You are here: होम> इक्विपमेंट > फ्रिज > वैनिला क्रीम
वैनिला क्रीम

Tarla Dalal
31 July, 2015


Table of Content
अब वैनिला क्रीम का मज़ा हर कोई ले सकता है, जिसका श्रेय इस लो-फॅट और लो-कलेस्ट्रॉल विकल्प को जाता है। वैनिला क्रीम का यह पौष्टिक विकल्प फल और जैली के साथ परोसने के लिए पर्याप्त व्यंजन बनता है। आप इसके प्रयोग से एप्पल रोल्स् विद वैनिला क्रीम और हवायन फ्रूट बाउल जैसे स्वादिष्ट डेज़र्ट बना सकते हैं।
Tags
Soaking Time
0
Preparation Time
5 Mins
None Time
7 Mins
Baking Time
0 Mins
Baking Temperature
0
Sprouting Time
0
Total Time
12 Mins
Makes
3 कप के लिये
सामग्री
Main Ingredients
1/2 टी-स्पून वैनिला एसेंस ( vanilla essence )
1/4 कप अगार-अगार
2 1/4 कप लो फॅट दूध (low fat milk) , 99.7% वसा मुक्त
1/2 टेबल-स्पून शुगर सबस्टिट्यूट
विधि
- एक चौड़ा नॉन-स्टिक पॅन मे कटे हुए अगर-अगर और 3/4 कप पानी को मिलाकर, लगातार हिलाते हुए धिमी आँच पर 6 मिनट तक पका लें।
- छन्नी से छानकर एक तरफ रख दें।
- दूध उबाल लें, छने हुए अगर-अगर के मिश्रण और शुगर सब्स्टिट्यूट को डालकर अच्छी तरह मिला लें और लगातार हिलाते हुए मध्यम आँच पर 1 मिनट तक पका लें।
- पुरी तरह ठंडा करने के लिए रख दें, वैनिला ऐसेन्स् डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- इस मिश्रण को बाउल में निकाल ले और 4 घंटो के लिए या हल्का जमने तक फ्रिज में रख दें।
- ज़रुरत अनुसार प्रयोग करें।
ऊर्जा | 74 कैलरी |
प्रोटीन | 7 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 10.9 ग्राम |
फाइबर | 0 ग्राम |
वसा | 0.2 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 100 मिलीग्राम |
वैनिला क्रीम की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें