क्रेसेंट रोल आटा ( Crescent roll dough )
Last Updated : Dec 22,2020


क्रेसेंट रोल आटा क्या है ? ग्लॉसरी, क्रेसेंट रोल आटा का उपयोग, स्वास्थ्य के लिए लाभ, रेसिपी 
Viewed 2787 times

क्रेसेंट रोल आटा क्या है?


क्रेसेंट रोल्स्, अर्द्धचन्द्राकार के करारे रोल होते हैं जिन्हें मैदा से बनाकर अकसर क्रीम या फलों से भरा जाता है। कुछ लोगों को इस बात पर भरोसा है कि अर्द्धचन्द्राकार के ब्रेड और केक, जो चाँद जैसे दिखते हैं, इन्हें बरसों से बनाया जा रहा है। किसी भी तरह से बनाये जाये, यह बेहद स्वादिष्ट लगते हैं।

क्रेसेंट रोल को हाथों से बनाने के लिए जानकारी और धैर्य ज़रुरी होते हैं; क्रेसेंट के एक बैच को बनाने के कई दिन लग सकते हैं। लेकिन आजकल, बाज़ार में आसानी से मिलने वाले, फ्रोज़न बिना बेक किये हुए क्रेसेंट के आटे का प्रयोग कर कोई भी इसे घर पर बना सकता है। बहुत से ब्रेन्ड मिलते हैं जैसे पिल्स्बरी जो तैयार क्रसेंट के आटे को अलग-अलग स्वाद में बेचता है। आपको बस आटे में कुछ ताज़े हर्बस् डालने हैं, क्रेसेंट को रोल कर, अंडे से ब्रश करना है और बेक करना है। नयापन लाने के लिए आप इसमें नट्स्, नारीयल या चॉकलेट डाल सकते हैं।

साथ ही क्रेसेंट रोल को फूले हुए, घर पर बने क्रीम चीज़ भरवां मिश्रण वाले डॅनिश रोल बनाने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। इनका प्रयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजन में किया जा सकता है, नाश्ते और कैसरोल से लेकर डेज़र्ट तक।

क्रेसेंट रोल आटा चुनने का सुझाव (suggestions to choose crescent roll dough)



• आटा खरीदने से पहले समापन के दिनांक की जाँच कर लें।
• हमेशा उन्हीं दुकानों से खरीदें जहाँ आटे को फ्रिज में रखा गया हो।

क्रेसेंट रोल आटा के उपयोग रसोई में (uses of crescent roll dough in cooking)


• क्रसेंट रोल आटे का प्रयोग क्रेसेंट रोल या क्रायसेन्ट बनाने के लिए किया जाता है।
• क्रेसेंट रोल को बेक करने से पहले, किसी भी प्रलीन, बादाम के पेस्ट या चॉकलेट में लपेटा जा सकता है (चॉकलेट से लपेटने पर, यह पॅन औ चॉकलेट जैसे दिखते हैं, जिनका आकार क्रेसेंट से अलग होता है), या इन्हें स्लाईस कर मीठे या नमकीन भरवां मिश्रण भरे जा सकते हैं।
• हलके गरम रोल्स् को हैम और चीज़ या फैटा चीज़ और पालक से भरा जा सकता है।
• क्रेसेंट रोल को अकसर सुबह के नाश्ते में कॉफी के साथ परोसा जाता है।

क्रेसेंट रोल आटा संग्रह करने के तरीके 


• क्रसेंट रोल के आटे को फ्रिज में रखकर हफते के अंदर प्रयोग कर लें।

क्रेसेंट रोल आटा के फायदे, स्वास्थ्य विषयक (benefits of crescent roll dough in hindi)

 
• क्रेसेंट रोल कार्बोहाईड्रेट का झटपट स्रोत है, जो भूख दूर रखने में मदद करता है।
• गेहूँ या ओट्स से बने रोल्स् बी-कॉम्पलेक्स् विटामीन और खाद्य रेशांक से भरपुर होते हैं।
• चूंकी यह रोल शक्कर और वसा से भरपुर होते हैं, इनका सेवन संतुलित मात्रा में करें।




Try Recipes using क्रेसेंट रोल आटा ( Crescent Roll Dough )


More recipes with this ingredient....

क्रेसेंट रोल आटा (0 recipes)
Subscribe to the free food mailer

Soya

Missed out on our mailers?
Our mailers are now online!

View Mailer Archive

Privacy Policy: We never give away your email

REGISTER NOW If you are a new user.
Or Sign In here, if you are an existing member.

Login Name
Password

Forgot Login / Password?Click here

If your Gmail or Facebook email id is registered with Tarladalal.com, the accounts will be merged. If the respective id is not registered, a new Tarladalal.com account will be created.

Are you sure you want to delete this review ?

Click OK to sign out from tarladalal.
For security reasons (specially on shared computers), proceed to Google and sign out from your Google account.

Reviews