मेनु

You are here: होम> विभिन्न व्यंजन >  भारतीय व्यंजन >  दक्षिण भारतीय व्यंजन | दक्षिण भारतीय रेसिपी | >  दक्षिण भारतीय नाश्ता >  चतमबड़े

चतमबड़े

Viewed: 23714 times
User 

Tarla Dalal

 02 January, 2025

Image
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK

Table of Content

चाहे तड़के के रुप में या स्वाद प्रदान करने के लिए, कड़ी पत्ता का प्रयोग दक्षिण भारतीय खाने में अलग स्थान रखता है। यह दक्षिण भारतीय व्यंजन इस बात को सत्य बनाता है, जहाँ कड़ी पत्ते की अनोखी खुशबु और इसका अनोखा स्वाद हवा में फैल जायेगा और आपके मूँह में ज़रुर पानी ले आएगा।

Preparation Time

15 Mins

None Time

15 Mins

Total Time

30 Mins

Makes

20 चतमबड़े

सामग्री

विधि

  1. दाल को साफ, धोकर पानी में रातभर भिगो दें। छानकर एक तरफ रख दें।
  2. दाल, लाल मिर्च, हरी मिर्च, ज़ीरा और थोड़े पानी को मिलाकर मिक्सर में पीसकर दरदरा मिश्रण बना लें।
  3. प्याज़, धनिया, नारियल, कड़ी पत्ता और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  4. इस मिश्रण को 20 बराबर भाग में बाँटकर, प्रत्येक भाग के गोल चपटे बड़े बना लें।
  5. कढ़ाई में तेल गरम करें और उनके सुनहरा होने तक तल लें। तेल सोखने वाले कागज़ पर निकाल लें।
  6. फ्राईड कोकोनट चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।

null

चतमबड़े की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ