You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > पूरे गेहूँ की रेसिपी > चीज़ी कॉर्न एण्ड वेजिटेबल कटलेट
चीज़ी कॉर्न एण्ड वेजिटेबल कटलेट

Tarla Dalal
02 January, 2025
-14583.webp)

Table of Content
About Cheesy Corn And Vegetable Cutlets ( Baby And Toddler)
|
Ingredients
|
Methods
|
चीज़ी कॉर्न एण्ड वेजिटेबल कटलेट बनाने के लिए
|
Nutrient values
|
चीज़ी कॉर्न एण्ड वेजिटेबल कटलेट रेसिपी | चीज़ कॉर्न वेजिटेबल कटलेट | बच्चों के लिए स्वीट कॉर्न कटलेट | मकई कटलेट | चीज़ी कॉर्न एण्ड वेजिटेबल कटलेट रेसिपी हिंदी में | cheesy corn and vegetable cutlets in hindi | with 16 amazing images.
चीज़ी कॉर्न एण्ड वेजिटेबल कटलेट एक नरम फिंगर फूड है जो सबसे ज्यादा नखरे करने वाले बच्चे को जरूर लुभाएगा। अधिक सब्जियां और चीज़ की सीमित मात्रा इस वेजिटेबल पनीर कटलेट को बच्चों के लिए एक स्वास्थ्यवर्धक विकल्प बनाती है। चरण-दर-चरण तरीके से बच्चों के लिए स्वीट कॉर्न कटलेट बनाना सीखें।
आपको बस सब्जियों को बारीक पीसना है ताकि आपके बच्चे के लिए इसे खाना आसान हो जाए और उन्हें एक चम्मच मक्खन में भून लें। इस मिश्रण को २ टेबल-स्पून चीज़, आलू और नमक के साथ मिला लें। बच्चों के लिए स्वीट कॉर्न कटलेट को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए आप कटलेट को फैंसी आकार और साइज़ में रोल कर सकते हैं और उन्हें बहुत कम तेल के साथ पका सकते हैं।
इन चीज़ कॉर्न वेजिटेबल कटलेट में गाजर और पत्तागोभी जैसी सब्जियाँ आपके बच्चे के आहार में फाइबर और विटामिन ए और विटामिन सी जैसे विटामिन जोड़ने का एक साधन हैं। फाइबर पाचन स्वास्थ्य को बनाए रखता है और कब्ज को दूर रखता है, जबकि सब्जियां उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली का निर्माण करेंगी और उन्हें बीमारियों से लड़ने की ताकत देंगी।
बच्चों के लिए स्वीट कॉर्न कटलेट को बांधने के लिए आलू मिलाया गया है, लेकिन वे बढ़ते बच्चों के लिए ऊर्जा का स्रोत भी प्रदान करते हैं। बच्चों को लुभाने के लिए और उनके आहार में कुछ प्रोटीन जोड़ने के लिए इस रेसिपी में सीमित मात्रा में चीज़ मिलाया गया है।
इन चीज़ी कॉर्न एण्ड वेजिटेबल कटलेट को तुरंत परोसें या इसे पूरे गेहूं के आटे या मल्टीग्रेन रोटियों में रोल करके इसके साथ एक स्वस्थ फ्रेंकी बनाएं। कोशिश करें कि इन टिक्कियों के साथ टमाटर केचप परोसने से बचें। इन्हें आकर्षक प्लेटों में परोसें और उन्हें खेल-खेल में इन कटलेट का आनंद लेने दें।
आनंद लें चीज़ी कॉर्न एण्ड वेजिटेबल कटलेट रेसिपी | चीज़ कॉर्न वेजिटेबल कटलेट | बच्चों के लिए स्वीट कॉर्न कटलेट | मकई कटलेट | चीज़ी कॉर्न एण्ड वेजिटेबल कटलेट रेसिपी हिंदी में | cheesy corn and vegetable cutlets in hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।
Tags
Preparation Time
15 Mins
None Time
10 Mins
Total Time
25 Mins
Makes
6 कटलेट
सामग्री
चीज़ी कॉर्न एण्ड वेजिटेबल कटलेट के लिए सामग्री
2 टेबल-स्पून कसा हुआ प्रोसेस्ड चीज़ (grated processed cheese)
1/4 कप कसी हुई पीली मीठी मकई
1/4 कप कसा हुआ गाजर (grated carrot)
1/4 कप कसी हुई पत्ता गोभी
1 टी-स्पून मक्ख़न (butter, makhan)
1 टी-स्पून कसा हुआ लहसुन (grated garlic)
1/4 कप उबाले और मसले हुए आलू (boiled and mashed potatoes)
नमक (salt) , प्रतिबंधित मात्रा में
तेल ( oil ) , पकाने के लिए
विधि
- चीज़ कॉर्न वेजिटेबल कटलेट बनाने के लिए, एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में मक्खन गरम करें, कॉर्न, उसमें गाजर, पत्तागोभी और लहसुन डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 1 से 2 मिनट तक पकाएँ।
- आँच र से निकालें, एक कटोरे या प्लेट में डालें और इसे ठंडा होने दें।
- ठंडा होने के बाद, उसमें आलू, चीज़ और नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- इस मिश्रण को 6 बराबर भागों में विभाजित करें और प्रत्येक भाग से छोटी गोल आकार की फ्लैट कटलेट तैयार करें।
- एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें, उस पर कटलेट्स रखें और मध्यम आंच पर तेल का उपयोग करके कटलेट दोनों ओर से हल्के भूरे रंग के हो जाएँ तब तक पकाएँ।
- चीज़ कॉर्न वेजिटेबल कटलेट तुरंत परोसें।
-
-
चीज़ी कॉर्न एण्ड वेजिटेबल कटलेट बनाने के लिए | चीज़ कॉर्न वेजिटेबल कटलेट | बच्चों के लिए स्वीट कॉर्न कटलेट | मकई कटलेट | cheesy corn and vegetable cutlets in hindi | एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में मक्खन लें। अपने बच्चों के रेसिपी में केवल थोड़ी मात्रा में मक्खन जोड़ना याद रखें। मक्खन की अधिक मात्रा अच्छी नहीं है क्योंकि इससे अतिरिक्त फॅट की खपत होती हैं।
-
इसमें कसी हुई पीली मीठी मकई डालें। ज्यादातर बच्चों को स्वीट कॉर्न का स्वाद बहुत पसंद होता है, क्योंकि यह मिठास देता है।
-
इसमें कसा हुआ गाजर डालें।
-
कसी हुई पत्तागोभी डालें।
-
इसमें कुछ कसा हुआ लहसुन डालें। आप चाहे तो लहसुन की पेस्ट भी मिला सकते हैं। कुछ बच्चे लहसुन के मजबूत स्वाद को पसंद नहीं करते हैं, तो आप इसे ना डालें।
-
सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर १ से २ मिनट तक पकाएँ।
-
आंच से उतार लें और वेजिटेबल चीज़ कटलेट की सामग्री को एक प्लेट में डालकर ठंडा कर लें।
-
ठंडा होने के बाद आलू डालें। ये बच्चों के लिए तुरंत ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत हैं।
-
कसा हुआ चीज़ डालें।
-
स्वादानुसार नमक डालें। कम उम्र से ही अतिरिक्त नमक या चाट मसाला डालने की आदत न बनाएं, क्योंकि ये आदतें बच्चों में जीवनकाल तक बनी रहती हैं।
-
टाड्लर के लिए वेजिटेबल कटलेट के सभी अवयवों को बहुत अच्छी तरह से मिलाएं।
-
इस मिश्रण को ६ बराबर भागों में विभाजित करें।
-
प्रत्येक भाग को एक-एक करके छोटे गोल फ्लैट कटलेट का आकार दें।
-
वेजिटेबल चीज़ कटलेट को थाड़े से घी से चुपडे हुए गरम नॉन-स्टिक तवे पर रखें।
-
मध्यम आंच पर १/२ टेबल-स्पून तेल का उपयोग करके कटलेट को दोनों ओर से हल्के भूरे रंग के हो जाएँ तब तक पकाएँ।
-
चीज़ी कॉर्न एण्ड वेजिटेबल कटलेट को | चीज़ कॉर्न वेजिटेबल कटलेट | बच्चों के लिए स्वीट कॉर्न कटलेट | मकई कटलेट | cheesy corn and vegetable cutlets in hindi | अपने छोटे से बच्चे को तुरंत परोसें।
- यदि आपके बच्चों को चीज़ी कॉर्न एण्ड वेजिटेबल कटलेट बहुत पसंद आये, तो आप बच्चे के अनुकूल हेल्दी रेसिपी बना सकते है जैसे की, ज्वार गोलपापड़ी, बच्चों के लिए रोटी के लड्डू रेसिपी और बच्चों के लिए पालक पनीर राइस।
-
चीज़ी कॉर्न एण्ड वेजिटेबल कटलेट बनाने के लिए | चीज़ कॉर्न वेजिटेबल कटलेट | बच्चों के लिए स्वीट कॉर्न कटलेट | मकई कटलेट | cheesy corn and vegetable cutlets in hindi | एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में मक्खन लें। अपने बच्चों के रेसिपी में केवल थोड़ी मात्रा में मक्खन जोड़ना याद रखें। मक्खन की अधिक मात्रा अच्छी नहीं है क्योंकि इससे अतिरिक्त फॅट की खपत होती हैं।