बीच क्रीम लगा हुआ मिलता है, जो बेहद मशहुर है।

ओरियो फज सन्डे क्रीम (सीमित संस्करण)- 2009 में प्रश्रेपित हुआ, इस सीमित संस्करण में चॉकलेट रिंग कुकीज़ होते हैं, जिनमें आधे भाग में पारंपरिक सफेद क्रीम और बचे आधे भाग में फज क्रीम लगा हुआ होता है।

गोल्डन अरीयोः इस विकल्प मेंपारंपरिक सफेद क्रीम भरवां मिश्रण के साथ वनिला वेफर होते हैं।

मिनी ओरीयोः यह आम ओरियो के छोटे विकल्प हैं, जो 2000 में उत्तपन्न हुए थे।

डबल डीलाईट ओरीयोः सन् 1987 में उत्तपन्न हुआ, यह विकल्प चॉकलेट कुकीज़ को 2 भरवां मिश्रण के साथ प्रदर्शित करता है, खासतौर पर पीनट बटर और चॉकलेट; मिन्ट एण्ड क्रीम या कॉफी और क्रीम।

ओरियो बिस्कुट चुनने का सुझाव

• अपनी पसंद और ज़रुरत अनुसार इसका विकल्प, स्वाद और पैकेट का आकार चुनें।

• खरीदने से पहले, उत्पादन और समापन के दिनांक की जांच कर लें, साथ ही पेकेट के सील की जांच कर लें।

ओरियो बिस्कुट के उपयोग रसोई में (uses of oreo biscuits in cooking)

• ओरियो कुकीज़ को अकसर ठंडे या गरम पेय पदार्थ के साथ खाया जाता है।

• बच्चों को कुकीज़ अलग कर, क्रीम चाटकर दुध में डुबोकर खाना बेहद पसंद है।

• यह कुकीज़ पुडिंग या पाई के लिए आधार के रुप में प्रयोग किये जा सकते हैं।

• ओरियो कुकीज़ का प्रयोग डोमिनोज़ पिज्ज़ा के "ओरीयो पिज़्जा" के लिए किया जाता है।

• अच्छे आईसक्रीम की दुकानों में क्रश किये हुए ओरीयो कुकीज़ को वनिला आईस-क्रीम के साथ मिलाकर कुकीज़ और क्रीम के रुप में परोसा जाता है।

• मेक डोनल्ड के मशहुर ओरियो मेकफ्लरी स्लश में ओरीयो मुख्य सामग्री है।

• ओरियो का प्रयोग डोनट कींग कुकीज़ और क्रीम सेनसेशनस् डोनट के उपर डालने के लिए भी किया जाता है।

• बरगर किंगस् ओरियो सन्डे में वनिला शेक मे मिले हुए क्रश किये हुए ओरीयो कुकीज़ के उपर व्हीप्ड क्रीम डालकर परोसा जाता है।

ओरियो बिस्कुट संग्रह करने के तरीके 

• कुकीज़ को हवा बद डब्बे में रखकर समपन के दिनांक के पहले प्रयोग कर लें।

• इसे पाईनएप्पल या ऑरेन्ज क्रीम जैसे तेज़ स्वाद वाले बिस्कुट से दुर रखें, क्योंकि यह इनका स्वाद सोख सकते हैं।

ओरियो बिस्कुट के फायदे, स्वास्थ्य विषयक (benefits of oreo biscuits in hindi)

 

• ओरीयो कुकीज़ कार्बोहाईड्रेट का अच्छा स्रोत है जो भूख को दुर रखता है।

• चूंकी इन बिस्कुट में शक्कर और वसा की मात्रा ज़्यादा होती है, इसलिए इन्हें सीमित मात्रा में ही खायें।


crushed oreo biscuit

क्रश्ड किए हुए ओरियो बिस्कुट

बिस्कुट को या हाथों से या कपड़े के बीच रखकर कुछ सेकन्ड तक क्रश किया जा सकता है। पहली प्रकीया की तुलना में दुसरी प्रक्रीया से ज़्यादा बारीक चुरा बनता है।
powdered oreo biscuits

ओरीओ बिस्कुट का पाउडर

कुकीज़ को फूड प्रोसेसर में डालकर या कपड़े या प्लास्टिक के शीट के बीच में रखकर खलबत्ते से पाउडर बना लें। इस पाउडर का प्रयोग केक और डेज़र्ट के टॉपिंग के लिए किया जा सकता है।

Related Recipes

ओरियो मिल्कशेक की रेसिपी | ओरियो स्मूदी | ओरियो बिस्किट मिल्क शेक झटपट पार्टी रेसिपी

ओरीओ बिस्कुट विद व्हाईट चॉकलेट एण्ड ऑरेन्ज मूस

मूंग दाल वॉफल्स रेसिपी

बिना बेक किए ओरियो चीज़केक रेसिपी

अंडे रहित चॉकलेट चीज़केक रेसिपी

More recipes with this ingredient...

ओरियो बिस्कुट ग्लॉसरी |ओरियो बिस्कुट की रेसिपी( Glossary & Recipes with Oreo Cookies in Hindi) Tarladalal.com (5 recipes), क्रश्ड किए हुए ओरियो बिस्कुट (3 recipes) , ओरीओ बिस्कुट का पाउडर (0 recipes)

Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ