मेनु

स्लाईस केक ( Slice Cake ) Glossary | Recipes with स्लाईस केक ( Slice Cake ) | Tarladalal.com

Viewed: 3971 times
User Tarla Dalal  •  Updated : Feb 12, 2025
      

वर्णन

विभिन्न प्रकार के केक के स्लाईस को केक स्लाईस कहते हैं। यह छोटे चौकोर आकार के स्लाईस होते हैं, जिन्हें पैक किया जाता है और आम केक की तुलना में इन्हें लंबे समय तक रखा जा सकता है। स्लाईस्ड केक बाज़ार में आसानी से मिलते हैं, और यह विभिन्न प्रकार के होते हैं जैसे फ्रूट, बटर स्पोंज, चॉकलेट, पाईनएप्पल, मिल्क, वनिला-चॉकलेट, ऑरेन्ज आदि।

चुनने का सुझाव

• केक स्लाईस बाज़ार में आसानी से मिलते हैं और अलग-अलग ब्रेंन्ड के होते हैं जैसे ब्रिटानीया।

• खरीदने से पहले, पैकेट के सील, उत्पादन और समापन के दिनांक की जांच कर लें।

रसोई में उपयोग

• यह अपने आप में ही सवादिष्ट लगते हैं और झटपट नाशता बनते हैं।

• स्लाईस्ड केक का प्रयोग विभिन्न प्रकार के डेज़र्ट का बेस बनाने के लिए भी किया जा सकता है, जैसे केक, गैतू, पेस्ट्री, मूस केक, चीज़ केक आदि।

• साथ ही इन्हें विभिन्न प्रकार के सनडे का भाग भी बनाया जा सकता है।

संग्रह करने के तरीके

• केक को ठंडी और सूखी जगह पर रखें, और 2-3 दिन के अंदर प्रयोग कर लें क्योंकि इन्हें सही तरह से ना रखने पर यह खराब हो सकते हैं।


Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ